अमेरिका में TikTok के मौजूदा iPhone ऐप के कोड में इस फीचर का संकेत मिला है।
Photo Credit: Pexels/Anton
TikTok दुनिया भर में अपनी शॉर्ट वीडियो के चलते काफी लोकप्रिय है।
भारत का यूपीआई पेमेंट सिस्टम अपने आप में पैसा ट्रांसफर करने का यूनिक और एडवांस तरीका है। दुनिया भर में इस तरह के सिस्टम काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। अब चीनी सोशल मीडिया दिग्गज TikTok कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स एक दूसरे को डायरेक्ट मैसेज से पैसा भेज पाएंगे। अगर यह रोल आउट होता है तो यह फीचर सोशल मीडिया की TikTok Pay सर्विस का इस्तेमाल करेगा जो कि फिलहाल साउथ ईस्ट एशिया में TikTok Shop से खरीदारी के लिए उपलब्ध है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे चला पता
अमेरिका में TikTok के मौजूदा iPhone ऐप के कोड में इस फीचर का संकेत मिला है। कोड से पता चला कि पेमेंट रिसिव करने वाले लोग टैप करके पेमेंट स्वीकार कर पाएंगे, जबकि भेजने वाले लोग Venmo की तरह पेमेंट के साथ मैसेज भी भेज पाएंगे। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग नहीं हो रही है, जिससे यह साफ हुआ कि यह अभी डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में ही है। अब यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है तो यह साफ नहीं हुआ कि TikTok क्या PटूP पेमेंट को बड़े स्तर पर पेश करने का प्लान बना रहा है।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब TikTok ने फाइनेंशियल सर्विसेज में नई सुविधाएं लाने का प्रयास किया हो। Reuters की रिपोर्ट में इस साल की शुरुआत में पता चला था कि TikTok ने ब्राजील के सेंट्रल बैंक में एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के तौर पर काम करने की मंजूरी के लिए आवेदन किया था, जिसमें लोन और पेमेंट सर्विसेज मिलेगी।
शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय है TikTok
TikTok दुनिया भर में अपनी शॉर्ट वीडियो के चलते काफी लोकप्रिय है। हालांकि, कंपनी धीरे-धीरे इस कैटेगरी से आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है, जिसमें रोबस्ट सर्च, TikTok Shop, लोकल डिस्कवरी मैप, गेम्स और होटल बुकिंग समेत काफी कुछ शामिल है। पीयर-टू-पीयर पेमेंट शुरू करके TikTok का मुकाबला Venmo और Zelle जैसी सर्विसेज से हो सकता है।
WhatsApp पर मिलता है ऐसा फीचर
हालांकि, सिर्फ टिकटॉक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है जो कि पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता हो। मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp का एक ऐसा ही फीचर WhatsApp Pay है, जिसके जरिए यूजर्स को अपनी चैट के अंदर पैसे सेंड करने और रिसिव करने की सुविदा मिलती है। भारत में यह फीचर BHIM UPI के साथ काम करता है, जिसके जरिए पैसे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में आसानी से ट्रांसफर हो जाते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक