Integrate

Integrate - ख़बरें

  • ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
    Meta अब WhatsApp को कार तक लाने की तैयारी में है। कंपनी ने Apple CarPlay के लिए WhatsApp का नेटिव ऐप बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस नए एक्सपीरियंस में यूजर्स को चैट लिस्ट, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स जैसे बेसिक फीचर्स मिलेंगे, लेकिन फोकस पूरी तरह वॉइस इंटरैक्शन पर रहेगा। यूजर Siri की मदद से मैसेज भेज और कॉल कर सकते हैं। फिलहाल इसमें एडवांस फीचर्स जैसे स्टिकर्स या फुल वॉइस मैसेज सपोर्ट नहीं दिया गया है।
  • अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
    MakeMyTrip ने OpenAI के साथ सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने ऐप में AI आधारित ट्रैवल डिस्कवरी को मजबूत करेगी। OpenAI के API के इंटीग्रेशन से यूजर्स बातचीत के जरिए ट्रिप प्लानिंग से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकेंगे। कंपनी का Myra GenAI असिस्टेंट पहले ही रोजाना 50,000 से अधिक बातचीत संभाल रहा है और कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। MakeMyTrip का कहना है कि यह साझेदारी यूजर के इरादे को समझकर उसे स्ट्रक्चर्ड और बुकिंग-रेडी विकल्पों में बदलने में मदद करेगी।
  • Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
    Infosys ने एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने के लिए Anthropic के साथ सहयोग की घोषणा की है। यह साझेदारी टेलीकॉम सेक्टर से शुरू होगी, जहां AI एजेंट्स विकसित करने के लिए एक Center of Excellence बनाया जाएगा। Anthropic के Claude मॉडल्स, जिनमें Claude Code शामिल है, को Infosys Topaz AI प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह कदम जटिल वर्कफ्लो ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर डिलीवरी में तेजी और नियामकीय ढांचे के भीतर AI अपनाने में मदद करेगा। आगे चलकर यह सहयोग फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक विस्तारित होगा।
  • पुराने फोन को बदलने का समय आ गया? Google के नए अपडेट से करोड़ों हैंडसेट्स पर पड़ेगा असर
    अगर आप अब भी Android 12 या उससे पुराने वर्जन वाला फोन यूज कर रहे हैं, तो अब आपके कुछ ऐप्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर सकते हैं। मई 2025 से Google की Play Integrity API का अपडेट जरूरी कर दिया गया है, जो यह चेक करेगा कि आपका डिवाइस सिक्योर है या नहीं। इस नए सिस्टम के आने के बाद सिर्फ Android 13 और उससे नए वर्जन वाले फोन्स में ही ऐप्स स्मूदली और पूरी प्राइवसी व सेक्योरिटी के साथ चल पाएंगे।
  • Xiaomi ने Type-C केबल के साथ लॉन्‍च किया 20000mAh का पावर बैंक, जानें कीमत
    पोर्टेबल पावर सॉल्‍यूशंस की डिमांड खूब बढ़ रही है। आसान भाषा में बताएं तो ऐसे गैजेट्स जो आपकी डिवाइसेज को कभी भी चार्ज करने के लिए रेडी रहें। अब शाओमी (Xiaomi) ने यूरोप में 33W पावर बैंक लॉन्‍च किया है, जिसकी कैपिस‍िटी 20 हजार एमएएच (Xiaomi 33W Power Bank 20000mAh) है। इसमें यूएसबी-सी केबल भी दी गई है।
  • Sony WF-1000XM5 ईयरफोन का 27 सितंबर को भारत में लॉन्च, बेहतर होगी साउंड क्वालिटी
    Sony WF-1000XM5 में चार्जिंग के लिए केस पर USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसे Qi चार्जर के इस्तेमाल से वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है
  • भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लाइव देखने का मौका, ISRO ने दिया निमंत्रण
    इसके लिए https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा
  • Crypto मार्केट से जुड़ीं 17 कंपनियों ने बनाया नया ग्रुप CMIC, क्रिप्‍टो सेक्‍टर को बनाएंगी सेफ
    Coinbase, Huobi Tech, BitMEX, Bitstamp और Securrency समेत कुल 17 फर्में CMIC में शामिल हो गई हैं।
  • आ गया 512 जीबी स्टोरेज वाला दुनिया का पहला माइक्रोएसडी कार्ड!
    आपको बता दें कि सैनडिस्क के 400 जीबी स्टोरेज वाले माइक्रो एसडीकार्ड की रफ्तार इंटीग्रल के 512 जीबी वाले एसडी कार्ड के मुकाबले 20 एमबी प्रति सेकेंड ज्यादा है। सैनडिस्क का माइक्रोएसडी कार्ड 100 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम है, वहीं इंटीग्रल के 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप 80 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डेटा ट्रांस्फर कर पाएंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »