Kia Syros EV और Tata Nexon EV दोनों ही 20 लाख रुपये से कम बजट में आने वाली दमदार इलेक्ट्रिक SUVs हैं। अगर आप दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां कीमत, बैटरी, रेंज, फीचर्स, बूट स्पेस और सेफ्टी के आधार पर पूरी तुलना जानिए।
Kia Syros EV vs Tata Nexon EV: कीमत, बैटरी, रेंज, फीचर्स और सेफ्टी की पूरी तुलना
अगर आप 20 लाख रुपये के बजट में एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Kia Syros EV और Tata Nexon EV आपके लिए सबसे मजबूत ऑप्शन में से हैं। Kia ने हाल ही में Syros EV को लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने ICE मॉडल जैसे लगभग सभी प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। वहीं Tata Nexon EV पहले से ही इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs में से एक है। ऐसे में सवाल यह है कि कीमत, बैटरी, रेंज, फीचर्स और स्पेस के मामले में दोनों में से कौन-सी SUV ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होती है। आइए जानते हैं पूरी तुलना।
अगर आपका बजट कम है और आप बेस वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो Tata Nexon EV ज्यादा किफायती ऑप्शन है। इसकी शुरुआती कीमत Syros EV से करीब 1 लाख रुपये कम है।
हालांकि, टॉप वेरिएंट की बात करें तो तस्वीर बदल जाती है। Nexon EV का टॉप मॉडल 17.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है, जबकि Syros EV के टॉप वेरिएंट की कीमत इससे करीब 2.31 लाख रुपये ज्यादा है।
Kia Syros EV का एक बड़ा फायदा इसका Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी है। इसके तहत SUV की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि बैटरी के लिए 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल चार्ज देना होगा।
अगर आपको ज्यादा स्पेस वाली फैमिली SUV चाहिए, तो यहां Syros EV बढ़त बनाती है। Kia Syros EV और Nexon EV की लंबाई एक समान 3995 mm, जबकि चौड़ाई मामूली अंतर के साथ क्रमश: 1805 mm और 1802 mm है। हालांकि, ऊंचाई और व्हीलबेस में बड़ा अंतर दिखाई देता है, जहां Syros EV 1670 mm और Nexon 1625 mm ऊंची है, जबकि इनका व्हीलबेस क्रमश: 2550 mm और 2498 mm है। बूट स्पेस की बात करें, तो Syros EV में 465 लीटर और Nexon EV में 350 लीटर स्टोरेज स्पेस मिलता है।
देखा जाए, तो दोनों SUVs की लंबाई समान है, लेकिन Syros EV ज्यादा चौड़ी, ऊंची और लंबे व्हीलबेस के साथ आती है। इसका सीधा फायदा केबिन स्पेस में मिलता है। इसके अलावा 465 लीटर का बूट Nexon EV के 350 लीटर बूट की तुलना में 115 लीटर ज्यादा है, जिससे ज्यादा सामान रखा जा सकता है।
दोनों SUVs दो-दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आती हैं। Kia Syros EV में 42 kWh / 51.4 kWh बैटरी पैक्स मिलते हैं। वहीं, Tata Nexon EV में 30 kWh / 45 kWh पैक ऑप्शन हैं। दोनों ड्राइवट्रेन FWD हैं। क्लेम्ड रेंज की बात करें, तो Syros EV में अपने बैटरी पैक ऑप्शन के हिसाब से 443 km / 526 km रेंज, जबकि Nexon EV में 275 km / 489 km रेंज का दावा किया गया है। वहीं, पावर की बात करें, तो Syros EV में 135 PS / 171 PS पावर और 255 Nm टॉर्क, जबकि Nexon EV में 129 PS / 144 PS पावर और 215 Nm टॉर्क मिलता है।
लोअर वेरिएंट में भी Syros EV बड़ी 42 kWh बैटरी के साथ आती है, जबकि Nexon EV में 30 kWh बैटरी मिलती है। वहीं टॉप वेरिएंट में भी Kia की 51.4 kWh बैटरी Tata की 45 kWh यूनिट से बड़ी है।
कंपनियों द्वारा क्लेम की गई रेंज के मामले में भी Syros EV आगे रहती है। इसके दोनों बैटरी ऑप्शन Nexon EV से ज्यादा MIDC रेंज देते हैं। अगर आपकी ड्राइविंग लंबी दूरी की रहती है, तो Syros EV बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Syros EV ज्यादा पावर (171 PS तक) और 255 Nm टॉर्क के साथ आती है, जबकि Nexon EV का अधिकतम टॉर्क 215 Nm है।
दोनों इलेक्ट्रिक SUVs फीचर्स के मामले में काफी मजबूत हैं। इनमें मिलने वाले कॉमन फीचर्स में शामिल हैं:
फीचर्स के मामले में Syros EV कुछ जगहों पर Nexon EV से आगे निकलती है। जैसे;
Nexon EV में भी कई मजबूत खूबियां हैं। जैसे;
सेफ्टी के मामले में दोनों SUVs लगभग बराबरी पर हैं। दोनों में मिलते हैं:
हमनें दोनों EVs को रिव्यू नहीं किया है। हालांकि, अगर स्पेक्स शीट और क्लेम किए गए दावों को देखा जाए, तो यदि आपका फोकस कम कीमत और पैसों की बेहतर बचत पर है, तो Tata Nexon EV बेहतर ऑप्शन है।
लेकिन अगर आप ज्यादा केबिन स्पेस, बड़ा बूट, बड़ी बैटरी, लंबी रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Kia Syros EV ज्यादा मजबूत पैकेज बनकर सामने आती है। खासकर रियर सीट वेंटिलेशन, बड़ा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड ड्राइवर सीट और ज्यादा बूट स्पेस जैसी खूबियां इसे Nexon EV पर बढ़त दिलाती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें