• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 4GB रैम वाला लेनोवो का सस्‍ता टैबलेट लॉन्‍च, भारत में भी बिकेगा! जानें फीचर्स

4GB रैम वाला लेनोवो का सस्‍ता टैबलेट लॉन्‍च, भारत में भी बिकेगा! जानें फीचर्स

Lenovo Tab में 10.1 इंच का TFT डिस्‍प्‍ले फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ मिलता है। 4GB रैम दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

4GB रैम वाला लेनोवो का सस्‍ता टैबलेट लॉन्‍च, भारत में भी बिकेगा! जानें फीचर्स

Lenovo Tab में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम है।

ख़ास बातें
  • Lenovo tab बजट हुआ लॉन्‍च
  • भारत समेत कई मार्केट्स में आया
  • कीमत की जानकारी अभी नहीं है
विज्ञापन
टैबलेट कैटिगरी में लेनोवो (Lenovo) काफी पॉपुलर है और यूजर्स को हर प्राइस रेंज में प्रोडक्‍ट ऑफर कर रही है। कुछ दिनों पहले उसने एक बजट टैबलेट (Lenovo Tab) लॉन्‍च किया था। अब इसे कई और मार्केट्स में ले आया गया है। कंपनी ने टैब के प्राइस और फीचर्स से भी पर्दा हटाया है। Lenovo Tab में 10.1 इंच का TFT डिस्‍प्‍ले फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ मिलता है। 4GB रैम दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता  है और ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।  
 

Lenovo Tab Price 

गिजमोचाइना के अनुसार, Lenovo Tab को 159 अमेरिकी डॉलर (लगभग 13,763 रुपये) में लाया गया है। इसे चीन के अलावा उत्तर और दक्षिणी अमेरिका के देशों में खरीदा जा सकेगा। कंपनी अर्जेंटीना में वाई-फाई मॉडल भी बेचेगी। एशियाई देशों में ताइवान, सिंगापुर, वियतनाम आद‍ि में लिया जा सकेगा। भारत में भी इसकी उपलब्‍धता होी। हालांकि टैब कब से किस कीमत में भारत में आएगा, यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है।   
 

Lenovo Tab Specifications 

Lenovo Tab में 10.1 इंच का TFT LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसका रेजॉलूशन 1920 x 1200 पिक्‍सल्‍स है। टैब में 400 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। हालांकि रिफ्रेश रेट 60 हर्त्‍ज ही है। जाहिर तौर पर बजट में कंपनी सबकुछ तो नहीं दे सकती। 

Lenovo Tab में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। 

Lenovo Tab में 8 मेगापिक्‍सल का बैक और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें डॉल्‍बी एटमॉस की ट्यूनिंग वाले डुअल स्‍पीकर्स दिए गए हैं। 3.5mm का हेडफोन जैक भी लगाया जा सकता है। 

बैटरी के मामले में Lenovo Tab थोड़ा मायूस कर सकता है। यह 5100 एमएएच की बैटरी से पैक है, जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करता है। सिर्फ 7.5mm पतला है और IP52 रेटिंग को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि धूल और पानी से यह कुछ हद तक बचा रह सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »