करीब 10,000 रुपये का यह लैपटॉप है आपके काम का? जानें

करीब 10,000 रुपये का यह लैपटॉप है आपके काम का? जानें
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 विंडोज 10 से लैस है
  • माइक्रोमैक्स के इस लैपटॉप की कीमत 10,499 रुपये है
  • यह अपने क्लास का 11.6 इंच डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता लैपटॉप है
विज्ञापन
हमने हाल फिलहाल में कई बजट विंडोज 10 लैपटॉप रिव्यू किए हैं- आरडीपी थिंकबुक, एसर एस्पायर वन क्लाउडबुक 11 और हाल ही में आईबॉल कॉम्पबुक एग्ज़ेमप्लियर। इनमें से लगभग सभी लैपटॉप एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन वाले हैं, फ़र्क सिर्फ बिल्ड क्वालिटी और डिज़ाइन का है।

माइक्रोमैक्स ने मई महीने में इस सेगमेंट में अपना कैनवस लैपबुक एल1160 प्रोडक्ट पेश किया था। इसकी कीमत 10,499 रुपये है। यह अपने क्लास का 11.6 इंच डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता लैपटॉप है। आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि कंपनी ने कीमत कम करके परफॉर्मेंस के साथ कोई समझौता तो नहीं किया है।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 डिज़ाइन और बिल्ड
11.6 इंच के लैपटॉप की सबसे अहम खासियत इसका कॉम्पेक्ट होना है। इसका वज़न मात्र 1.1 किलोग्राम है। इसे मोड़ कर बंद करने के बाद हमें बेहद ही पतला होने का एहसास हुआ है। लैपबुक को प्लास्टिक से बनाया गया है। हमें खुशी है कि लिड मुड़ता नहीं है।

लैपटॉप को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि माइक्रोमैक्स ने अपनी तरफ से पूरी तरह से इसके बजट लैपटॉप होने की छवि छुपाने की कोशिश की है।
 
Micromax_Canvas_Lapbook_L1160

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 परफॉर्मेंस
कैनवस लैपबुक एल1160 ज्यादातर काम को ठीक-ठाक करता है। यह तेजी से बूट-अप करता है और इसपर मल्टीटास्किंग करना भी हमारी उम्मीद से कम मुश्किल है। आपको लैपटॉप के थोड़ा धीमा होने का एहसास होगा। आप चाहे जो भी काम करो यह एहसास हर बार होगा। इसके बटन इस्तेमाल के दौरान थोड़े गर्म हो जाते हैं।

डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 768x1366 पिक्सल है जो थोड़ा कम है, लेकिन छोटे स्क्रीन के लिए कहीं से भी बुरा नहीं। व्यूइंग एंगल बहुत अच्छे नहीं हैं लेकिन कलर रिप्रोडक्शन ठीक-ठाक हैं। लैपटॉप 4के वीडियो जैसे मीडिया फाइल को भी अच्छे से हैंडल करता है। इसका श्रेय चिपसेट में मौजूद वीडियो डिकोडिंग इंजन को जाता है। कीबोर्ड के ऊपर स्टीरियो स्पीकर हैं जो अच्छी आवाज़ देते हैं। आवाज़ बहुत ज़्यादा नहीं आएगी। लेकिन यह कभी-कभार गाना सुनने और वीडियो देखने के लिए उपयुक्त है।

हमने बेंचमार्क टेस्ट के जरिए लैपबुक की परफॉर्मेंस आंकने की कोशिश की। लेकिन कमज़ोर स्पेसिफिकेशन के कारण ज्यादातर टेस्ट नहीं चल सके। लैपटॉप की स्टोरेज को 64 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

4100 एमएएच की बैटरी पीसीमार्क 8 बैटरी टेस्ट में 5 घंटे 50 मिनट तक चली। आम इस्तेमाल में हम लैपटॉप को 8-9 घंटे तक इस्तेमाल कर सके।

हमारा फैसला
10,499 रुपये में माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 एक अच्छा विंडोज 10 लैपटॉप है। अगर आपको इस साइज़ का लैपटॉप चाहिए तो माइक्रोमैक्स के इस प्रोडक्ट के बारे में विचार करना गलत नहीं होगा। अगर आपका काम बहुत ज्यादा टाइपिंग से संबंधित है तो हम आपको 14 इंच वाला आरडीपी थिंकबुक खरीदने का सुझाव देंगे।

औसत बिल्ड और यूएसबी 3.0 कनेक्टिविटी की कमी के बावूजद लैपबुक एल1160 एक अच्छा विकल्प है, ख़ासकर जब आपका बजट बेहद ही कम हो।

कीमत: 10,499 रुपये

ख़ूबियां
बेहद ही किफ़ायती
अच्छी बैटरी लाइफ
कॉम्पेक्ट और हल्का
विंडोज 10 से लैस

कमियां
पुराना चिपसेट
यूएसबी 3.0 पोर्ट मौज़ूद नहीं
बिल्ड क्वालिटी बेहतर हो सकती थी
कीबोर्ड लेआउट बेहतर हो सकता था

रेटिंग (कुल 5)
डिज़ाइन: 3
डिस्प्ले: 3.5
परफॉर्मेंस: 2
सॉफ्टवेयर: 4
बैटरी लाइफ: 4
पैसा वसूल: 4.5
कुल: 3.5
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »