IMC 2025: Jio का JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन हुआ पेश, जानें खासियतें
JioBharat Safety First Phones इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में लॉन्च हुए हैं। इन फीचर फोन में सेफ्टी-की खास सुविधा मिलती है। इन मोबाइल फोन को यूजर्स को कनेक्टेड, प्रोटेक्टेड और टेंशन फ्री रखने के लिए डिजाइन किया गया है। सेफ्टी फर्स्ट के साथ यूजर्स अब अपने बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता और डिपेंडेंट के साथ सुरक्षित तरीके से हमेशा उपलब्ध रह सकते हैं। JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 799 रुपये है।