Helio G99

Helio G99 - ख़बरें

  • भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
    इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हैं। डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS LCD टचस्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99+ दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।
  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com
  • Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
    Coolpad ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Cool 80 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन 8GB वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसे 819 युआन (करीब 9,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू की गई है।
  • Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Infinix Hot 70 की Google Play Console पर मॉडल नंबर - X6895 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की इमेज में फ्लैट डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रेम की दायीं साइड पर पावर, वॉल्यूम और AI बटन दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट है। इसके साथ Arm Mali-G57 GPU दिया जा सकता है।
  • Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
    8,000 रुपये से कम कीमत में Lava Bold N2, Samsung Galaxy F07 5G और Moto G06 Power के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। तीनों स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में अंतर है। Lava Bold N2 जहां 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी देता है, वहीं Galaxy F07 में Helio G99 और 50MP कैमरा मिलता है। Moto G06 Power 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।
  • Samsung Galaxy A07 का 5G वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग
    Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, यह 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
  • OnePlus Pad Go: Rs 6,000 के बंपर डिस्काउंट पर मिल रहा है 11.35 इंच डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी वाला वनप्लस टैबलेट!
    OnePlus Pad Go को भारत में अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। आज टैबलेट को लॉन्च हुए दो वर्ष बीत गए हैं, लेकिन अपने प्राइस सेगमेंट में यह अभी भी तगड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है। 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ इसका 11.35 इंच डिस्प्ले 2,408 x 1,720 पिक्सल रिजॉल्यूशन लेकर आता है। टैबलेट को पावर देने का काम MediaTek Helio G99 SoC के पास है और पावर बैकअप 8000mAh बैटरी से मिलता है। अब, इस टैबलेट पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आपके पास इसे लॉन्च प्राइस की तुलना में कम से कम 6,000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका है।
  • Samsung Galaxy A17 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया बजट फोन, जानें कीमत
    Samsung ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A17 4G जर्मनी में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे A-सीरीज की लेटेस्ट एंट्री के तौर पर पेश किया है। Samsung Galaxy A17 4G को जर्मनी के एक लोकल रिटेलर ने KSH 22,400 (लगभग 15,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। इस कीमत में यूजर्स को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। समान वेरिएंट को बिना कीमत और उपलब्धता के सैमसंग की जर्मनी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। फिलहाल इसकी अन्य मार्केट में उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। Samsung भारत में पहले से Galaxy A17 5G को बेच रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy M07 4G जल्द लॉन्च होगा भारत में, कीमत Rs 9,000 से कम? स्पेसिफिकेशन्स भी लीक
    Samsung जल्द अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M07 4G इंडिया में लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट कहती है कि इसकी कीमत 8,000 से 9,000 रुपये के बीच होगी। फोन में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल सकता है। Galaxy M07 4G में 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
  • Primebook 2 Neo का लॉन्च 31 जुलाई को, Rs 15,990 में मिलेगा AI लैपटॉप, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Primebook ने अपने अपग्रेडेड Android लैपटॉप - Primebook 2 Neo के इंडिया लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। यह नया मॉडल 31 जुलाई 2025 को मार्केट में आएगा और शुरुआती कीमत 15,990 रुपये रखी गई है। Primebook 2 Neo Flipkart, Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। लॉन्च से पहले ही इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, Android 15 बेस्ड PrimeOS 3.0 और काफी सारे स्मार्ट, AI-ड्रिवन फीचर्स मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
  • Samsung की Galaxy A07 के लॉन्च की तैयारी, MediaTek Helio G99 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें 720 × 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 और 6 GB का RAM हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने Galaxy A07 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में कंपनी की रूस में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज को पब्लिश किया गया है।
  • OnePlus Pad Lite vs Realme Pad 2 vs Samsung Galaxy Tab A9+: जानें कौन सा टैबलेट है बेस्ट?
    OnePlus Pad Lite का मुकाबला Realme Pad 2 और Samsung Galaxy Tab A9+ से हो रहा है। Pad Lite में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर है। वहीं Pad 2 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर है और Galaxy Tab A9+ में Snapdragon 695 प्रोसेसर है। Pad Lite के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Pad 2 के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और Galaxy Tab A9+ के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,475 रुपये है।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया 7400mAh बैटरी, 4G SIM सपोर्ट वाला Iconia Tab iM11 टैबलेट, जानें कीमत
    Acer Iconia Tab iM11 को भारत में 10 जुलाई को लॉन्च किया गया। टैबलेट की खासियत इसका बड़ा डिस्प्ले साइज और LTE सपोर्ट है। Acer Iconia Tab iM11 की भारत में कीमत 23,999 रुपये है, जिसमें केवल 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। यह देश में Amazon, Flipkart, Acer इंडिया वेबसाइट और Acer के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट को केवल ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसके साथ एक्टिव स्टाइलस पेन और स्मार्ट फ्लिप कवर भी उपलब्ध है।
  • Teclast T50 Mini टैबलेट लॉन्च हुआ 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Teclast T50 Mini टैबलेट को कंपनी ने लॉन्च किया है। Teclast का यह टैबलेट एक कॉम्पेक्ट एंड्रॉयड टैबलेट है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। टैबलेट वजन में हल्का है और पोर्टेबल है। इसमें 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Helio G99 चिपसेट से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है।

Helio G99 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »