Fast Charging Battery

Fast Charging Battery - ख़बरें

  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
    Vivo X300 E को चीन में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Zeiss-ट्यून 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग और Android 16 आधारित OriginOS 6 भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo ने जापानी बाजार में Reno 15A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 55W PPS चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। Oppo Reno 15A को जापान में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और रिपोर्ट के मुताबिक यह Reno 15F का रीब्रांडेड वर्जन है।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo F33 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट के साथ आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कैशबैक और EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
  • Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
    Oppo ने भारत में F33 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। इसे Flipkart और Oppo स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
    Vivo V60 Lite 4G (2026) वेरिएंट लॉन्च किया गया है और इसे कंपनी की पनामा वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया मॉडल Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि पिछले साल के 5G वर्जन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया था। स्मार्टफोन में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Realme GT 7 में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी धांसू गेमिंग!
    Realme GT 7 स्मार्टफोन कंपनी का अगला धांसू फोन होगा जिसके लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने कंफर्म किया था कि फोन MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस होगा। अब ब्रांड ने इसकी विशाल कैपिसिटी वाली बैटरी का भी खुलासा कर दिया है। फोन में 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी जबरदस्त होगा।
  • Realme GT 7 में मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग! नई लिस्टिंग में खुलासा
    Realme GT 7 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। फोन में 120W तक फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन के अंदर 5G कनेक्टिविटी का भी खुलासा होता है। इससे पहले लीक में सामने आया था कि फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 50MP + 8MP डुअल कैमरा से लैस हो सकता है।
  • Realme Neo 7 फोन में मिलेगी 7000mAh बैटरी और 240W फास्ट चार्जिंग! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
    Realme Neo 7 फोन रियलमी का अपकमिंग मिडरेंज डिवाइस है जो चीन में जल्द पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 2499 युआन (लगभग 29000 रुपये) होगी। दावा है कि सेग्मेंट में यह फोन सबसे तगड़ी परफॉर्मेंस, लम्बी बैटरी लाइफ, और सबसे अच्छी क्वालिटी के साथ आएगा। फोन IP69 रेटेड हो सकता है। फोन में 7000mAh बैटरी, 240W फास्ट चार्जिंग होगी।
  • 108-मेगापिक्सल कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 10 SE स्मार्टफोन
    कंपनी ने Nova 10 SE में 6.67-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया है। इसके सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच स्लॉट है। Huawei ने इस हैंड के चिपसेट का खुलासा नहीं किया है
  • 10 सेकंड में बिके 1 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ आता है Realme GT Neo 3
    Realme GT Neo 3 एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 पर रन करता है। इसमें 6.7 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है।

Fast Charging Battery - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »