• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मात्र Rs 599 में पूरे 365 दिन तक जमकर देखें फिल्में और सीरीज, Amazon का सबसे सस्ता Prime Video प्लान उड़ाएगा Netflix और Disney+ Hotstar के होश

मात्र Rs 599 में पूरे 365 दिन तक जमकर देखें फिल्में और सीरीज, Amazon का सबसे सस्ता Prime Video प्लान उड़ाएगा Netflix और Disney+ Hotstar के होश

सोमवार को Amazon Prime Video Mobile Edition लॉन्च किया गया है जो कि इसकी स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्ट सर्विस का एक सस्ता वर्जन है, जिसकी कीमत 599 रुपये प्रति वर्ष है।

मात्र Rs 599 में पूरे 365 दिन तक जमकर देखें फिल्में और सीरीज, Amazon का सबसे सस्ता Prime Video प्लान उड़ाएगा Netflix और Disney+ Hotstar के होश

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Amazon Prime Video Mobile Edition लॉन्च कर दिया गया है।
  • मोबाइल वर्जन सिर्फ 1 यूजर्स तक एक्सेस प्रदान करेगा और 1 फोन पर मिलेगा।
  • Amazon की यह सर्विस सिंगल यूजर्स के लिए के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Amazon Prime Video Mobile Edition को कंपनी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के किफायती वर्जन के तौर पर सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। ई-कॉमर्स कंपनी ने बीते साल टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ साझेदारी में Airtel ग्राहकों के लिए Prime Video Mobile Edition पेश किया था। इसके चलते भारत में सभी ग्राहकों के लिए प्लान का विस्तार हुआ है। हालांकि इसमें सिर्फ मोबाइल के साथ अमेजन प्राइम वीडियो की मेंबरशिप मिलती है।

सोमवार को Amazon Prime Video Mobile Edition लॉन्च किया गया है जो कि इसकी स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्ट सर्विस का एक सस्ता वर्जन है, जिसकी कीमत 599 रुपये प्रति वर्ष है। Amazon के अनुसार, मोबाइल वर्जन सिर्फ एक यूजर्स तक एक्सेस प्रदान करेगा और एक स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा।

Amazon के अनुसार, सब्सक्राइबर्स के पास एक ही स्मार्टफोन पर स्टैंडर्ड-डेफिनिशन (SD) में सर्विस पर उपलब्ध सभी वीडियो का एक्सेस होगा। यह सर्विस सिंगल यूजर्स के लिए के लिए उपलब्ध होगी। Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले फुल प्राइम वीडियो एक्सपीरियंस से अलग, यूजर्स के पास कई प्रोफाइल का एक्सेस नहीं होगा और कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी पर 4K रेजॉल्यूशन पर कंटेंट स्ट्रीम भी नहीं कर सकते हैं।

Amazon का कहना है कि ग्राहक एंड्रॉयड पर प्राइम वीडियो ऐप के जरिए प्लानके लिए साइन अप कर सकते हैं या प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का एनुअल सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए प्राइम वीडियो वेबसाइट पर जा सकते हैं। ग्राहक 1,499 रुपये की कीमत वाले फुल प्राइम वीडियो एक्सपीरियंस में अपग्रेड का चयन भी कर सकते हैं। यह प्लान म्यूजिक स्ट्रीमिंग और फास्ट डिलीवरी समेत अन्य Amazon Prime फायदों से लैस है।

कंपनी के ऐलान के तौर पर अमेजन मोबाइल-ओनली प्लान के एक्सेस का विस्तार करना चाहता है, जिसे उसने बीते वर्ष एयरटेल के साथ साझेदारी में पेश किया था। जिसमें समान्य प्राइम वीडियो ग्राहकों के जैसा कंटेंट का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही 28 दिनों के लिए 6GB डाटा मिलता है, जिसकी कीमत 89 रुपये है। उस दौरान Airtel ग्राहक 290 रुपये का ऑप्शन भी चुन सकते थे। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ डेली 1.5GB डाटा और प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक्सेस प्रदान करता था। Amazon भारत में अपनी ग्रोथ बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि यह Netflix, Voot और Disney+ Hotstar जैसी अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ मुकाबला करता है। Prime Video मोबाइल वर्जन से कंपनी को Netflix के साथ मुकाबला करने में मदद मिलने सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »