Amazon Great Summer Sale 2025 कल से शुरू, ये हैं टॉप 10 स्मार्टफोन की डील

Amazon Great Summer Sale 2025 कल यानी कि 1 मई से शुरू होने वाली है।

Amazon Great Summer Sale 2025 कल से शुरू, ये हैं टॉप 10 स्मार्टफोन की डील

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Summer Sale 2025 1 मई से शुरू हो रही है।

ख़ास बातें
  • Amazon Great Summer Sale 2025 कल यानी कि 1 मई से शुरू होने वाली है।
  • खरीदार सेल के दौरान बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकेंगे।
  • सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है।
विज्ञापन
Amazon Great Summer Sale 2025 कल यानी कि 1 मई से शुरू होने वाली है। हर बार की तरह प्राइम मेंबर्स को सभी डील्स पर 12 घंटे पहले ही एक्सेस मिल जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप से ​​लेकर होम एप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई तरह के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट प्रदान करता है। खास तौर पर स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिलने की संभावना है। इसलिए अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करने या अपने करीबियों के लिए कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Amazon ने Amazon Great Summer Sale 2025 के दौरान लाइव रहने वाली Apple, Samsung, Xiaomi और अन्य टॉप ब्रांड्स के फोन पर कई बेहतरीन डील्स का खुलासा किया है।

कीमतों में कटौती के अलावा खरीदार सेल के दौरान बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकेंगे। इसमें HDFC क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ ईएमआई ट्रांजेक्शन के जरिए किए गए ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। भारत में Amazon सेल शुरू होने के बाद अतिरिक्त नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ा ऑफर


सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। फ्लैगशिप फोन ई-कॉमर्स साइट पर 1,34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि Amazon सेल के दौरान 84,999 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S24 5G अमेजन पर 1,34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि सेल के दौरान 84,999 रुपये में मिल पाएगा। iPhone 15 फिलहाल 69,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन सेल के दौरान 57,749 रुपये में मिलेगा। OnePlus 13R 5G ई-कॉमर्स साइट पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन सेल के दौरान 39,999 रुपये में मिलेगा। iQOO Neo 10R 5G अमेजन पर 31,999 रुपये में लिस्ट है, लेकिन सेल के दौरान 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Xiaomi 14 Civi ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 54,999 लिस्टेड किया गया है, लेकिन सेल के दौरान 32,999 रुपये में मिल पाएगा। OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फिलहाल 20,999 रुपये में लिस्ट है, लेकिन सेल के दौरान 15,999 रुपये में खरीदने का मौका होगा। Samsung Galaxy M35 5G ई-कॉमर्स साइट पर 24,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन सेल के दौरान 13,999 रुपये में मिल सकेगा। Realme Narzo 80x 5G अमेजन पर 15,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन सेल के दौरान 11,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया जाएगा। Tecno Pop 9 फिलहाल अमेजन पर 8,499 रुपये में लिस्ट है, लेकिन सेल के दौरान 5,490 रुपये में मिलेगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »