Ev Launch India

Ev Launch India - ख़बरें

  • ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
    Komaki Electric Vehicles ने भारतीय बाजार में MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक, MG Pro V एक बार चार्ज होने पर 90-100 किलोमीटर तक चलता है, जबकि MG Pro+ 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है। दोनों स्कूटर्स में BLDC हब मोटर, LiFePO4 बैटरी, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट में मेटल बॉडी को इन स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत बताया है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
    Oben Electric ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक बाइक को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया गया है। Oben Rorr Evo में 9kW मोटर, 3.4kWh LFP बैटरी और 180 किमी तक की IDC रेंज मिलती है। कंपनी का कहना है कि बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, AI आधारित Smart IQ मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    CLA 200 वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और CLA 250+ वेरिएंट की लगभग 792 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh की बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे सिर्फ 20 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • Urban Cruiser Ebella: 543 Km रेंज देने वाली Toyota इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, Tata, Mahindra EVs को देगी टक्कर!
    Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल Toyota के multipath approach का हिस्सा है और दो बैटरी ऑप्शन्स में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, 61kWh बैटरी वेरिएंट ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार एक चार्ज में 543km तक की रेंज ऑफर करता है। SUV में ‘Urban Tech’ डिजाइन, प्रीमियम केबिन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Urban Cruiser Ebella के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी और फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्रोग्राम्स भी मिलेंगे।
  • दुबई में एरियल टैक्सी की हुई सफल टेस्ट फ्लाइट, 160 किलोमीटर की रेंज
    यह शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर हो सकती है। इसके लिए फुली इलेक्ट्रिकल वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए बड़े लैंडिंग एरिया की जरूरत नहीं होती। यह एरियल टैक्सी शहरों के बीच शून्य-इमिशन और फास्ट ट्रैवल के लिए डिजाइन की गई है। एरियल टैक्सी के लिए इस्तेमाल किए गए एयरक्राफ्ट की रेंज 160 किलोमीटर तक की है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • 90km रेंज वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse HyFy लॉन्च, कीमत Rs 42,000 से शुरू, जानें सबकुछ
    Odysse Electric Vehicles की ओर से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy लॉन्च किया गया है जो प्राइस में काफी अफॉर्डेबल है। इसमें 250W की मोटर लगी है। यह स्कूटर ऐसे यूजर्स के लिए है जो कम दाम में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेने की इच्छा रखते हैं और कम स्पीड वाला EV चाहते हैं। टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह 70 से लेकर 90 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है।
  • सिंगल चार्ज में 580 Km तक रेंज वाली ये धांसू इलेक्ट्रिक कार भारत में होने जा रही लॉन्च!
    हम आपको आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही इंडियन EV मार्केट में नजर आ सकती हैं। इनमें Maruti e-Vitara, BYD Sealion 7, MG M9, और MG Cyberster जैसे नाम शामिल हैं। Maruti e-Vitara इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर अपकमिंग EV है। यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी के स्केटबोर्ड ई-हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनी है। अपकमिंग BYD Sealion 7 की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • 3.99 लाख रुपये में लॉन्‍च हुई इलेक्ट्रिक कार Vavye Eva, जानें सभी फीचर्स
    इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक ऐसा ब्रैंड सामने आया है, जिसने महज 3.99 लाख में गाड़ी लॉन्‍च की है। Vavye Eva को भारत में पेश किया गया है। यह एक छोटी ईवी है, जो 250 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है। इसे Eva इलेक्ट्रिक ने पेश किया है और तीन बैटरी पैक ऑप्‍शंस में लाया गया है। कार की डिलिवरी साल 2026 से स्‍टार्ट होगी।
  • Honda Activa Electric के टीजर वीडियो ने दिखाई डिजाइन की झलक! 27 नवंबर को पेश किया जाएगा ई-स्कूटर
    Honda Motorcycle and Scooters India (HMSI) द्वारा जल्द उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda Activa EV लॉन्च किया जाना है। अभी तक इसे लेकर केवल अफवाहें सर्कुलेट हो रही थीं, लेकिन अब, HMSI ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। यूं तो टीजर इसके नाम की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अभी तक इसे Activa इलेक्ट्रिक ही माना जा रहा है। ई-स्कूटर के 27 नवंबर को पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। Honda Activa EV के Activa 110 के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Skoda की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार आ रही है 2025 में, फुल चार्ज में चलेगी 550 km, Tata Curvv EV को देगी टक्कर!
    Skoda ने अभी तक भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश नहीं की है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने सबसे पहले इस कार को भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो (Bharat Global Mobility Expo) में दिखाया था, जिसके बाद इसके इस साल फरवरी में लॉन्च होने की खबर थी। हालांकि, कंपनी ने EV के लॉन्च को आगे के लिए टाल दिया था। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि Skoda भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को अगले साल, यानी 2025 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
  • Hyundai भारत में लॉन्च करेगी 4 इलेक्ट्रिक कार, जानें कब आएगी Creta EV?
    पॉलिसी के अनुसार, Hyundai ने भारत में चार ईवी लॉन्च करने की योजना बनाई है।
  • BYD Seal EV: 650 km तक रेंज वाली चाइनीज इलेक्ट्रिक सेडान भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Seal EV को भारत में CBU (पूरी तरह से निर्मित) रास्ते देश में लाया जाएगा। इसे चार कलर ऑप्शन - आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Tata की सस्ती इलेक्ट्रिक कार Punch EV भारत में 17 जनवरी को होगी लॉन्च, Rs 21 हजार में करें बुक!
    कंपनी इसके लिए प्रीबुकिंग ओपन कर चुकी है। इलेक्ट्रिक कार को 21 हजार रुपये की टोकन मनी के साथ बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »