• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone की कम्युनिकेशन सर्विसेज को बढ़ाने के लिए 1.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Apple 

iPhone की कम्युनिकेशन सर्विसेज को बढ़ाने के लिए 1.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Apple 

इससे पहले भी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स और स्मार्टफोन कंपनियों के बीच इस तरह के टाई-अप हुए हैं

iPhone की कम्युनिकेशन सर्विसेज को बढ़ाने के लिए 1.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Apple 

सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की सेल्स अनुमान से बेहतर रही है

ख़ास बातें
  • सैटेलाइट कम्युनिकेशन सॉल्यूशन से जुड़ी Globalstar में यह निवेश होगा
  • इस डील में एपल लगभग 1.1 अरब डॉलर कैश में देगी
  • इसके साथ ही Globalstar में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी एपल लेगी
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple अपने iPhone की कम्युनिकेशन सर्विसेज को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली Globalstar में लगभग 1.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसमें Globalstar  को एपल लगभग 1.1 अरब डॉलर कैश में देगी और लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 40 करोड़ डॉलर में खरीदेगी। 

इस डील की रिपोर्ट मिलने पर Globalstar के शेयर में 30 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। यह इस फंड के एक हिस्से का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने में करेगी। इससे पहले भी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स और स्मार्टफोन कंपनियों के बीच इस तरह के टाई-अप हुए हैं। कुछ नए स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस दी जा रही है। Globalstar ने बताया कि वह अपनी नेटवर्क कैपेसिटी का लगभग 85 प्रतिशत एपल को एलोकेट करेगी। लगभग दो वर्ष पहले एपल ने Globalstar के साथ एक फीचर के लिए पार्टनरशिप की थी। इस फीचर से आईफोन के यूजर्स दूरदराज के क्षेत्रों से इमरजेंसी मैसेज भेज सकते हैं। 

एपल के CEO, Tim Cook ने भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया है। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की सेल्स अनुमान से बेहतर रही है। पिछली तिमाही म्ं एपल की सेल्स लगभग 94.9 अरब डॉलर की रही। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही से 6.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कुक ने बताया कि सितंबर तिमाही ने कंपनी ने भारत में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि देश में एपल चार नए स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है। 

हाल ही में लॉन्च की गई एपल की iPhone 16 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के iPads की सेल्स में भी बढ़ोतरी हुई है। इन टैबलेट की सेल्स डबल-डिजिट में बढ़ी है। आमतौर पर, सितंबर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत में स्मार्टफोन्स और अन्य टेक डिवाइसेज की डिमांड में तेजी आती है। पिछले वर्ष एपल के दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने चीन में अपनी मैन्ंयुफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने के लिए भी कदम उठाए हैं। Foxconn और Wistron जैसे कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स iPhones की भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हैं। 
 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »