Budget Laptop

Budget Laptop - ख़बरें

  • Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
    Primebook 3 Max अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे अपनी तीसरी पीढ़ी की Laptop Series के तहत सितंबर में पेश किया था। इसमें MediaTek Genio 720 Processor के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS Storage मिलती है। लैपटॉप में 15.6-inch Full HD IPS Display और 60.3Wh Battery दी गई है, जिसे कंपनी 12 घंटे तक चलने का दावा करती है। इसमें PrimeOS के साथ चुनिंदा Linux Apps, Linux Terminal, PrimeOffice और AI से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 है और इसे Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
    Amazon ने अपने Best in Tech Survey के दूसरे चरण के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लैपटॉप खरीदने वालों के लिए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस सबसे अहम बात है। कोई भी लैपटॉप खरीदते समय ग्राहकों में से 87% इसे सबसे ऊपर रखते हैं। दूसरे नम्बर पर AI को महत्व दिया गया है। 58% लैपटॉप खरीदार AI फीचर्स को अपनी प्रोडक्टिविटी के लिए जरूरी मानते हैं।
  • Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
    Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च के बाद से काफी डिमांड में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब इसका सबसे सस्ता 256GB मॉडल बंद कर सकती है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर तक जा सकती है, यानी भारत में 69,990 रुपये से बढ़कर 79,990 रुपये। बताया जा रहा है कि Apple बढ़ती डिमांड के चलते MacBook Neo का प्रोडक्शन बढ़ा रही है और इसके लिए नए A18 Pro चिप्स का ऑर्डर भी दिया गया है। हालांकि नए चिप्स और RAM की बढ़ती कीमत कंपनी की लागत बढ़ा सकती है। इसी वजह से Apple बेस स्टोरेज वेरिएंट हटाने पर विचार कर सकती है।
  • Best Laptops Under Rs 30,000: बजट में बेस्ट लैपटॉप्स, 8GB रैम के साथ Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड!
    अगर आप 30,000 रुपये के बजट में एक भरोसेमंद लैपटॉप की तलाश में हैं, तो इस समय मार्केट में कुछ ऑप्शन्स ऐसे हैं जो कीमत के मुताबिक सही वैल्यू ऑफर करते हैं। ये लैपटॉप स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स या फिर बेसिक टास्क जैसे MS Office, वेब ब्राउजिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इनमें से ज्यादातर में SSD स्टोरेज और कम से कम 4GB रैम मिलती है, जो इस रेंज में परफॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखने के लिए जरूरी है।
  • करीब 10,000 रुपये का यह लैपटॉप है आपके काम का? जानें
    माइक्रोमैक्स ने मई महीने में इस सेगमेंट में अपना कैनवस लैपबुक एल1160 प्रोडक्ट पेश किया था। इसकी कीमत 10,499 रुपये है। यह अपने क्लास का 11.6 इंच डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता लैपटॉप है।
  • 13,999 रुपये वाले आईबॉल कॉम्पबुक एग्ज़ेमप्लियर लैपटॉप का रिव्यू
    ईबॉल ने आरडीपी थिनबुक को चुनौती देने के लिए दो नए प्रोडक्ट पेश किए हैं- 9,999 रुपये वाला 11.6 इंच कॉम्पबुक एक्सीलांस और 13,999 रुपये वाला 14 इंच कॉम्पबुक एग्ज़ेमप्लियर। हमने बड़े डिस्प्ले वाले वेरिएंट को रिव्यू किया है।
  • लेनोवो ने लॉन्च किया मात्र 14,999 रुपये में विंडोज 10 लैपटॉप
    लेनोवो ने भारत में नया किफायती आइडियापैड 100एस लैपटॉप लॉन्च किया है। इच्छुक ग्राहक इसे 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध है।

Budget Laptop - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »