Digital Payment Google Pay

Digital Payment Google Pay - ख़बरें

  • UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
    UPI यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए NPCI बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के तहत UPI ऐप्स और बैंकों के साथ मोबाइल नंबर मास्क करने और Username आधारित UPI ID को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है। नए नियम लागू होने के बाद दूसरे यूजर को मोबाइल नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे। QR कोड से पेमेंट के बाद भी मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। NPCI ने इन बदलावों को लागू करने के लिए 4 सितंबर की समयसीमा तय की है।
  • UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
    NPCI आने वाले समय में UPI प्लेटफॉर्म पर AI का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। NPCI के CEO दिलीप अस्बे के मुताबिक, AI की मदद से नए यूजर्स को जोड़ना, वॉयस और मल्टीलैंग्वेज फीचर्स के जरिए ऑनबोर्डिंग आसान बनाना और ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान करना संभव होगा। भविष्य में AI आधारित सिस्टम डिजिटल प्रोफाइल के आधार पर यूजर्स और कारोबारियों को क्रेडिट देने में भी मदद कर सकते हैं। फिलहाल UPI रोजाना 75 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस प्रोसेस करता है और NPCI का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 करोड़ से ज्यादा दैनिक ट्रांजैक्शंस तक पहुंचाना है।
  • पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
    UPI ID (Virtual Payment Address) बदलने के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स में नई UPI ID बनानी होती है। ज्यादातर मामलों में मौजूदा UPI ID को सीधे एडिट नहीं किया जा सकता। अगर आपका बैंक सपोर्ट करता है, तो ऐप के Manage UPI ID सेक्शन में जाकर नई UPI ID बनाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर पुरानी ID हटाई जा सकती है। हालांकि, यह सुविधा सभी बैंकों में उपलब्ध नहीं होती। UPI ID बदलने से आपका बैंक अकाउंट या UPI PIN नहीं बदलता। इसलिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले बैंक की उपलब्ध सुविधाएं जरूर जांच लें।
  • बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
    UPI Lite, NPCI द्वारा शुरू किया गया एक फीचर है, जो छोटे UPI ट्रांजैक्शन को तेज और आसान बनाता है। इसकी मदद से यूजर्स हर बार UPI PIN डाले बिना छोटे भुगतान कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और कई बैंकिंग ऐप्स में यह सुविधा उपलब्ध है। UPI Lite इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे ऐप में एक्टिवेट करना होता है और फिर बैंक अकाउंट से बैलेंस ऐड करना होता है। एक्टिवेशन के बाद यूजर्स छोटे भुगतान सीधे UPI Lite बैलेंस से कर सकते हैं, जिससे पेमेंट प्रोसेस पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।
  • बैंक बैलेंस खत्म? क्रेडिट कार्ड से ऐसे करें UPI पेमेंट
    अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस कम हो और तुरंत पेमेंट करनी हो, तो UPI पर क्रेडिट कार्ड लिंक करना एक काम का विकल्प बन सकता है। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स अब क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने का सपोर्ट देते हैं। इससे यूजर्स QR कोड स्कैन करके या UPI ID के जरिए सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। कार्ड को ऐप में जोड़ने की प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। हालांकि, यूजर्स को समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने का ध्यान रखना जरूरी है।
  • अकाउंट में बिना पैसे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! Google Pay का खास क्रेडिट कार्ड Flex लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल
    Google ने भारत में Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पेमेंट्स के लिए यह यूपीआई जैसा है लेकिन एक सुविधा क्रेडिट कार्ड जैसी है। Axis Bank के साथ पेश किया गया यह एक तरह का नया पेमेंट फीचर है। यह गूगल पे ऐप से लिंक्ड होता है। इसकी मदद से किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है।
  • Paytm, Google Pay UPI से पेमेंट करने में आ रही दिक्कत, ये है कारण
    यूपीआई ने हाल ही में काम करना बंद कर दिया, यूजर्स ने ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत की, Paytm और Google Pay जैसी ऐप्स के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने में परेशानी का सामना किया। यह इस हफ्ते में दूसरी बार है जब लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा, इससे पहले भी लोगों ने इसी प्रकार से ऑनलाइन पेमेंट करने में और प्राप्त करने में दिक्कत का सामना किया था।
  • भारत में पिछले वित्त वर्ष में हुई 131 अरब UPI ट्रांजैक्शंस, PhonePe की बड़ी हिस्सेदारी 
    UPI ट्रांजैक्शंस में PhonePe की हिस्सेदारी 48.3 प्रतिशत और Google Pay की 37.6 प्रतिशत की है। RBI की ओर से बंदिशें लगाने के बाद Paytm Payments Bank का मार्केट शेयर घटा है
  • डिजिटल वॉलेट, गिफ्ट कार्ड आदि के पैसे किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप से ट्रांसफर होंगे, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन्स
    वर्तमान में देश में Google Pay, PhonePe, Paytm, Cred सहित कई ऐसे ऐप्स हैं, जो यूजर्स को UPI करने की सुविधा देते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »