Apple के iPhone 17 में मिल सकता है अपग्रेडेड चिपसेट, 8GB का RAM
एपल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड iPhone 17 में नया चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 17 में A19 chip चिप हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Pro मॉडल्स में A19 Pro चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।