It News

It News - ख़बरें

  • फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
    Infosys पर फ्रांस की क्षेत्रीय लेबर अथॉरिटी DRIEETS Ile-de-France ने 1.75 लाख यूरो (करीब 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी के मुताबिक, कंपनी का कर्मचारियों के वर्किंग आवर्स रिकॉर्ड करने वाला सिस्टम स्थानीय श्रम कानूनों के अनुरूप पूरी तरह नहीं पाया गया। Infosys ने कहा है कि इस जुर्माने का उसके कारोबार या फाइनेंशियल सिचुएशन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नारायण मूर्ति के 70 घंटे वर्क वीक वाले पुराने बयान की चर्चा फिर शुरू हो गई है और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
  • 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
    केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में भारत में 50 OTT प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर रोक लगा दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर IT Act की धारा 67 और 67A, BNS की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम का उल्लंघन करने वाला कंटेंट पाया गया था। सरकार ने कहा कि IT Rules के तहत इंटरमीडियरी को गैरकानूनी कंटेंट हटाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। हालिया संशोधनों के बाद कोर्ट या सरकार के आदेश मिलने पर सोशल मीडिया और अन्य इंटरमीडियरी को तीन घंटे के भीतर ऐसा कंटेंट हटाना या उसकी पहुंच रोकना अनिवार्य होगा।
  • Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!
    अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Cisco Systems ने अपने 4 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने वर्कफोर्स का 5% घटाने जा रही है
  • YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
    एक महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का शिकार हो गई, जिसमें उससे 11.8 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के मुताबिक उसने YouTube पर एक ट्रेडिंग वीडियो देखा, जिसके बाद उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया और अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। महिला ने 6 मार्च से 14 मार्च के बीच कई किश्तों में रकम जमा की, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला। मामले में IT Act और BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
    Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं।
  • WFH पड़ा भारी, ऑफिस न आने पर इस भारतीय IT कंपनी ने अटका दिए सैलेरी अप्रेजल!
    भारत की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस पॉलिसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों ने तय ऑफिस अटेंडेंस नियमों का पालन नहीं किया, उनके फाइनल एनिवर्सरी अप्रेजल्स को फिलहाल रोक दिया गया है। यह कदम ऐसे समय में आया है, जब इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा अब भी हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रहा है। TCS पहले ही हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करने की अनिवार्यता लागू कर चुकी है और अब परफॉर्मेंस व अप्रेजल को भी सीधे अटेंडेंस से जोड़ दिया गया है।
  • 22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...
    Microsoft को लेकर सोशल मीडिया पर छंटनी की नई रिपोर्ट्स ने कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में 22,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Azure, Xbox और सेल्स टीम्स पर असर पड़ सकता था। हालांकि, Microsoft के सीनियर अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी बड़े Layoff की कोई योजना नहीं है।
  • वर्क फ्रॉम होम के मजे इस भारतीय IT कंपनी ने किए खत्म, बनाएं नए नियम
    Wipro ने नए साल की शुरुआत के साथ अपने हाइब्रिड वर्क मॉडल में बदलाव किया है। कंपनी ने अब ऑफिस आने वाले दिनों में कर्मचारियों के लिए कम से कम छह घंटे ऑफिस में रहना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस रिपोर्ट करने वाली मौजूदा व्यवस्था पर लागू होगा और 1 जनवरी से प्रभावी हो चुका है। कंपनी ने साफ किया है कि इससे कुल वर्किंग ऑवर्स में कोई कटौती नहीं होगी और कर्मचारियों को 9.5 घंटे का वर्कडे पूरा करना होगा। नए नियम को अटेंडेंस और लीव मैनेजमेंट से भी जोड़ा गया है।
  • अब इमरजेंसी में वीडियो दिखाकर तुरंत मिलेगी मदद! Google लाई Android के लिए Emergency Live Video फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट किया है जो Emergency Live Video के नाम से आता है। Google ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि इमरजेंसी में यूजर डिस्पेचर को कॉल करता है तो सामने वाला (मददगार) यूजर की वर्तमान स्थिति देखने के लिए वीडियो रिक्वेस्ट भेज सकता है। जिसे एक्सेप्ट करते ही डिस्पेचर को आपका लाइव वीडियो दिखना शुरू हो जाएगा।
  • न पिन चाहिए, न स्कैनर! बस एक टच में होगी पेमेंट! Apple का Tap to Pay फीचर आया, ऐसे करता है काम
    Apple ने नया Tap to Pay फीचर लॉन्च किया है जिसने डिजिटल पेमेंट का अंदाज ही बदल दिया है। फीचर ऐसा है कि iPhone ही पेमेंट मशीन बन जाता है। अगर आपके पास iPhone है तो आप कॉन्टेक्टलैस पेमेंट एक चुटकी में कर सकते हैं। रिटेल शॉपिंग, कैब बुकिंग, रेस्टोरेंट या होम डिलीवरी, सबमें बस एक टैप के साथ पेमेंट की सुविधा आपके लिए उपलब्ध है। एप्पल का नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक के सहारे चलता है।
  • भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
    भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट को भारत में एक्सेस से ब्लॉक कर दिया है। यह कदम सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के निर्देश के बाद लिया गया है। ब्लॉकिंग का कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है।
  • Jio SoundPay: दुकानदारों को Jio का तोहफा! फ्री में मिलेगा UPI पेमेंट अलर्ट, होगी Rs 1500 की बचत!
    भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। जियो ने अपनी जियोसाउंडपे (Jio SoundPay) सर्विस लॉन्च की है। जियोसाउंडपे के जरिए यूजर्स अब UPI पेमेंट्स का अलर्ट अपने फोन पर ही पा सकेंगे। Jio SoundPay सर्विस JioBharat फोन पर फ्री रहेगी। यूजर बिना किसी साउंड बॉक्स की जरूरत के पेमेंट अलर्ट रिसीव कर सकेंगे।
  • Intuit Layoffs : अमेरिका की बड़ी IT कंपनी 1800 लोगों की करेगी छंटनी, बताई यह वजह
    Intuit Layoffs : कंपनी के सीईओ सासन गुडारजी ने कर्मचारियों को एक ओपन लेटर भी लिखा है।
  • सूर्य के सबसे बड़े ‘रहस्‍य’ का पता लगाया वैज्ञानिकों ने! आप भी जानें
    साइंटिस्‍ट जानना चाहते हैं कि सूर्य का कोरोना उसकी सतह से ज्‍यादा गर्म क्‍यों है? ऐसा लगता है उन्‍हें इस सवाल का जवाब मिल गया है।
  • Youtuber के घर इनकम टैक्‍स का छापा, 24 लाख रुपये नकद मिले, जानें पूरा मामला
    IT Raid at YouTuber Home : आयकर विभाग को एक यूट्यूबर के घर पर छापेमारी के बाद 24 लाख रुपये नकद मिले हैं। यूट्यूबर का परिवार खुद को पाक-साफ बता रहा है, जबकि पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »