Cadr

Cadr - ख़बरें

  • Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Air Purifier 6C लॉन्च किया है। यह 68 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए बनाया गया है और इसमें 603 m³/h CADR दिया गया है। एयर प्यूरिफायर में 6-स्टेज फिल्टर सिस्टम मिलता है, जिसमें धूल, बाल, बारीक कण, बदबू और फॉर्मल्डिहाइड को हटाने के लिए अलग-अलग लेयर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, यह दो घंटे में 99 प्रतिशत तक फॉर्मल्डिहाइड हटाने का दावा करता है। इसमें गोल LCD स्क्रीन दी गई है, जो फॉर्मल्डिहाइड, PM2.5, तापमान और नमी की जानकारी दिखाती है। Mi Home ऐप से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी चीन में कीमत 1,099 Yuan है।
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact पेश किया है, जिसमें कंपनी की नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर 0.3 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को 99.97% कैप्चर करने का दावा करता है और इसकी फिल्टर लाइफ पांच साल तक बताई गई है। कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और यह Black व Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्यूरीफायर में 24dB तक का लो नॉइज मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी वाला LCD डिस्प्ले और CADR 250m³/h की रेटिंग मिलती है। इसे MyDyson ऐप, Alexa और Google Assistant से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • प्रदूषण से परेशान? Rs 20 हजार से सस्ते मिल रहे ये एयर प्यूरिफायर, खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
    मार्केट में इन दिनों एयर प्यूरिफायर्स की भरमार है। कई कंपनियों के अनेक मॉडल मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी प्यूरिफिकेशन तकनीक के बारे में पता होना चाहिए। कवरेज एरिया कितना है, CADR रेट कितना है, फिल्टर रिप्लेसमेंट सर्विस कैसी है, इन सभी बातों का ध्यान आपको प्रोडक्ट की खरीद से पहले रखना चाहिए।
  • धूल से लेकर पॉल्यूशन तक, घर के कोने-कोने को क्लीन करने का Xiaomi का दावा! लॉन्च हुआ Mijia Air Purifier 6 Dual-Core
    Xiaomi ने चीन में अपने नए Mijia Air Purifier 6 Dual-Core को लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर नए या रेनोवेटेड घरों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये नया एयर प्यूरीफायर धूल, पॉल्यूशन, और फॉर्मलडिहाइड जैसे हानिकारक केमिकल्स को मिनटों में साफ करने की क्षमता रखता है। Mijia Air Purifier 6 Dual-Core में हाई परफॉर्मेंस क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) दिया गया है, जो फॉर्मलडिहाइड CADR 700 m³/h और पार्टिकल CADR 949 m³/h है। यानी ये डिवाइस 56 से 96 वर्ग मीटर तक के एरिया को आसानी से कवर कर सकता है।
  • IIT Kanpur ने जारी की Rs 2.16 लाख तक सैलेरी वाली कई जॉब वैकेंसी, 31 जनवरी है आखिरी डेट! ऐसे अप्लाई करें ऑनलाइन
    IIT Kanpur ने Administrative and Technical Cadre Recruitment 2024 के लिए आवेदन लेने शुरू किए हैं। इच्छुक व्यक्ति 31 जनवरी, 2025 से पहले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। विभिन्न पद के हिसाब से सैलेरी 21,700 रुपये से लेकर 2,16,600 रुपये तय की गई है।
  • Honeywell Air Touch V1, Air Touch V5 एयर प्यूरिफायर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    सिक्योर कनेक्शन ने अपनी एयर प्यूरिफायर रेंज में विस्तार करते हुए Honeywell Air Touch V1 और Honeywell Air Touch V5 को पेश किया है। Honeywell Air Touch V1 की कीमत 4,999 रुपये और Honeywell Air Touch V5 की कीमत 9,699 रुपये है। Honeywell Air Touch V1 में 152 m³/h तक CADR है। यह 235 स्क्वायर फीट एरिया को कवर करता है। वहीं Honeywell Air Touch V5 में 380 m³/h तक CADR है। यह 589 स्क्वायर फीट एरिया को कवर करता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »