• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 9 Pro का डिज़ाइन लीक, प्रीमियम स्वीडिश फोटोग्राफी कंपनी के साथ साझेदारी!

OnePlus 9 Pro का डिज़ाइन लीक, प्रीमियम स्वीडिश फोटोग्राफी कंपनी के साथ साझेदारी!

Hasselblad मीडियम-फॉर्मेट वाले कैमरों और फोटोग्राफी उपकरण बनाने वाली एक स्वीडिश कंपनी हैं और डेव ली का कहना है कि इस कंपनी के प्रोडक्ट काफी महंगे होते है।

OnePlus 9 Pro का डिज़ाइन लीक, प्रीमियम स्वीडिश फोटोग्राफी कंपनी के साथ साझेदारी!

OnePlus 9 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro का डिज़ाइन लीक
  • कैमरा मॉड्यूल में दिखाई दिया Hasselblad की ब्रांडिंग
  • OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशन्स भी लीक
विज्ञापन
OnePlus 9 Pro का कैमरा सेटअप कथित तौर पर वनप्लस और स्वीडिश फोटोग्राफी कंपनी Hasselblad की साझेदारी का हिस्सा होगा। स्मार्टफोन की तस्वीरों को एक YouTuber द्वारा साझा किया गया था, जिनमें वनप्लस 9 प्रो के बैक में दिए गए क्वाड रियर कैमरा सेटअप में Hasselblad ब्रांडिंग दिखाई देती है। इसके अलावा, खबर है कि OnePlus 9 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। वनप्लस 9 सीरीज़ की घोषणा मार्च में होने की उम्मीद है, जो इस बार कंपनी के रिलीज़ शेड्यूल की तुलना में थोड़ा जल्दी है।

Dave Lee नाम से एक YouTuber ने OnePlus 9 Pro की कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। एक डिस्कॉर्ड यूज़र को श्रेय देते हुए, डेव ने वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप (OnePlus Upcoming Flagship) का बैक पैनल दिखाया। इसमें फोन के लोगो के साथ एक क्वाड कैमरा सेटअप दिखाई दिया। यह कैमरा मॉड्यूल लगभग OnePlus 9 में उम्मीद किए जा रहे कैमरा मॉड्यूल के समान है। हालांकि, प्रो वेरिएंट के इस मॉड्यूल में चार कैमरा सेंसर प्रतीत होते हैं और इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि मॉड्यूल में Hasselblad की ब्रांडिंग है।

Hasselblad मीडियम-फॉर्मेट वाले कैमरों और फोटोग्राफी उपकरण बनाने वाली एक स्वीडिश कंपनी हैं और डेव ली का कहना है कि इस कंपनी के प्रोडक्ट काफी महंगे होते है। यह संकेत दे सकता है कि OnePlus 9 Pro की कीमत इस साझेदारी के कारण बढ़ सकती है और यदि ऐसा नहीं होता, तो निश्चित तौर पर वनप्लस का आगामी फ्लैगशिप अन्य ब्रांड के पसीने छुड़ा सकता है। फोन के आयताकार मॉड्यूल के अंदर दो बड़े सेंसर और दो छोटे सेंसर प्रतीत होते हैं, जिसमें एक लेज़र ऑटोफोकस और एक फ्लैश भी है। फोन 3.3x ऑप्टिकल ज़ूम और एक टिल्ट-शिफ्ट फोटोग्राफी मोड के साथ आ सकता है। वीडियो पर साझा की गई अन्य तस्वीरें कथित वनप्लस 9 प्रो पर कर्व्ड डिस्प्ले दिखाती हैं और यह चमकदार फिनिश के साथ आ सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में 1,440x3,120 पिक्सल का डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। जबकि प्रोसेसर की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन तस्वीरों में दिखाया गया वेरिएंट में 11 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ देखा जा सकता है।

एक अन्य रिपोर्ट में, ज्ञात टिपस्टर Digital Chat Station (अनुवादित) ने Weibo पर साझा किया है कि OnePlus 9 में OnePlus 8T के समान डिस्प्ले होगा। इससे पता चलता है कि OnePlus 9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »