• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की चीन को झटका देने की तैयारी, भारतीय कंपनियों से iPhone के पार्ट्स खरीदने की योजना

Apple की चीन को झटका देने की तैयारी, भारतीय कंपनियों से iPhone के पार्ट्स खरीदने की योजना

देश में मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की आईफोन्स की सेल्स लगभग 11 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। Mac, iPad, स्मार्टवॉचेज और सर्विसेज से एपल को चार-छह अरब डॉलर का रेवेन्यू मिल सकता है

Apple की चीन को झटका देने की तैयारी, भारतीय कंपनियों से iPhone के पार्ट्स खरीदने की योजना

पिछले कैलेंडर ईयर से कंपनी की देश में तिमाही सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • एपल ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है
  • भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बढ़ रहा है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी की भारत में अपनी सप्लाई चेन बनाने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों से एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने पर कार्य किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि एपल ने देश में 40 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) फर्मों से बातचीत की है। इनमें Amber Enterprises और HCLTech शामिल हैं। इस सूत्र ने बताया कि एपल के चाइनीज सप्लायर्स वीजा के मुद्दों और कुछ चाइनीज फर्मों के खिलाफ देश में मामलों की वजह से अपनी यूनिट लगाने से हिचक रहे हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के सप्लायर्स से बैटरी, चार्जर और अन्य कंपोनेंट्स के इम्पोर्ट के लिए सरकार की ओर से अनुमति मिलने में देरी हो रही है। इस कारण से भी भारत से एपल अधिक कंपोनेंट्स खरीदने पर विचार कर रही है। 

हालांकि, देश में कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करना कंपनी के लिए एक चुनौती हो सकती है। इस वजह से कंपनी ने भारतीय कंपनियों को ताइवान, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की फर्मों के साथ टाई-अप करने के लिए प्रोत्साहित किया है। देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 36 प्रतिशत बढ़कर 67,121 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। एपल की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले कैलेंडर ईयर से कंपनी की देश में तिमाही सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 47 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी क साथ लगभग 49,321 करोड़ रुपये का था। 

देश में मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की आईफोन्स की सेल्स लगभग 11 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इसके अलावा Mac, iPad, स्मार्टवॉचेज और सर्विसेज से एपल को चार-छह अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल हो सकता है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने बताया था कि सितंबर तिमाही ने एपल ने भारत में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। देश में कंपनी चार नए स्टोर्स खोलने की भी तैयारी कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »