Cyber Attack News

Cyber Attack News - ख़बरें

  • GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
    Rockstar Games ने एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें कंपनी की कुछ सीमित जानकारी एक्सेस की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने सिस्टम में सेंध लगाई और फिरौती की मांग की है। हालांकि Rockstar का कहना है कि यह डेटा नॉन-मटेरियल है और इसका असर प्लेयर्स या कंपनी के ऑपरेशन्स पर नहीं पड़ा है। यह घटना GTA 6 के लॉन्च से पहले सामने आई है, जिससे एक बार फिर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
    Meta ने WhatsApp के लिए नए स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल्स पेश किए हैं, जिनमें डिवाइस लिंकिंग वॉर्निंग सिस्टम शामिल है। कंपनी ने एक फेक WhatsApp ऐप को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करीब 200 यूजर्स की जासूसी के लिए किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप सोशल इंजीनियरिंग के जरिए यूजर्स को डाउनलोड कराया गया। Meta का कहना है कि WhatsApp की ऑफिशियल ऐप और एन्क्रिप्शन सुरक्षित हैं और यह किसी सिस्टम कमजोरी का मामला नहीं है। कंपनी यूजर्स को केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रही है।
  • आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
    Google Threat Intelligence Group ने IPIDEA नाम के एक बड़े रेजिडेंशियल प्रॉक्सी नेटवर्क को बाधित करने की जानकारी दी है। Google के मुताबिक, यह नेटवर्क Android स्मार्टफोन और Windows PC समेत लाखों डिवाइसेज़ को बिना यूजर की जानकारी साइबर अटैक्स में इस्तेमाल कर रहा था। रेजिडेंशियल इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ट्रैफिक रूट कर हमलावर अपनी पहचान छुपा पा रहे थे। Google ने इस नेटवर्क से जुड़े डोमेन्स बंद कराए और प्रभावित ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए Play Protect में बदलाव किए हैं।
  • डेटिंग ऐप्स यूजर सावाधान, इन पॉपुलर प्लेटफॉर्म का डेटा हुआ हैक, आपकी डिटेल्स खतरे में!
    Bumble, Panera Bread, Match Group और CrunchBase समेत कई बड़ी कंपनियां हाल ही में साइबर हमलों की चपेट में आई हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमले एक सोशल इंजीनियरिंग कैंपेन से जुड़े हो सकते हैं। Bumble में फिशिंग अटैक के जरिए नेटवर्क के एक हिस्से तक अनधिकृत पहुंच बनाई गई, हालांकि कंपनी के अनुसार यूजर डेटा प्रभावित नहीं हुआ है। Panera Bread और Match Group ने भी अलग-अलग घटनाओं की पुष्टि की है। इन मामलों के बाद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • Rainbow Six Siege Hack: गेमिंग की दुनिया में बड़ा हैक! 117 करोड़ की वैल्यू के क्रेडिट्स बांटे गए, Ubisoft ने किए बड़े एलान
    Ubisoft के पॉपुलर टैक्टिकल शूटर Rainbow Six Siege में बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है, जिसके बाद कंपनी को गेम के सर्वर और मार्केटप्लेस अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। हैकर्स को बैन सिस्टम, इन-गेम आइटम्स और क्रेडिट्स तक पहुंच मिल गई थी और करीब 2 बिलियन क्रेडिट्स डिस्ट्रीब्यूट कर दिए गए। Ubisoft ने साफ किया है कि प्लेयर्स को इस पर पेनल्टी नहीं मिलेगी, लेकिन 11:00am UTC के बाद की गई ट्रांजैक्शन्स रोलबैक की गई हैं। अब कंपनी ने Rainbow Six Siege को दोबारा सभी प्लेयर्स के लिए खोलने का ऐलान किया है, जबकि मार्केटप्लेस अभी बंद रहेगा।
  • Amazon के डेटा में सेंध! कर्मचारियों के ई-मेल, फोन नंबर, बिल्डिंग अड्रेस लीक
    एमेजॉन ने बताया है कि एक साइबर हमले की वजह से उसके कर्मचारियों का डेटा कॉम्‍प्रोमाइज हो गया है, यानी वह गलत हाथों में चला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला थर्ड-पार्टी वेंडर पर हुआ। इसकी वजह से कर्मचारियों की कॉन्‍टैक्‍ट इन्‍फर्मेशन जैसे- उनके ईमेल्‍स, फोन नंबर्स, ब‍िल्डिंग लोकेशन आदि लीक हो गए। हालांकि कंपनी ने कहा है कि अटैक में AWS (एमेजॉन वेब सर्विसेज) या उसका मुख्‍य सिस्‍टम प्रभावित नहीं हुआ है।
  • Cyber Attack : हैकर्स के निशाने पर स्‍पेस! दुनिया की 2 पावरफुल दूरबीनों पर किया साइबर हमला, कामकाज ठप
    Cyber Attack : हवाई में स्थित जेमिनी नॉर्थ टेलीस्कोप और चिली में लगाए गए जेमिनी साउथ टेलीस्कोप के संचालन को अस्‍थायी रूप से बंद करना पड़ा।
  • देश के सबसे बड़े अस्‍पताल ‘दिल्‍ली AIIMS’ पर फ‍िर साइबर हमला! जानें पूरा मामला
    Delhi AIIMS : एक ट्वीट में दिल्‍ली एम्‍स की ओर से कहा गया कि उसे मैलवेयर हमले का पता चला। कोशिश की सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया था।
  • युद्ध के बीच Ukraine पर साइबर हमलों की मार, सरकारी और बैंकिंग वेबसाइटें निशाने पर
    ESET रिसर्च लैब्स ने कहा है कि उसने बुधवार को ‘देश की सैकड़ों मशीनों’ पर डेटा-वाइपिंग मैलवेयर का पता लगाया। इस तरह का मैलवेयर पहले नहीं देखा गया था।
  • Microsoft की चेतावनी, ‘खतरनाक’ हो सकता है यूक्रेन साइबर हमला
    शुक्रवार सुबह यूक्रेन एक बड़े साइबर हमले की चपेट में आ गया था। इस साइबर हमले के पीछे रूस का हाथ माना जा रहा है।
  • इस सरकारी वेबसाइट से 50 लाख भारतीयों का आधार नंबर समेत निजी डेटा हुआ लीक
    साइबर-सिक्योरिटी स्टार्टअप के अनुसार, वेब पर जो डेटा लीक हुआ था, उसमें तमिलनाडु के कुल 49,19,668 लोगों की जानकारी शामिल थी। इसमें 3,59,485 फोन नंबरों के साथ-साथ प्रभावित यूज़र्स के पोस्टल एड्रेस और आधार नंबर शामिल थे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »