Apple Cashback Offer

Apple Cashback Offer - ख़बरें

  • Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
    Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के लिए ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 17,900 रुपये है। इनके चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, चुनिंदा iPhone, Mac कंप्यूटर और iPad की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहकों को चुनिंदा डिवाइस पर 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा भी मिलेगी। Apple Watch और दूसरी एक्सेसरीज पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स 11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे।
  • iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
    Apple iPhone 16 को Flipkart पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 128GB वेरिएंट की मूल कीमत 69,990 रुपये है, जबकि फिलहाल यह 65,900 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,195 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इस तरह मूल कीमत के मुकाबले 9,285 रुपये तक की बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी मिल रहा है, जिससे कुल बचत 14,285 रुपये तक पहुंच सकती है। फोन में A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • iPhone 16 सीरीज की सेल शुरू, 5000 रुपये की इंस्टेंट छूट और 67500 रुपये तक अतिरिक्त बचत का मौका
    Apple iPhone 16 सीरीज आज से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। iPhone 16 खरीदने पर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बैंकों के जरिए 3-6 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल सकता है। Apple ट्रेड-इन प्रोग्राम में पुराने डिवाइस एक्सचेंज करने पर 4000-67,500 रुपये तक बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »