• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में जल्द दौड़ लगाएगी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन, रूट किया गया फाइनल; जानें प्रोजेक्ट की लागत?

भारत में जल्द दौड़ लगाएगी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन, रूट किया गया फाइनल; जानें प्रोजेक्ट की लागत?

पांच हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित टॉवर कारें (मेंटेनेंस वाहन) भी डेवलप किए जा रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक की लागत प्रति यूनिट 10 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

भारत में जल्द दौड़ लगाएगी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन, रूट किया गया फाइनल; जानें प्रोजेक्ट की लागत?

Photo Credit: Unsplash

Representative Image

ख़ास बातें
  • भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का तीसरा फेज शुरू किया
  • तीसरे पक्ष की सुरक्षा ऑडिट करने के लिए जर्मनी की TUV-SUD को नियुक्त है
  • इस रोलिंग स्टॉक के लिए दिसंबर 2024 में ट्रायल रन शुरू होने का अनुमान है
विज्ञापन
भारत सरकार अब हाइड्रोजन को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों की ओर बढ़ने पर फोकस कर रही है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही पटरी पर हो सकती है। सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और कथित तौर पर भारतीय रेलवे ने इसके लिए तीसरे पक्ष के सेफ्टी ऑडिट के लिए जर्मनी की TUV-SUD को नियुक्त किया है। सरकार ने हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन पर ध्यान लगाते हुए हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज पहल की घोषणा की थी, जिसके तहत भारतीय रेलवे के पास प्रति ट्रेन 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर 35 ट्रेनें होंगी। इतना ही नहीं सरकार पहाड़ी रास्तों पर प्रति रूट ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर में 70 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए तीसरे पक्ष की सुरक्षा ऑडिट करने के लिए जर्मनी की TUV-SUD को नियुक्त किया है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, इस रोलिंग स्टॉक के लिए दिसंबर 2024 में ट्रायल रन शुरू होने का अनुमान है। इसके बाद अब भारत जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के साथ मिलकर हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों को ऑपरेट करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा।

रिपोर्ट बताती है कि पांच हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित टॉवर कारें (मेंटेनेंस वाहन) भी डेवलप किए जा रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक की लागत प्रति यूनिट 10 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने ईटी को बताया, 'हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज पहल के तहत भारतीय रेलवे के पास प्रति ट्रेन 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर 35 ट्रेनें होंगी, साथ ही विभिन्न विरासत या पहाड़ी रास्तों पर प्रति रूट ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर में 70 करोड़ रुपये का निवेश होगा।'

अधिकारी ने यह भी बताया कि सिस्टम इंटीग्रेशन यूनिट बैटरी और दो फ्यूल यूनिट सिंक्रोनाइजेशन टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। नई हाइड्रोजन ट्रेन उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत खंड पर चलने वाली है। यह भी बताया गया है कि चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में प्रोटोटाइप ट्रेन के इंटिग्रेशन की योजना बनाई गई है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि हरियाणा में ट्रेन के लिए हाइड्रोजन जिंद में स्थित 1-मेगावाट पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन (PEM) इलेक्ट्रोलाइजर द्वारा दिया जाएगा। यह भी बताया गया है कि जींद में फ्यूल भरने के बुनियादी ढांचे में 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन स्टोरेज, हाइड्रोजन कंप्रेसर और प्री-कूलर इंटिग्रेशन के साथ दो हाइड्रोजन डिस्पेंसर भी होंगे, जो ट्रेनों में तेजी से फ्यूल भरने का काम करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »