Dolby Atmos Soundbar

Dolby Atmos Soundbar - ख़बरें

  • 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
    Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है। यह 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन और 1030W RMS आउटपुट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है।
  • Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
    Sony ने अपना नया साउंडबार HT-B500 मार्केट में लॉन्च किया है। यह साउंडबार 3.1 चैनल ऑडियो सिस्टम से लैस होकर आता है जो घरेलू मनोरंजन में चार चांद लगा सकता है। यह Dolby Atmos और DTS:X जैसे एडवांस ऑडियो फीचर्स को सपोर्ट करता है। ऑडियो सिस्टम में कंपनी ने सेंटर में एक समर्पित चैनल स्पीकर दिया है जो वोकल क्लियरिटी को सुनिश्चित करता है।
  • 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
    boAt ने Aavante Prime X साउंडबार लॉन्च किया है, जो 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 700W आउटपुट और वायरलेस रियर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे केबल-फ्री सेटअप मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। यह साउंडबार पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसके बाद कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो होम थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
    Zebronics की ओर से नया Zeb Juke Bar 9710C लॉन्च किया गया है। यह 5.1 चैनल के साथ आता है। इसमें मल्टीस्पीकर कंफिग्रेशन दी गई है। इसमें 550W की टोटल आउटपुट दी गई है। साउंड बार में 40Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है।
  • boAt की Sony, JBL, Samsung को टक्कर देने की तैयारी, लॉन्च हो रहे हैं 2 नए प्रीमियम साउंडबार
    boAt Aavante Prime सीरीज में दो नए Dolby Atmos साउंडबार्स - 6250DA और 7050DA जोड़े जा रहे हैं। दोनों मॉडल कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन रिटेलर्स पर लिस्ट हो चुके हैं और सितंबर 2025 में लॉन्च होंगे। Aavante Prime 6250DA में 5.2.4 चैनल सेटअप और 625W RMS आउटपुट है, जबकि 7050DA 7.1.4 चैनल और 700W RMS आउटपुट ऑफर करता है। इनकी उपलब्धता Flipkart और Amazon दोनों में होगी।
  • 810W पावर वाले LG S95TR, LG S90TY साउंडबार भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    LG ने भारत में दो नए साउंडबार लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के नए LG S95TR और LG S90TY मॉडल्स हैं। दोनों ही में Wireless Dolby Atmos सपोर्ट के साथ ट्रू वायरलेस रियर साउंड स्पीकर मिलते हैं। LG S95TR साउंडबार कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 810W की पावर आउटपुट मिलती है। इसमें पैसिव रेडिएटर्स भी लगे हैं। LG S90TY थोड़ा छोटा है लेकिन इसमें भी 570W की पावर आउटपुट मिल जाती है।
  • Amazon की फेस्टिवल सेल में साउंडबार्स पर भारी डिस्काउंट
    इस सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्टवॉचेज, अप्लायंसेज और कई अन्य प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में साउंडबार्स को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक की पेशकश की जा रही है।

Dolby Atmos Soundbar - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »