Intuit Layoffs : अमेरिका की बड़ी IT कंपनी 1800 लोगों की करेगी छंटनी, बताई यह वजह

Intuit Layoffs : इस छंटनी का असर कंपनी के 10 फीसदी कर्मचारियों पर होगा।

Intuit Layoffs : अमेरिका की बड़ी IT कंपनी 1800 लोगों की करेगी छंटनी, बताई यह वजह

कंपनी के सीईओ का कहना है कि छंटनी का मकसद कॉस्‍ट में कटौती करना नहीं है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी कंपनी इंट्यूट करेगी छंटनी
  • 1800 लोगों को जॉब से निकालने की तैयारी
  • दूसरे विभागों में हायरिंग की है योजना
विज्ञापन
Intuit Layoffs : अमेरिका की मल्‍टीनेशनल बिजनेस सॉफ्टवेयर कंपनी इंट्यूट (Intuit) छंटनी करनी जा रही है। यह छंटनी छोटी-मोटी नहीं, काफी बड़ी है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने ऐलान किया है कि वह  करीब 1,800 एम्‍प्‍लॉइज की छंटनी करेगी। कंपनी के सीईओ (CEO) सासन गुडारजी (Sasan Goodarzi) ने कर्मचारियों को एक ओपन लेटर भी लिखा है। बताया है कि इस छंटनी का असर कंपनी के 10 फीसदी कर्मचारियों पर होगा। अमेरिकी आईटी कंपनी में 1800 कर्मचारियों की छंटनी होना मायने रखता है। 

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ का कहना है कि छंटनी का मकसद कॉस्‍ट में कटौती करना नहीं है। उसे उम्‍मीद है कि कंपनी मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रोडक्‍ट और सेल्‍स डिविजन में इतनी ही संख्‍या में कर्मचारियों को दोबारा से रखने पर उम्‍मीद कर रही है। 

एम्‍प्‍लॉइज को लिखे लेटर में गुडारजी ने कहा है कि जिन 1 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, वो ‘अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं।' माना जा रहा है कि कंपनी कनाडा के एडमोंटन और इदाहो के बोइस में अपनी दो साइटों को बंद कर देगी। 

सीईओ के लेटर में यह भी कहा गया है कि काम को बेहतर करने के लिए 300 पोस्‍ट को खत्‍म किया जा रहा है। छंटनी की योजना के तहत अटलांटा, बेंगलूरू, तेल अवीव और अन्य जगहों पर 80 टेक्‍नॉलजी रोल्‍स को एकीकृत (consolidate) किया जा रहा है।

हाल के वर्षों में दुनिया की टॉप कंपनियों ने छंटनी की है। गूगल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट और पेटीएम तक ने छंटनी की है। मई में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पेटीएम के मालिकाना हक वाली वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड फ‍िर से नौकरियों पर कैंची चला सकती है। इसकी वजह और कोई नहीं, बल्कि एआई (आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस) है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »