जहरीली गैस से जाने वाली थी जान! Apple Watch से बची जिंदगी

फायर डिपार्टमेंट से बचाव करने दल के लोग आए और उसको बेड से उठाकर घर से बाहर निकाला।

जहरीली गैस से जाने वाली थी जान! Apple Watch से बची जिंदगी

Photo Credit: Apple

Apple Watch की मदद से फिर से एक महिला की जान बच जाने का मामला सामने आया है।

ख़ास बातें
  • महिला को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था।
  • महिला के घर में कार्बन मोनॉक्साइड होने की पुष्टि हुई।
  • CO बिना गंध वाली, बिना रंग वाली गैस होती है जो मनुष्य की जान ले सकती है।
विज्ञापन
Apple Watch ने एक जिंदगी फिर बचाई है। हमने पहले भी कई बार आपको इस तरह की खबरें बताई हैं जब एपल स्मार्टवॉच की वजह से किसी की जान बच गई हो। एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। डेलावेयर में रहने वाली नटाली नसाटका नाम की एक महिला एक गैस दुर्घटना से बाल बाल बच गईं। इसका श्रेय वह अपनी एपल वॉच को देती हैं। आइए जानते हैं कैसे बची एपल वॉच से इस महिला की जान। 

यह बात 29 दिंसबर की बताई जा रही है। महिला को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था। उसने तुरंत मदद के लिए एपल वॉच का सहारा लेने की सोची। उसने एपल वॉच के SOS फीचर की मदद ली। NDTV के अनुसार, बाद में पता चला कि उसकी ये हालत कार्बन मोनॉक्साइड के कारण हुई थी। महिला के अनुसार, वह सुबह 8 बजे उठी थी और काफी थकान महसूस कर रही थी। उसने सभी अपॉइंटमेंट्स कैंसल कर दिए। फिर वह सोफे पर लेट गई। उसके लिए यह बहुत डरावना था। वो अपनी सुध खोती जा रही थी। उसको आंखों से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। 

मदद के लिए उसने एपल वॉच का सहारा लिया। फिर फायर डिपार्टमेंट से बचाव करने दल के लोग आए और उसको बेड से उठाकर घर से बाहर निकाला। घर में कार्बन मोनॉक्साइड होने की पुष्टि हुई। यह 80 PPM थी जो कि बहुत ज्यादा मात्रा में थी। महिला के अनुसार यह गैस खराब हीटर में से निकली होगी। 

क्या है कार्बन मोनॉक्साइड, कहां पाई जाती है? 
सेंटर फॉर डसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, कार्बनमोनॉक्साइड (CO) एक बिना गंध वाली, बिना रंग वाली गैस होती है जो मनुष्य की जान ले सकती है। कार और ट्रकों में जब ईंधन जलता है तो यह पैदा होती है। छोटे इंजनों, स्टोव, लालटेन, ग्रिल, फायरप्लेस, गैस रेंज, और चूल्हे आदि में यह पाई जाती है। यह घर के भीतर भी पैदा हो सकती है और इसमें सांस लेने वाले जीवों की मौत का कारण भी बन सकती है। 

क्या हैं लक्षण?
आम लक्षणों में गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्ति के सिर में दर्द होता है, उसे कमजोरी होती है, पेट खराब हो सकता है, उल्टी आ सकती है, छाती में दर्द उठ सकता है, और कंफ्यूजन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »