फोन में पावरफुल प्रोसेसिंग है जिसके लिए इसमें Snapdragon 7 सीरीज की चिप लगी है।
Photo Credit: GizmoChina
नया Vivo S60t स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है।
Vivo ने लेटेस्ट फोन Vivo S60t को चुपके से मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी इससे पहले Vivo S60 और Vivo S60e भी लॉन्च कर चुकी है। नया Vivo S60t स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन काफी स्लिम है और मोटाई केवल 7.79mm की है। फोन में पावरफुल प्रोसेसिंग है जिसके लिए इसमें Snapdragon 7 सीरीज की चिप लगी है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है जो कि 7200mAh की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Vivo S60t को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश (via) किया है। फोन का 12GB+256GB वेरिएंट CNY 3,599 (लगभग 51,900 रुपये) में आया है। वहीं, 12GB+512GB वेरिएंट CNY 3,999 (लगभग 57,700 रुपये) में पेश किया गया है। फोन को कंपनी ने Starry Sea, Early Summer Green, और Midsummer Night कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन की अन्य मार्केट्स में उपलब्धता के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Vivo S60t में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2750x1260 पिक्सल के रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 10 बिट कलर डेप्थ है। यह HDR को भी सपोर्ट करता है। इसमें स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 300Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94.7% है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 बेस्ड OriginOS 7 पर रन करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक सिंगल पॉइंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
प्रोसेसिंग के लिए Vivo S60t में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। साथ मं 12GB तक रैम है और 512GB तक स्टोरेज है। यह 24GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी लगी है। यह 90W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, तीसरा कैमरा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। यह भी OIS सपोर्ट करता है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। यह 100x डिजिटल जूम भी कर सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में NFC, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन के डाइमेंशन 157.52 x 74.33 x 7.79mm हैं। फोन का वजन 207 ग्राम तक बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV