Game Leak

Game Leak - ख़बरें

  • Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
    Forza Horizon 6 को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम की PC फाइल्स Steam पर गलती से अनएन्क्रिप्टेड अपलोड हो गईं, जिसके बाद कथित तौर पर 155GB का गेम बिल्ड ऑनलाइन लीक हो गया। कई यूजर्स ने Reddit और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर गेम के स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स भी शेयर किए हैं। हालांकि Playground Games और Microsoft ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Forza Horizon 6 को 19 मई को PC और Xbox Series S/X पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि Premium Edition यूजर्स को 15 मई से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
  • Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
    Sony के अपकमिंग PS6 Portable हैंडहेल्ड कंसोल को लेकर नए लीक सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस PS4 और PS5 गेम्स को नेटिव तरीके से चला सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें Canis APU दिया जाएगा, जो मल्टी-जनरेशन गेम सपोर्ट करेगा। हालांकि, इसमें फिजिकल डिस्क सपोर्ट नहीं हो सकता, जिससे यूजर्स को डिजिटल गेम्स पर निर्भर रहना पड़ेगा। PS6 और PS6 Portable के 2027 में लॉन्च होने की संभावना है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
    Rockstar Games ने एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें कंपनी की कुछ सीमित जानकारी एक्सेस की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने सिस्टम में सेंध लगाई और फिरौती की मांग की है। हालांकि Rockstar का कहना है कि यह डेटा नॉन-मटेरियल है और इसका असर प्लेयर्स या कंपनी के ऑपरेशन्स पर नहीं पड़ा है। यह घटना GTA 6 के लॉन्च से पहले सामने आई है, जिससे एक बार फिर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
    Redmi K90 Ultra को लेकर सामने आए नए लीक में फोन के परफॉर्मेंस और गेमिंग फोकस्ड फीचर्स का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 8,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और एक्टिव कूलिंग के लिए इनबिल्ट फैन दिया जा सकता है। डिस्प्ले के तौर पर 6.8 इंच का फ्लैट पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन के मई या जून में लॉन्च होने की चर्चा है।
  • OnePlus का नया पावरफुल फोन लीक, फ्लैगशिप चिपसेट और 9000mAh की विशाल बैटरी का दावा!
    OnePlus के Turbo 6 सीरीज लॉन्च के बाद अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक ताजा लीक के मुताबिक, OnePlus एक हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले, नया कूलिंग सिस्टम और बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स में इसे OnePlus Ace 6 Ultra बताया जा रहा है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • OnePlus 15 लॉन्च होगा आज, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सारे अपडेट
    OnePlus 15 का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें धांसू डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके खास फीचर्स में सबसे पहले इसका डिस्प्ले आता है जो कि इंडस्ट्री का पहला 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है।
  • GTA 6 फैंस के लिए नया अपडेट! फोटो और वीडियो हुई लीक, दिखाई दी नई कैरेक्टर 'लूसिया'
    एक रेडिट पोस्ट पर यूजर ने GTA 6 के फोटो और वीडियो को लीक किया है। यह एक बिल्कुल नए लोकेशन को दिखाती है, जिसमें गेम की नई कैरेक्टर खड़ी है, जो लूसिया प्रतीत होती है। ग्राफिक्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि यह GTA 6 का पुराना बिल्ड है। तस्वीर में एक ऑफिस दिखाई दे रहा है, जिसके रॉकस्टार गेम्स का ऑफिस होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डेस्क पर Playstation 5 दिखाई दे रहा है। वहीं, यहां डेवकिट दिखाई देता है, जो इसके डेवलपर डिपार्टमेंट होने की ओर इशारा करता है।
  • धांसू गेमिंग के ख्‍वाब पूरे करेगा OnePlus Ace 5! टेस्‍ट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानें
    OnePlus जल्‍द अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 को लॉन्‍च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने टिप्‍सटर- डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने वनप्‍लस Ace 5 की परफॉर्मेंस को टेस्‍ट किया है। उनका दावा है कि सभी टेस्‍ट 20 डिग्री टेंपरेचर वाले एक कमरे में किए गए। उस दौरान स्‍क्रीन ब्राइटनैस को 440 निट्स पर लॉक कर दिया गया था। सभी टेस्‍ट परफॉर्मेंस मोड में किए गए। कैसा रहा वनप्‍लस Ace 5 का प्रदर्शन, आइए जानते हैं।
  • GTA 6 का मैप हुआ लीक! 3 बड़े आइलैंड में बटा होगा वर्ल्ड?
    Rockstar Games GTA VI के साथ वाइस सिटी (Vice City) को वापस ला रहा है, जो मियामी (Miami) का एक काल्पनिक रूप है।
  • Grand Theft Auto 6: रिलीज से पहले लीक हुआ अपकमिंग GTA गेम का वीडियो! कल जारी होगा पहला ट्रेलर
    वीडियो में एक पिस्वास्सर बिलबोर्ड दिखाया गया है, जो GTA सीरीज में एक इन-गेम बियर ब्रांड है। हालांकि टिकटॉक अकाउंट प्राइवेट कर दिया गया है, जिससे हम फुटेज की प्रामाणिकता को लेकर कोई पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
  • लॉन्च से एक महीना पहले लीक हुई FIFA 23
    गेम के सामने आने के बाद लोगों ने इसके मेन्यू, आगामी किट्स और अल्टीमेट टीम प्लेयर रेटिंग्स के स्क्रीनशॉट पोस्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इसकी स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी थी
  • 120W फास्‍ट चार्जिंग, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ इंडिया में आ सकता है Redmi K50 स्‍मार्टफोन
    वनिला Redmi K50 की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होने की उम्‍मीद है।
  • 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi K50 Gaming Edition!
    Redmi K50 सीरीज़ को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro, Redmi K50 Pro+ और Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Poco F3 GT की कीमत लीक, दमदार चिपसेट और गेमिंग फीचर्स से हो सकता है लैस
    फोटोग्राफी के लिए POCO F3 GT फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »