India Aviation

India Aviation - ख़बरें

  • ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
    IndiGo ने Economy Class यात्रियों के लिए नया IndiGo Lite किराया लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं और कम किराया देना चाहते हैं। इस प्लान में 7kg तक का केबिन बैग और ऑटो-असाइन्ड सीट शामिल होगी, जबकि चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, मील और Fast Forward जैसी सेवाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसकी बुकिंग 1 जुलाई से IndiGo की वेबसाइट, ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर पर शुरू होगी, जबकि इस किराए पर यात्रा 15 जुलाई से की जा सकेगी।
  • भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
    भारत ने पहली बार किसी कमर्शियल जेट विमान की लैंडिंग स्वदेशी GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) सिस्टम की मदद से कराई है। IndiGo का Airbus A320 उदयपुर एयरपोर्ट पर बिना पारंपरिक ग्राउंड-बेस्ड Instrument Landing System (ILS) के सफलतापूर्वक उतरा। GAGAN को ISRO और Airports Authority of India (AAI) ने मिलकर विकसित किया है। यह GPS सिग्नल में आने वाली त्रुटियों को रियल टाइम में सुधारकर पायलट को अधिक सटीक नेविगेशन देता है। माना जा रहा है कि यह तकनीक भविष्य में छोटे एयरपोर्ट्स पर भी सुरक्षित और सटीक लैंडिंग को आसान बना सकती है।
  • IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में कथित तौर पर पावर बैंक में आग लगने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी में बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद DGCA के फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल से जुड़े नियम फिर चर्चा में आ गए हैं। रेगुलेटर के मुताबिक, पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में ले जाए जा सकते हैं और फ्लाइट के दौरान उनसे मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना मना है। DGCA ने ओवरहेड बिन में पावर बैंक रखने पर भी रोक लगाई है। यह घटना लिथियम बैटरी डिवाइसेज से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को फिर सामने लाती है।
  • VIP ट्रैवल में फेवरेट Learjet 45XR: इसी प्राइवेट जेट में सवार थे अजीत पवार, जानें इस हाई-टेक एयरक्राफ्ट के बारे में सब कुछ
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की चार्टर्ड विमान दुर्घटना में मौत के बाद Bombardier Learjet 45XR चर्चा में आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे के पास क्रैश होकर आग पकड़ बैठा। Learjet 45XR एक मिड-साइज बिजनेस जेट है, जिसका इस्तेमाल VIP और कॉर्पोरेट ट्रैवल के लिए किया जाता है। हालांकि, इस सीरीज से जुड़े पुराने हादसों का रिकॉर्ड भी सामने आता रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी एयरक्राफ्ट की सेफ्टी में टेक्नोलॉजी के साथ ऑपरेशनल प्रैक्टिस और मेंटेनेंस की बड़ी भूमिका होती है।
  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।
  • Air India को अमेरिका से मिला पैसेंजर्स के 12 करोड़ डॉलर से अधिक रिफंड करने का ऑर्डर
    इस बारे में की गई जांच में पता चला था कि एयरलाइन ने डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन को दी गई रिफंड की लगभग 1,900 शिकायतों में से आधी से अधिक को प्रोसेस करने में 100 दिनों से अधिक लगाए थे
  • ‘1 लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत होगी भारत में, 12वीं पास ले सकते हैं ट्रेनिंग’
    नीति आयोग के एक कार्यक्रम में बोले एविएशन मिनिस्‍टर ज्योतिरादित्य सिंधिया।
  • हवाई यात्रा के लिए Aarogya Setu ऐप अनिवार्य, 'ग्रीन' स्टेटस होने पर ही एयरपोर्ट पर एंट्री
    आपको बता दें, घरेलू उड़ान 25 मई से दोबारा शुरू हो रही हैं, जिसका ऐलान सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने किया। ऐप के अलावा हवाई यात्रा करने से पहले मास्क, ग्लव्स और यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग भी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »