Google Android

Google Android - ख़बरें

  • Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Vivo Y600K Turbo की मॉडल नंबर - V2553A और डिवाइस कोड - PD2553 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह मॉडल नंबर और डिवाइस कोड Vivo Y600 Turbo से भी जुड़ा है। इससे आगामी स्मार्टफोन के Vivo Y600 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन होने का संकेत मिला है। हालांकि, Vivo ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
  • गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
    ViewSonic ने भारत में नई Google TV Series लॉन्च की है, जिसमें 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। ये टीवी Google TV Ref+ 5.0 और Android 14 पर चलते हैं और HDR, Dolby Audio, Chromecast और Google Assistant जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इसके साथ InfoComm India 2026 में कई Pro AV प्रोडक्ट भी पेश किए हैं। इनमें Direct View LED डिस्प्ले, 105 इंच का 5K ViewBoard और 6,000 ANSI Lumens वाला शॉर्ट-थ्रो लेजर प्रोजेक्टर शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इन प्रोडक्ट्स की भारतीय कीमत और बिक्री की तारीख की जानकारी नहीं दी है।
  • अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
    आपके स्मार्ट टीवी का अगर रिमोट खो गया है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका एंड्रॉयड फोन और टैबलेट भी रिमोट के तौर पर काम कर सकता है। Roku डिवाइस और TV के लिए Roku का ऐप है। वहीं सैमसंग SmartThings का इस्तेमाल करता है और अमेजन फायर TV डिवाइस के लिए रिमोट ऐप प्रदान करता है। Google टीवी डिवाइस के लिए मोबाइल कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। जिन TV के लिए मैन्युफैक्चरर का अपना ऐप नहीं है तो उनके लिए Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध है।
  • अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
    अगर आपका फोन भी बहुत जल्दी हैंग होने लगता है या स्लो हो जाता है तो Google ने इसका समाधान कर दिया है। नया ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 17 एक कमाल के फीचर के साथ आता है जिसमें अब ऐप के द्वारा मैमोरी के इस्तेमाल पर एक लिमिट लगा दी गई है।
  • BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
    KRAFTON India ने BGMI Lite को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक Android यूजर्स के लिए गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से Google Play Store पर शुरू होगा। BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाना है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को नए गेम में जाने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। iOS यूजर्स के लिए उपलब्धता और प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी। KRAFTON ने गेम के दूसरे फीचर्स और तकनीकी जरूरतों की जानकारी अभी साझा नहीं की है।
  • अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Reliance Jio ने भारत में JioTag 2 (2nd Gen) लॉन्च किया है। यह नया Bluetooth Tracker Android और iPhone दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने खोए हुए सामान की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। JioTag 2 में 120dB स्पीकर, IP64 रेटिंग और नया डिजाइन दिया गया है। इसकी कीमत 1,249 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 50 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
  • माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
    Google के प्ले स्टोर में ऐप्स के लिए एज वैरिफिकेशन सिस्टम जल्द ही लागू होने वाला है जो कि ग्लोबल लेवल पर होगा। रेगुलेटर्स लगातार प्ले स्टोर्स पर इसके लिए दबाव बना रहे हैं कि ऐप एक्सेस के समय यूजर की उम्र का पता किया जाएगा।
  • WhatsApp बैकअप खा रहा है स्टोरेज? खत्म होगी टेंशन, ऐप में आएगा Cloud स्पेस फीचर!
    WhatsApp जल्द ही अपना Cloud Backup फीचर पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे Android और iPhone यूजर्स Google Drive और iCloud के अलावा WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी चैट बैकअप सेव कर सकेंगे। शुरुआत में 2GB फ्री स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है, जबकि भविष्य में पेड प्लान्स भी आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैकअप में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगी, जिससे यूजर्स का डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
    Google Photos का फ्री 15GB स्टोरेज भरने के बाद नई फोटो और वीडियो का बैकअप रुक सकता है। इसका असर Gmail और Google Drive पर भी पड़ता है, क्योंकि तीनों एक ही स्टोरेज शेयर करते हैं। हालांकि, स्टोरेज खाली करने के लिए जरूरी फोटो डिलीट करना जरूरी नहीं है। Google Photos के Manage Storage फीचर, Storage Saver मोड, गैरजरूरी Screenshots और बड़ी वीडियो फाइल्स को मैनेज करके काफी स्पेस बचाया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर Google One प्लान भी एक विकल्प हो सकता है।
  • Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
    Flipkart GOAT Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Google Pixel 10a लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। Galaxy S25 FE की इफेक्टिव कीमत करीब ₹47,999 है, जबकि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद Pixel 10a भी इसी रेंज में खरीदा जा सकता है। ऐसे में दोनों फोन्स के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। Samsung बड़ी डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और तेज चार्जिंग के साथ आता है, जबकि Pixel 10a स्टॉक Android, दमदार कैमरा प्रोसेसिंग, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी ऑफर करता है। खरीदने से पहले दोनों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंतर जानना जरूरी है।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2606 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 300 dpi की स्क्रीन डेंसिटी के साथ है। इसमें Unisoc Tiger T606 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
    Fujitsu Connected Technologies Limited (FCNT) ने जापान में Arrows Alpha 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास कर चुका है और इसमें IP66, IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में 6.4-इंच LTPO डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 5370mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, Google Gemini, arrows AI और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
    24 जून को वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनके Android फोन पर झटके महसूस होने से पहले ही Google का Earthquake Alert आ गया था। इसके बाद Android Earthquake Alerts System चर्चा में आ गया। यह सिस्टम Android फोन में मौजूद Accelerometer Sensor की मदद से शुरुआती कंपन का पता लगाता है। जब एक ही इलाके में कई फोन समान वाइब्रेशन रिकॉर्ड करते हैं, तो Google का सिस्टम उन्हें विश्लेषण कर संभावित भूकंप की पुष्टि करता है और प्रभावित यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। भारत में यह सुविधा 2023 से उपलब्ध है।
  • एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
    एंड्रॉयड 17 Pixel स्मार्टफोन के लिए रोल आउट हो रहा है और इस साल गर्मियों के मौसम के आखिर तक अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अपडेट मिलेगा। बबल्स के जरिए यूजर्स किसी भी ऐप को एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में बदल सकते हैं, जिससे उनका काम चलता रहे। एक नए टूलबार और बेहतर फ्लो के साथ स्क्रीन रिकॉर्डिंग और एनोटेशन को अपडेट किया है। Android 17 में फोल्डेबल गेमिंग मोड है जो आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।

Google Android - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »