• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13 के लॉन्च से पहले सामने आएं कैमरा सैंपल, कंपनी ने दिखाया तीन 50MP कैमरों का दमखम!

OnePlus 13 के लॉन्च से पहले सामने आएं कैमरा सैंपल, कंपनी ने दिखाया तीन 50MP कैमरों का दमखम!

शेयर की गई हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें अपकमिंग OnePlus 13 में फास्ट-मूविंग सब्जेक्ट को सफाई से कैप्चर करने की क्षमता और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग को दिखाती है।

OnePlus 13 के लॉन्च से पहले सामने आएं कैमरा सैंपल, कंपनी ने दिखाया तीन 50MP कैमरों का दमखम!

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 के आधिकारिक कैमरा सैंपल को शेयर किया गया है
  • फास्ट-मूविंग सब्जेक्ट को कैप्चर करने की क्षमता दिखाते हैं सैंपल
  • इनमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग को भी दर्शाया गया है
विज्ञापन
OnePlus 13 को 31 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। जैसे-जैसे लॉन्च डेट नजदीक आ रही है, अपकमिंग OnepPlus फ्लैगशिप से जुड़ी नई-नई जानकारियां शेयर की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से चाइनीज कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लगातार टीज कर रही है। पिछले दो दिनों में कंपनी ने OnePlus 13 के अबॉक्सिंग वीडियो और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ कैमरा सैंपल्स को भी ऑनलाइन शेयर किया है। OnePlus 13 में Hasselblad ट्यून्ड 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें Oppo Find X8 सीरीज के समान इमेज एल्गोरिदम का यूज किए जाने की पुष्टि की गई है। इसी कैमरा सिस्टम की क्षमताओं को दिखाने के लिए OnePlus ने कुछ कैमरा सैंपल्स को दुनिया के समाने रखा है।

कुछ वीबो पोस्ट में OnePlus 13 के आधिकारिक कैमरा सैंपल को शेयर किया गया है। हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें अपकमिंग OnePlus फ्लैगशिप में फास्ट-मूविंग सब्जेक्ट को सफाई से कैप्चर करने की क्षमता और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग को दिखाती है। कंपनी ने इनके जरिए दिखाया है कि कैसे OnePlus 13 का कैमरा सिस्टम इमेज में अधिक से अधिक नेचुरल लाइट और शैडो टेक्स्चर को समेटने का काम करता है।

एक पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें OnePlus 13 ने एक लड़की और घोड़े को दो अलग बैकग्राउंड के साथ कैप्चर किया है। यहां दो बिल्कुल अलग सब्जेक्ट, एक ह्यूमन और एक पेट हैं और एक तस्वीर में ब्राइट स्काई और दूसरे में ग्रीनरी दिखाई दे रही है। कंपनी का कहना है कि कैमरा ऐप में मौजूद 'Master Mode' ने करैक्टर की स्किन, एक्सप्रेशन और बैकग्राउंड में ज्यादा से ज्यादा टेक्स्चर को कैप्चर करने का काम किया है। 

वहीं, एक अन्य पोस्ट में कैमरा का फास्ट मूविंग सब्जेक्ट के साथ एक्सपीरिएंस शेयर किया गया है। OnePlus 3 ने यहां मैदान में खेलते हुए कुत्ते की और साथ ही समुद्र में लहरों पर सर्फिंग करते हुए व्यक्ति की तस्वीरें कैप्चर की हैं। वनप्लस का कहना है कि यह फोन मूविंग सब्जेक्ट को आसानी से संभाल सकता है और बिना मोशन ब्लर के 1/10,000 सेकंड की तेजी से सीन को कैप्चर कर सकता है।

OnePlus 13 में रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलने की पुष्टि की गई है, जिसमें तीन सेंसर होंगे। इनमें पहला 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।

हाल में शेयर किए गए अनबॉक्सिंग वीडियो में पता चला था कि स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसके ऊपर माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड ग्लास होगा। फोन के Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आने की पुष्टि हो चुकी है। लीक्स की मानें तो इसमें 6.8-इंच 2K BOE X2 AMOLED पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »