Apple Investment

Apple Investment - ख़बरें

  • एयरटेल के पोस्टपेड और Wi-Fi यूजर्स को मिलेगा Apple TV+, म्यूजिक सर्विसेज का एक्सेस
    यह पेशकश 999 रुपये से शुरू होने वाले टैरिफ प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है। इसके लिए एयरटेल ने Apple के साथ टाई-अप किया है। इसके साथ हीएपल के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस उपलब्ध कराने वाली एयरटेल एकमात्र इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स बन गई है। कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स को Apple Music का छह महीने के लिए मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए सरकार की 3 अरब डॉलर के इंसेंटिव देने की योजना
    इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मेकर्स के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा सकती है। इसके साथ ही इम्पोर्ट पर टैरिफ को भी घटाया जा सकता है। इससे Apple सहित स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को विशेषतौर पर फायदा हो सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT ने बैटरी और कैमरा पार्ट्स जैसे कंपोनेंट्स के मैन्युफैक्चरर्स को लगभग 2.7 अरब डॉलर के इंसेंटिव्स उपलब्ध कराने का प्रपोजल दिया है।
  • Apple के 1 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के बाद iPhone 16 से बैन हटा सकता है यह देश....
    कंपनी की ओर से एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट को इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट Prabowo Subianto ने मंजूरी दी है। एपल ने वियतनाम जैसे कुछ देशों में मैन्युफैक्चरिंग में काफी इनवेस्टमेंट किया है। Prabowo की ओर से दी गई मंजूरी एपल की इनवेस्टमेंट बढ़ाने की योजना पर आधारित है। कंपनी के सप्लायर्स इंडोनेशिया के Batam आइलैंड पर AirTags बनाने के लिए प्लांट लगाएंगे।
  • Apple के इस प्रोडक्ट की होगी भारत में असेंबलिंग....
    यह कंपनी की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना में एक बड़ा कदम होगा। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। कंपनी की प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तेलंगाना में हैदराबाद के निकट एक नई फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी चल रही है।
  • Apple की इस देश में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना....
    इंडोनेशिया ने लोकल मैन्युफैक्चरिंग नहीं करने की वजह से कंपनी के iPhone 16 की बिक्री पर अक्टूबर में रोक लगा दी थी। इंडोनेशिया के इनवेस्टमेंट मिनिस्टर Rosan Roeslani ने बताया कि कंपनी के इनवेस्टमेंट की योजना को फाइनल किया जा रहा है। उनका कहना था कि एपल के साथ इनवेस्टमेंट को बढ़ोने के लिए बातचीत की जाएगी। इस बारे में अगले सप्ताह घोषणा की जा सकती है।
  • Apple को इस देश में 1 अरब डॉलर का निवेश करने पर मिलेगी iPhone 16 की बिक्री की मंजूरी....
    इंडोनेशिया ने एपल के सामने एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की शर्त रखी है। लोकल कंटेंट के नियमों का पालन नहीं करने के कारण इंडोनेशिया ने कंपनी के iPhone 16 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। कुछ अन्य देशों में कंपनी ने ऐसे नियमों का पालन किया है। इंडोनेशिया में कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। इससे पहले कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर का निवेश करने का प्रपोजल दिया था।
  • Apple के iPhone 16 की बिक्री पर इस देश में नहीं हटेगा बैन....
    वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए लगभग 15 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। इसकी तुलना में इंडोनेशिया में कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट का प्रपोजल दिया था। एपल के डिवाइसेज की वियतनाम में बिक्री लगभग 15 लाख यूनिट्स की है। इसकी तुलना में कंपनी की इंडोनेशिया में बिक्री लगभग 25 लाख यूनिट्स है।
  • Apple की चीन को झटका देने की तैयारी, भारतीय कंपनियों से iPhone के पार्ट्स खरीदने की योजना
    कंपनी की भारत में अपनी सप्लाई चेन बनाने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों से एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने पर कार्य किया है। एपल ने देश में 40 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) फर्मों से बातचीत की है। भारत में कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करना कंपनी के लिए एक चुनौती हो सकती है।
  • Apple ने iPhone 16 पर बैन को हटाने के लिए इस देश को दिया 10 करोड़ डॉलर का ऑफर....
    हाल ही में लॉन्च किए गए कंपनी के iPhone 16 की बिक्री पर भी इंडोनेशिया ने बैन लगाया है। इस समस्या से निपटने के लिए एपल ने इंडोनेशिया में अपने इनवेस्टमेंट को लगभग 10 गुना बढ़ाने की पेशकश की है। कंपनी ने इंडोनेशिया में दो वर्षों में लगभग 10 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का प्रपोजल दिया है। इससे पहले एपल ने लगभग एक करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना की जानकारी दी थी।
  • iPhone की कम्युनिकेशन सर्विसेज को बढ़ाने के लिए 1.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Apple 
    इसके लिए कंपनी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली Globalstar में लगभग 1.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसमें एपल लगभग 1.1 अरब डॉलर कैश में देगी और Globalstar में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 40 करोड़ डॉलर में खरीदेगी। इस डील की रिपोर्ट मिलने पर Globalstar के शेयर में 30 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी के लिए चीन की BYD के साथ Apple ने मिलाया था हाथ 
    एपल ने इस प्रोजेक्ट को कैंसल कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने BYD के साथ मिलकर लंबी रेंज की बैटरी डिवेलप करने पर कार्य किया था। एपल और चीन की BYD ने लिथियम आयरन फॉस्फेट सेल्स के इस्तेमाल वाला बैटरी सिस्टम बनाने के लिए टाई-अप किया था। इस टेक्नोलॉजी का डिजाइन लंबी रेंज वाली और सुरक्षित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बैटरीज के लिए था।
  • Apple की सप्लायर Jabil लगाएगी तमिलनाडु में फैक्टरी, 2,000 करोड़ रुपये का होगा इनवेस्टमेंट
    इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली Jabil के क्लाइंट्स में एपल, Cisco, HP और Dell जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके पास भारत, मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका, मेक्सिको और चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की बड़ी कंपनियों में से एक Rockwell Automation के साथ भी राज्य सरकार ने एग्रीमेंट साइन किया है
  • Apple के iPhone के बाद भारत में  iPad की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी
    एपल की चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना है। पिछले वर्ष कंपनी ने वियतनाम में iPad की असेंबलिंग शुरू की थी
  • भारत में हायरिंग को लेकर मुश्किल में फंसी iPhone असेंबल करने वाली Foxconn
    फॉक्सकॉन ने अधिकारियों को बताया है कि उसकी फैक्टरी में 41,281 वर्कर्स हैं। इन वर्कर्स में 33,360 महिलाएं हैं। कंपनी की महिला वर्कर्स में से लगभग आठ प्रतिशत विवाहित हैं। देश में महिला और पुरुष के आधार पर रोजगार में भेदभाव करना अवैध है
  • Apple के लिए iPhone बनाने वाली Foxconn पर विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं देने का आरोप
    पिछले वर्ष फॉक्सकॉन को देश में अपनी फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के लिए स्वीकृति मिली थी। इससे यह चीन के बाहर एपल के प्रोडक्ट्स के लिए बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेगी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »