OnePlus 13 के लॉन्च से पहले सामने आएं कैमरा सैंपल, कंपनी ने दिखाया तीन 50MP कैमरों का दमखम!
पिछले दो दिनों में OnePlus ने OnePlus 13 के अबॉक्सिंग वीडियो और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ कैमरा सैंपल्स को भी ऑनलाइन शेयर किया है। OnePlus 13 में Hasselblad ट्यून्ड 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें Oppo Find X8 सीरीज के समान इमेज एल्गोरिदम का यूज किए जाने की पुष्टि की गई है। इसी कैमरा सिस्टम की क्षमताओं को दिखाने के लिए OnePlus ने कुछ कैमरा सैंपल्स को दुनिया के समाने रखा है।