Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह

Apple के MacBook Neo की कीमत बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 256GB स्टोरेज वाला सबसे सस्ता मॉडल बंद कर सकती है, जिसके बाद शुरुआती कीमत 699 USD (भारत में 79,990 रुपये) तक पहुंच सकती है।

Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • Apple MacBook Neo का 256GB मॉडल बंद हो सकता है
  • MacBook Neo की शुरुआती कीमत 699 डॉलर तक जा सकती है
  • बढ़ती डिमांड के चलते Apple प्रोडक्शन बढ़ा रही है
विज्ञापन

Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च के बाद से काफी चर्चा में है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी शुरुआती 69,990 रुपये कीमत रही, जिसने कई Windows लैपटॉप्स को सीधे टक्कर दी। हालांकि अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple जल्द ही इसका सबसे सस्ता 256GB स्टोरेज वेरिएंट बंद कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो MacBook Neo की शुरुआती कीमत बढ़कर 79,990 रुपये तक पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी बढ़ती डिमांड और प्रोडक्शन कॉस्ट की वजह से यह कदम उठा सकती है।

ब्लूमबर्ग के पूर्व पत्रकार और चिप एक्सपर्ट Tim Culpan की रिपोर्ट के मुताबिक Apple MacBook Neo का प्रोडक्शन लगभग दोगुना करके 10 मिलियन यूनिट तक ले जा रही है। कंपनी के CEO Tim Cook ने भी हालिया अर्निंग कॉल में माना था कि MacBook Neo की डिमांड उम्मीद से ज्यादा रही और कंपनी ने इसके लिए पर्याप्त अनुमान नहीं लगाया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी वजह से कई मार्केट्स में Neo की कमी देखने को मिल रही है।

Apple ने MacBook Neo में A18 Pro चिप का इस्तेमाल किया था, जो पहले iPhone 16 Pro सीरीज में दी गई थी। बताया गया है कि कंपनी ने इसमें "binned" चिप्स का इस्तेमाल किया था। इसका मतलब ऐसे चिप्स जिनमें कोई छोटा हार्डवेयर डिफेक्ट हो, जैसे GPU core का काम न करना, लेकिन बाकी चिप पूरी तरह इस्तेमाल के लायक हो। रिपोर्ट के मुताबिक इसी रणनीति की वजह से Apple 599 डॉलर की कीमत पर MacBook Neo लॉन्च कर पाई थी।

हालांकि अब बढ़ती मांग के चलते Apple को TSMC से नए चिप्स का ऑर्डर देना पड़ रहा है। टिम ने कहा है कि यह "hot lot" ऑर्डर है, यानी इसे जल्दी पूरा किया जाएगा। हालांकि इस पर ज्यादा प्रीमियम नहीं लग रहा, लेकिन नए और पूरी तरह फंक्शनल चिप्स खरीदने के साथ RAM की कीमत बढ़ने से कंपनी की लागत बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि Apple अपने प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखने के लिए 256GB मॉडल बंद कर सकती है। ऐसे में यूजर्स को सीधे 512GB वेरिएंट खरीदना पड़ेगा, जिसकी कीमत करीब 699 डॉलर और भारत में 79,990 रुपये है। कंपनी इससे पहले भी MacBook Air और MacBook Pro की बेस स्टोरेज बढ़ाकर कीमतों को जस्टिफाई कर चुकी है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ने M4 Mac mini के एंट्री मॉडल्स भी बढ़ती लागत और डिमांड की वजह से बंद किए थे।

टिम ने यहां तक कहा है कि Apple के पास दूसरा ऑप्शन MacBook Neo की बिक्री रोकना था, लेकिन कंपनी ऐसा नहीं करना चाहती। माना जा रहा है कि MacBook Neo Apple के लिए मार्केट शेयर बढ़ाने का बड़ा मौका बन चुका है। इसके अलावा जो यूजर्स Windows PC छोड़कर MacBook Neo खरीद रहे हैं, वे आगे चलकर Apple Music, iCloud और दूसरे Apple सर्विसेज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »