भारतीय बाजार में Tata से लेकर Mahindra और Kia की इलेक्ट्रिक कारें 600 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करती हैं।
Photo Credit: Tata
Tata Harrier EV की रेंज 622 किमी है।
नई कार खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन काफी लोकप्रिय समय रहता है और यह दशहरा एक नया मौका लेकर आया है। अगर आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे हैं और रेंज को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान है। आमतौर पर लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल वाली कार से ईवी में स्विच करने पर रेंज बहुत बड़ा मुद्दा रहता है कि कार सिंगल चार्ज में कितना चलेगी। आज हम भारतीय बाजार में मौजूद Tata से लेकर Mahindra और Kia की 600 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बात कर रहे हैं जो कि बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुटकारा देती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
Mahindra BE 6 Sporteq
Mahindra BE 6 Sporteq की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹22,95,000 है। इस ईवी में 70 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें दी गई मोटर 180kw की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस ईवी की रेंज (MIDC सर्टिफाइड) 651 किमी है। यह एसयूवी सिर्फ 6.44 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS और 7 एयरबैग्स को शामिल किया गया है।
Tata Harrier EV
Tata Harrier EV की फ्रंट मोटर 158PS पावर, रियर मोटर 238PS पावर और कुल 504NM का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह एसयूवी 6 टेरेन मोड्स के साथ आती है और सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग मिलती है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 622 किमी तक चल सकती है। डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए यह 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। Tata Harrier EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹21,79,000 है।
Kia EV6
Kia EV6 सिर्फ 5.3 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं यह ईवी अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के जरिए 10% से 80% सिर्फ 18 मिनट में चार्ज हो सकती है। कंपनी दावा करती है कि यह ईवी ARAI सर्टिफाइड 650+ किमी की रेंज प्रदान करती है। इसमें 84 kWh की लिथियम आयन बैटरी आती है। मोटर 325 Ps की पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Kia EV6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹65,97,937 है।
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV सिंगल चार्ज में (ARAI सर्टिफाइड) 665 किमी की रेंज प्रदान करती है। स्पीड के मामले में इस ईवी को 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 5.8 सेकंड का समय लगता है। कंपनी इस कार के साथ लाइफटाइम वारंटी प्रदान करती है जो कि रजिस्टर्ड होने से लेकर 15 सालों तक रहती है। Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹18,79,000 है।
Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e में 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। मोटर 210 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी सिंगल चार्ज में (ARAI सर्टिफाइड) 656 किमी की रेंज प्रदान करती है। इस कार की लंबाई 4,789 मिमी, चौड़ाई 1,907 मिमी, मोटाई 1,694 मिमी, व्हीलबेस 2,775 मिमी और वजन ग्राउंड क्लियरेंस 207 किमी है। यह ईवी डिफॉल्ट, रेंज, एवरीडे, रेस और स्नो मोड जैसे ड्राइविंग मोड प्रदान करती है। Mahindra XEV 9e की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹30,50,000 है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग