Foldable Iphone Design

Foldable Iphone Design - ख़बरें

  • Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
    एपल की योजना आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देने की है। हालांकि, इस वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में यह अपग्रेड होने की संभावना नहीं है। एक टिप्सटर ने बताया है कि 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ पहला आईफोन अगले कुछ वर्षों में लॉन्च किया जा सकता है। एपल ने iPhone 17 Pro मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल के कैमरा दिए हैं।
  • Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
    फोल्डेबल आईफोन में न्यूनतम क्रीज के लिए स्पेशल ऑप्टिमाइज्ड क्लीयर एडहेसिव (OCA) का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर, OCA का इस्तेमाल ग्लास के दो पीस को जोड़ने के लिए किया जाता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस एडहेसिव से प्रोटेक्टिव फिल्म और डिस्प्ले ग्लास की बॉन्डिंग भी की जाती है। इससे एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर यूजर्स को बहुत कम क्रीज दिख सकती है।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की थिकनेस हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm और Samsung Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.2 mm की है। iPhone Ultra में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल
    फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे iPhone Fold के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा iPhone Air के USB Type-C पोर्ट को भी इसी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बनाया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
    Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का ओपन करने पर साइज 123.9 x 161.4 x 4.9 mm का हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy Z Fold 8 का साइज 158.4 x 143.2 x 4.5 mm हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन होने से पढ़ने और कंटेंट देखने में आसानी होती है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
    फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी कम दिखेगी। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है।
  • Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
    एपल फोल्डेबल आईफोन के लिए Samsung Display को लगभग दो करोड़ पैनल्स का ऑर्डर दे सकती है। इससे पहले यह अनुमान लगभग 1.5 करोड़ पैनल्स का था। एपल के ऑर्डर की संख्या में बढ़ोतरी करने से फोल्डेबल आईफोन के लिए मजबूत डिमांड के अनुमान का संकेत मिल रहा है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर सैमसंग की यूनिट Samsung Display की स्मार्टफोन्स के पैनल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है।
  • Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
    आईफोन फोल्ड का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसका बड़ा डिस्प्ले दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। आगामी iPhone Fold में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं। आईफोन फोल्ड का डिजाइन iPhone और iPad mini का एक हाइब्रिड हो सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Samsung Wide Fold को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.4 इंच कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के समान बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म हो सकता है। यह वर्टिकल हिंज के साथ बाएं से दाएं खुल सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में हो सकता है न्यू जेनरेशन डिस्प्ले डिजाइन
    एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। आईफोन फोल्ड की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता हैइस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone का हो सकता है iPad Mini जैसा डिजाइन
    एक मीडिया रिपोर्ट में फोल्डेबल iPhone के कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर यह iPad Mini के समान है। इसकी स्क्रीन को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.6 mm और चौड़ाई 83.8 mm की है। इसे फोल्ड करने पर 1.8 mm हिंज सेक्शन दिख रहा है। फोल्डेबल आईफोन में बाहर की ओर दो कैमरा है।
  • Samsung के Galaxy Z Fold 8 में दी जा सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    Samsung Galaxy Z Fold 8 की मैन्युफैक्चरिंग 'लेजर ड्रिलिंग मेटल प्लेट टेक्नोलॉजी' के इस्तेमाल से की जा सकती है। इससे इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष पेश किए गए सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी दी गई है।
  • Apple के फोल्डेबल  iPhone में हो सकता है Samsung के पार्ट्स का इस्तेमाल
    फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का रखा जा सकता है। Mark ने कहा है कि एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन में इंटरफेस या हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है।
  • Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर पेश हो सकता है फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट ग्लासेज
    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Bloomberg के टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर एपल का फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा। फोल्डेबल आईफोन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
  • Apple की अगले वर्ष फोल्डेबल iPhone लाने की तैयारी, स्लिम बॉडी होने की संभावना
    इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी। इस स्मार्टफोन के कवर डिस्प्ले में भी एक कैमरा मिल सकता है। फोल्डेबल आईफोमन की कुछ टेक्नोलॉजी आगामी iPhone 17 Air के समान हो सकती है। इस स्मार्टफोन के कवर डिस्प्ले में भी एक कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »