Google Play Store Update

Google Play Store Update - ख़बरें

  • कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
    Google ने Play Store पर नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत ऐसे ऐप्स पर चेतावनी दिखाई जाएगी जो फोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह वार्निंग ऐप की रेटिंग के नीचे दिखाई देगी और यूजर्स को बताएगी कि ऐप में हाई बैकग्राउंड एक्टिविटी है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने से पहले बेहतर जानकारी मिलेगी। साथ ही डेवलपर्स को भी अपने ऐप्स को ज्यादा बैटरी एफिशिएंट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह फीचर उन ऐप्स पर लागू होगा जो बिना जरूरी कारण बैकग्राउंड में ज्यादा रिसोर्स इस्तेमाल करते हैं।
  • रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन
    WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए बीटा फीचर्स तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक नया बदलाव शुरू किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुछ नॉन-बीटा यूजर्स को भी ऐप के अंदर “Early access to features” का ऑप्शन दिख रहा है। इससे यूजर्स बिना Google Play Store के बीटा स्लॉट या थर्ड-पार्टी APK के बीटा फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रोलआउट फिलहाल लिमिटेड है और कुछ मामलों में टॉगल अपने आप ऑफ होने जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। कंपनी की ओर से अभी बड़े रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
    Epic Games और Google के बीच चार साल तक चले पेमेंट सिस्टम विवाद के बाद Fortnite आखिरकार अमेरिका में Google Play Store पर वापस आ गया है। अदालत के एंटीट्रस्ट फैसले ने Google को अपनी पॉलिसियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया, जिससे डेवलपर्स को बाहरी पेमेंट ऑप्शन देने की अनुमति मिली। इस फैसले का फायदा सीधे Fortnite को हुआ, जो अब अपनी शर्तों पर Play Store में उपलब्ध है।
  • Google Dialer Update: फोन के डायलर में मजा नहीं आ रहा? जानें कैसे वापस मिलेगा पुराना लुक
    Google ने अपने Phone ऐप के लिए नया Dialer इंटरफेस रोलआउट किया है। कंपनी का दावा है कि यह अपडेट ज्यादा स्मार्ट और मॉडर्न है, लेकिन कई एंड्रॉयड यूजर्स को यह बदलाव जटिल लग रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है और मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। फिलहाल Google ने पुराने इंटरफेस पर लौटने का कोई आधिकारिक विकल्प नहीं दिया है, लेकिन यूजर्स Play Store से ऐप का अपडेट अनइंस्टॉल करके अस्थायी तौर पर पुराने लुक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसमें सिक्योरिटी रिस्क है और यह स्थायी समाधान नहीं है।
  • WhatsApp पर वीडियो देखने वालों के लिए आया बेहद काम का फीचर
    वीडियो को आगे और पीछे करने का फीचर सीमित संख्या में बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो Google Play Store से एंड्रॉयड अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा इंस्टॉल करते हैं, और आने वाले हफ्तों में इसे और भी अधिक लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Android पर 10 अरब डाउनलोड वाला Gmail चौथा ऐप बना
    Gmail के साथ अब कई फीचर्स मौजूद हैं। हाल ही में गूगल की इस ईमेल सर्विस ने 5 सेकेंड, 10 सेकेंड, 20 सेकेंड या 30 सेकेंड की विभिन्न अवधियों में यूजर्स को एक भेजी गई ईमेल को रिकॉल करने का विकल्प दिया था
  • BGMI प्‍लेयर्स के लिए आया नया अपडेट, मिलेंगे एक्‍सक्‍लूसिव क्रिसमस इवेंट्स और शानदार मोड
    क्राफ्टन ने इस गेम अपडेट में 'रिएक्ट सर्वाइवल' मोड भी जोड़ा है। अपडेट को Google Play और App Store पर लाइव कर दिया गया है
  • PUBG: New State इस अपडेट को इंस्टॉल किए बगैर नहीं चलेगा, अब चीटिंग करने वालों की खैर नहीं...
    PUBG: New State एंड्रॉयड डिवाइस पर तब तक काम नहीं करेगा जब तक कि प्लेयर्स गेम को अपडेट नहीं करते। अगर अपडेट नहीं किया जाता है, तो गेम प्लेयर्स को Google Play Store या Galaxy Store पर ले जाएगा।
  • अब एंड्रॉयड ऐप अपडेट करने पर होगी कम इंटरनेट डेटा की खपत
    गूगल ने यूज़र के डाटा चार्ज को ध्यान में रखते हुए प्ले स्टोर में नए बदलाव किए हैं। गूगल ने ने नए एल्गोरिद्म पेश किए हैं जिससे ऐप अपडेट का साइज़ कम हो जाता है। इसके साथ ही दिग्गज़ सर्च इंजन गूगल यूज़र के डाउनलोड करने के फैसले से पहले अब हर अपडेट के साइज़ का खुलासा भी करेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »