• होम
  • पीसी/लैपटॉप
  • ख़बरें
  • गेमर्स की बल्ले बल्ले! आ रहा है दुनिया का पहला 750Hz रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर, जानें कब होगा लॉन्च?

गेमर्स की बल्ले-बल्ले! आ रहा है दुनिया का पहला 750Hz रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर, जानें कब होगा लॉन्च?

KOORUI ने ग्लोबल लॉन्च की योजना के साथ 2025 में इस मॉडल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन निर्धारित किया है।

गेमर्स की बल्ले-बल्ले! आ रहा है दुनिया का पहला 750Hz रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर, जानें कब होगा लॉन्च?

Photo Credit: KOORUI

ख़ास बातें
  • KOORUI CES 2025 में अपने बिल्कुल नए मॉनिटर को दिखाने वाली है
  • 750Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला दुनिया का पहला कंज्यूमर-ग्रेड मॉनिटर होगा
  • इसकी स्क्रीन वाइड कलर गैमट के साथ लेटेस्ट QD फिल्म का उपयोग करती है
विज्ञापन
डिस्प्ले इंडस्ट्री में बड़े ब्रांड्स में से एक KOORUI, CES 2025 में अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्रांड  इस बड़े टेक इवेंट में 750Hz रिफ्रेश रेट वाला दुनिया का पहला कंज्यूमर-ग्रेड मॉनिटर भी दिखाने वाला है। DCI-P3 95% की वाइड कलर गैमट ​​के लिए QD फिल्म का यूज करने वाला यह मॉनिटर स्मूथ व्यूइंग चाहने वाले ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स को पसंद आ सकता है। कंपनी का कहना है कि 2025 तक इसके बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की योजना है। KOORUI CES 2025 में OG32UK (480Hz UHD गेमिंग मॉनिटर) और GS49UK (49-इंच DQHD अल्ट्रा-वाइड मॉनिटर) जैसे मॉडल भी दिखाने वाली है।

KOORUI CES 2025 में अपने बिल्कुल नए मॉनिटर को दिखाने वाली है, जो 750Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला दुनिया का पहला कंज्यूमर-ग्रेड मॉनिटर बताया जा रहा है। ब्रांड का कहना है कि उसकी प्रदर्शनी लास वेगास कन्वेंशन सेंटर के साउथ हॉल 2 में लगेगी। नया मॉनिटर खास गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इतने हाई रिफ्रेश रेट के चलते ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स इसमें बेहद स्मूथ गेमप्ले की उम्मीद कर सकते हैं। 

यह भी बताया गया है कि TN पैनलों के कलर डिफेक्ट की भरपाई के लिए, स्क्रीन एक वाइड कलर गैमट सॉल्यूशन के साथ लेटेस्ट QD फिल्म का उपयोग करती है, जो DCI-P3 95% तक कलर गैमट ​​​​को सक्षम करती है। प्रेस रिलीज में ब्रांड ने कहा कि "आज के ईस्पोर्ट्स परिदृश्य में, जहां तेज गति वाले एफपीएस और एमओबीए गेम्स में हर फ्रेम गेम-चेंजर हो सकता है, ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स के लिए हमेशा बेहतर प्रदर्शन की मांग बढ़ रही है।"

KOORUI ने ग्लोबल लॉन्च की योजना के साथ 2025 में इस मॉडल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन निर्धारित किया है। नए प्रोडक्ट को पेश करने के साथ, KOORUI CES 2025 में अपने पॉपुलर फीचर्ड लाइनअप को भी दिखाने वाला है, जिसमें OG32UK (एक 480Hz UHD गेमिंग मॉनिटर) और GS49UK (एक 49-इंच DQHD अल्ट्रा-वाइड गेमिंग मॉनिटर) जैसे OLED गेमिंग मॉनिटर शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: KOORUI, CES 2025
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »