Budget Tablet India

Budget Tablet India - ख़बरें

  • Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
    Redmi ने चीन में Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,099 युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट 9.7 इंच 2K LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। टैबलेट में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंटरटेनमेंट और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • itel Vista Tab 30: 7000mAh बैटरी, 11 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    itel ने भारतीय बाजार में नया Vista Tab 30 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट 11-इंच FHD डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत में 12 हजार रुपये से कम कीमत में डुअल कनेक्टिविटी (Cellular + WiFi) देने वाला इकलौता टैबलेट है। Vista Tab 30 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है और इसके साथ फ्री लेदरबैक कवर भी दिया जा रहा है।
  • 4GB रैम वाला लेनोवो का सस्‍ता टैबलेट लॉन्‍च, भारत में भी बिकेगा! जानें फीचर्स
    टैबलेट कैटिगरी में लेनोवो (Lenovo) काफी पॉपुलर है और यूजर्स को हर प्राइस रेंज में प्रोडक्‍ट ऑफर कर रही है। कुछ दिनों पहले उसने एक बजट टैबलेट (Lenovo Tab) लॉन्‍च किया था। अब इसे कई और मार्केट्स में ले आया गया है। कंपनी ने टैब के प्राइस और फीचर्स से भी पर्दा हटाया है। Lenovo Tab में 10.1 इंच का TFT डिस्‍प्‍ले फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ मिलता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »