Edits App

Edits App - ख़बरें

  • Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
    भारत में Telegram पर लगाए गए अस्थायी बैन के पीछे ऐप का Edit Feature चर्चा में है। NTA के मुताबिक, कुछ लोग Telegram पर पुराने मैसेज को एडिट करके उसमें नई PDF फाइल जोड़ देते थे और बाद में दावा करते थे कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। एजेंसी का कहना है कि इस तरीके का इस्तेमाल फर्जी पेपर लीक स्कैम में किया गया। वहीं Telegram CEO Pavel Durov ने बैन की आलोचना करते हुए कहा कि कंपनी "edited" लेबल को और ज्यादा स्पष्ट बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि Telegram ने ऐसे कई चैनलों पर कार्रवाई की है।
  • Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
    NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोक 22 जून तक लागू रहेगी। NTA का कहना है कि यह कदम पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों और फर्जी संदेशों को रोकने के लिए उठाया गया है। इस बीच Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स इस बैन से प्रभावित हुए हैं, जबकि असली दोषी दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर चले गए हैं। Durov ने यह भी दावा किया कि Telegram पहले ही ऐसे सैकड़ों चैनल्स पर कार्रवाई कर चुका है जो फर्जी सामग्री फैला रहे थे।
  • Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
    केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार कुछ Telegram चैनलों पर कथित पेपर लीक के फर्जी दावे और छात्रों से ठगी के मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए MeitY ने 22 जून तक Telegram की पहुंच सीमित करने और 30 जून तक Message Editing फीचर बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी का दावा है कि कुछ लोग पुराने मैसेज एडिट कर उन्हें पेपर लीक का सबूत बताकर वायरल कर रहे थे। NTA ने छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।
  • धुंधली फोटो एक क्लिक में होगी साफ, जानें Google Photos ऐप की ये ट्रिक
    स्मार्टफोन से फोटो लेते समय कई बार तस्वीरें ब्लर हो जाती हैं। इसकी वजह कैमरा हिलना, गलत फोकस या कम रोशनी हो सकती है। ऐसी तस्वीरों को ठीक करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। Google Photos में मौजूद Photo Unblur फीचर AI तकनीक की मदद से फोटो की क्लैरिटी बढ़ाने का काम करता है। यह टूल तस्वीर के डिटेल्स को पहचानकर उसे पहले से ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपके फोन में Google Photos ऐप है तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ब्लर फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है।
  • Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
    धुरंधर-2 इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। एक तरफ जहां फिल्म की कमाई के चर्चे हैं तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह के अभिनय के गुणगान हैं। अब Instagram यूजर्स के लिए भी प्लेटफॉर्म ने धुरंधर-2 से प्रेरित एक फॉन्ट लॉन्च कर दिया है।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • Google Photos का नया AI फीचर, अपनी फोटो से बनाएं Memes, जानें कैसे करता है काम
    Google ने अपने Photos ऐप में नया AI फीचर Me Meme रोलआउट करना शुरू किया है। यह फीचर जनरेटिव AI की मदद से यूजर्स की फोटो को अलग-अलग मीम टेम्पलेट्स और कैप्शन्स में बदल देता है। Google के मुताबिक, इसका मकसद यूजर्स को आसानी से शेयर करने लायक फनी और पर्सनलाइज्ड कंटेंट बनाना है। Me Meme को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स Google Photos ऐप के Create सेक्शन में जाकर टेम्पलेट और अपनी फोटो सिलेक्ट कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है और अन्य देशों को लेकर कोई टाइमलाइन साझा नहीं की गई है।
  • किसी वीडियो एडिटिंग ऐप की जरूरत नहीं! WhatsApp स्टेटस में सीधा लगाएं म्यूजिक, फॉलो करें ये स्टेप्स
    WhatsApp अब सिर्फ टेक्स्ट और इमोजी भेजने वाला ऐप नहीं रह गया है। कंपनी लगातार इसे ज्यादा विजुअल और एक्सप्रेसिव बना रही है और इसका नया म्यूजिक स्टिकर फीचर इसी दिशा में एक और कदम है। अब यूजर्स WhatsApp स्टेटस पर फोटो या वीडियो के साथ अपनी पसंद का म्यूजिक भी जोड़ सकते हैं, वो भी सीधे ऐप के अंदर से। इससे पहले यूजर्स को इसके लिए कोई वीडियो एडिटर या थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रोसेस एकदम सिंपल हो गया है। म्यूजिक जोड़ने का यह नया ऑप्शन Instagram स्टोरीज या Facebook Reels की तरह काम करता है, लेकिन पूरी तरह WhatsApp के UI में फिट किया गया है।
  • Meta ने नया वीडियो क्रिएशन ऐप Edits किया लॉन्च, वीडियो प्रोडक्शन होगा शानदार
    Edits ऐप को खास तौर पर मोबाइल फर्स्ट क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Meta के ऑफिशियल चैनल के जरिए शेयर की गई जानकारी में बताया गया है कि ऐप सिर्फ Instagram या Facebook ही नहीं, बल्कि सभी प्लैटफॉर्म पर वीडियो मेकर को सपोर्ट करती है। कंपनी Edits के जरिए वीडियो प्रोडक्शन की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना चाहती है।
  • क्रिएटर्स के लिए Meta ला रहा है एडवांस एडिटिंग टूल्स वाला ऐप 'Edits', जानें डाउनलोड के लिए कब होगा उपलब्ध?
    Instagram के सीईओ एडम मोसेरी ने Meta के अपकमिंग वीडियो एडिटिंग ऐप Edits की घोषणा की, जो मार्च में Androd और iOS के लिए लॉन्च होगा। उन्होंने अपने वीडियो में ऐप को "क्रिएटिव टूल्स का एक फुल सूट" बताया। Edits में हाई क्वालिटी कैमरा, प्रेरणा के लिए एक अलग टैब, आइडियाज को ट्रैक करने के लिए टूल, एडवांस एडिटिंग ऑप्शन और ड्राफ्ट-शेयरिंग कैपेबिलिटीज जैसे फीचर्स शामिल होंगे। ऐप इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के लिए इनसाइट्स भी दिखाएगा। Apple ऐप स्टोर पर इसके लिए प्री-ऑर्डर ओपन हैं, जल्द ही Google Play पर भी यह उपलब्ध होगा।
  • WhatsApp पर अब सभी iOS यूजर्स एडिट कर सकते हैं टेक्स्ट मैसेज, जानें कैसे?
    Meta के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस ने मई की शुरुआत में अपने मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) पर इस फीचर की बीटा टेस्टिंग शुरू की थी।
  • अब डेस्कटॉप पर भी एडिट होंगे WhatsApp मैसेज, नया फीचर हो रहा है रोलआउट!
    WhatsApp ने Windows डेस्कटॉप बीटा ऐप के लिए एडिट मैसेज फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मैसेज मेन्यू में एडिट का ऑप्शन दिखाई दे रहा है और यह यूजर्स को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की सुविधा देता है।
  • मात्र Rs 599 में पूरे 365 दिन तक जमकर देखें फिल्में और सीरीज, Amazon का सबसे सस्ता Prime Video प्लान उड़ाएगा Netflix और Disney+ Hotstar के होश
    Amazon Prime Video Mobile Edition को कंपनी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के किफायती वर्जन के तौर पर सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया।
  • Whatsapp पर आ रहा धमाल फीचर! भेजने के बाद भी एडिट कर सकेंगे मैसेज
    मौजूदा वक्‍त में किसी मैसेज को भेजने के बाद उसे डिलीट तो किया जा सकता है, लेकिन एडिट नहीं किया जा सकता।
  • 50GB डाटा के साथ Airtel ने लॉन्च किया 456 रुपये का नया प्लान, Jio के 447 रुपये वाले पैक को देगा टक्कर
    Airtel ने 456 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह प्लान खरीद के लिए Airtel Thanks app के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऐप जैसे Google Pay और Paytm पर भी मौजूद है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »