कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3,500 रुपये की वैल्यू वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वॉरंटी शामिल है। इस डिस्काउंट के साथ Rizta S का प्राइस 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होगा।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस वर्ष मई में Rizta ने एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। Ather Energy की कुल सेल्स में Rizta की हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग में Rizta की हिस्सेदारी एक-तिहाई से अधिक की है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।
कंपनी की सेल्स बढ़ाने में इसके फैमिल इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। Ather Energy ने उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में कंपनी तीसरी फैक्टरी लगा रही है।
पिछले महीने इस सेगमेंट में Ather Energy की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उत्तर भारत में स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का भी Ather Energy को फायदा मिला है। इस मार्केट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी घटने के पीछे चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के अधिक प्राइसेज और इसके ज्यादा वेरिएंट न होना जैसे कारण हो सकते हैं।
Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। यह ई-स्कूटर मॉडल की कीमत में पहला इजाफा होगा। डीलर्स ने एक पब्लिकेशन को बताया है कि नए Rizta की कीमतों में 1 जनवरी, 2025 से बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इंट्रोडक्टरी प्राइस की समयसीमा समाप्त हो जाएंगी। मौजूदा कीमतों से लगभग 5,000-6,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है।
Ather Energy ने सितंबर में लगभग 12,828 यूनिट्स बेची थी। इस मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14.3 प्रतिशत हो गया है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में तेजी रही है। Ather की सेल्स में नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के कुल डिस्पैच में इसका योगदान लगभग 70 प्रतिशत का था। इसका मुकाबला Ola Electric की S1 रेंज और TVS Motor के iQube से है।