सरकार ने 67 पोर्न वेबसाइट्स पर लगाया बैन, जानें वजह

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) की ओर से एक ईमेल में 67 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है।

सरकार ने 67 पोर्न वेबसाइट्स पर लगाया बैन, जानें वजह

नए आईटी नियम का उल्लंघन करने वाली 67 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का है आदेश

ख़ास बातें
  • DoT की ओर से एक ईमेल में दिया गया इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश
  • 67 पोर्न वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश
  • नए आईटी नियम 2021 का उल्लंघन करने का आरोप
विज्ञापन
भारत सरकार ने 67 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार की ओर से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कंपनियों को निर्देश जारी किया गया है जिसमें आईटी नियम का उल्लंघन करने वाली 67 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है। इसी मामले में पुणे और उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया था। 

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) की ओर से एक ईमेल में 67 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है। 2021 में सरकार ने नया आईटी नियम लागू किया था। जिन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है, उनको इस नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि नए आईटी नियम के तहत इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के लिए ऐसे पोर्न कंटेंट को ब्लॉक करना अनिवार्य है जो आईटी नियम 2021 का उल्लंघन करता हो। इस नियम के अनुसार ऐसा कंटेंट, जिसमें किसी व्यक्ति को पूरी तरह या आंशिक रूप से नग्न दिखाया जाए, ब्लॉक करना अनिवार्य है। DoT ने इस संबंध में 24 सितंबर को सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को ईमेल भेजा था। 

क्या है आईटी नियम 2021 (IT Act 2021)
आईटी नियम 2021 में प्रावधान है कि कंपनियां जो डेटा सेव रखती हैं, प्रकाशित करती हैं या होस्ट करती हैं, उसे उन्हें हटाने का भी अधिकार है। इसमें कहा गया है कि ऐसा कंटेंट जिसमें किसी व्यक्ति को पूरी तरह से या आंशिक रूप से नग्न दिखाया गया हो, उसको कंपनी हटा सकती है। नए आईटी नियम को पिछले साल 26 मई से लागू कर दिया गया था। 

नए आईटी नियम के तहत भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए जरूरी कर दिया गया है कि वे शिकायत निवारण के लिए भी एक सिस्टम तैयार करें। इसमें वे सभी प्लेटफॉर्म्स आते हैं जिनके पास 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। नया नियम कहता है कि प्लेटफॉर्म के पास जो भी शिकायत आती है उस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पब्लिश करना अनिवार्य है। ऐसे में नए आईटी नियम को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सरकार के लिए नाराजगी भी सामने आई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »