Android Phone Tips

Android Phone Tips - ख़बरें

  • 8GB,12GB या 16GB RAM; आपके लिए कितनी रैम काफी है? नया फोन लेने से पहले समझें पूरा हिसाब
    नया स्मार्टफोन खरीदते समय 8GB और 12GB RAM के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। क्या 12GB RAM वाला फोन हमेशा 8GB से बेहतर होता है? क्या गेमिंग और AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी है? दरअसल, फोन की RAM का सीधा असर मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स को संभालने पर पड़ता है। 2026 में ऑन-डिवाइस AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ज्यादा RAM की जरूरत पर चर्चा भी बढ़ी है। वहीं, सामान्य इस्तेमाल के लिए 8GB RAM अभी भी काफी हो सकती है। इस फीचर में जानिए 8GB, 12GB और 16GB RAM में किस यूजर के लिए कौन सा ऑप्शन सही है और ज्यादा RAM के लिए पैसे खर्च करना कब समझदारी है।
  • Android हो या iPhone, खरीदने के बाद सबसे पहले बदलें ये 7 Settings, वरना बाद में होगा पछतावा!
    नया फोन खरीदने के बाद सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करना ही काफी नहीं है। फोन को सुरक्षित और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी Settings को शुरुआत में ही बदलना चाहिए। स्क्रीन लॉक और बायोमैट्रिक सेट करने से लेकर Find My Device या Find My ऑन करने तक कई विकल्प फोन की सुरक्षा में मदद करते हैं। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर निजी नोटिफिकेशन्स छिपाना, Apps की परमिशन्स चेक करना, बैटरी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करना, Automatic Updates ऑन रखना और नियमित Backup लेना भी जरूरी है। ये सेटिंग्स Android और iPhone यूजर्स के लिए फोन की प्राइवेसी, सिक्योरिटी, बैटरी और डेटा को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकती हैं।
  • एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
    स्मार्टफोन जैसे-जैसे पुराना होता है तो वैसे-वैसे ही उसकी बैटरी खराब होने लग जाती है। हर चार्ज साइकिल के साथ एंड्रॉयड फोन की बैटरी कुछ हद तक खराब हो जाती है। फोन की बैटरी हेल्थ इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितना चार्ज होल्ड कर सकती है, जिससे फोन की कुल बैटरी लाइफ कम या ज्यादा हो सकती है। अगर आप अपने फोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो फोन की बैटरी हेल्थ की सामान्य तौर पर जांच करना जरूरी है।
  • फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
    फोन की स्टोरेज बार-बार फुल होने से नया फोटो या वीडियो सेव करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कुछ गैर-जरूरी फाइलों और ऐप्स को हटाकर आसानी से जगह खाली की जा सकती है। सबसे पहले WhatsApp में जमा बड़ी फोटो और वीडियो की जांच करें। इसके बाद Downloads फोल्डर में पड़ी पुरानी फाइलें और एक जैसी कई फोटो या वीडियो हटाएं। ज्यादा जगह लेने वाले ऐप्स का कैश भी साफ किया जा सकता है। इसके अलावा जिन ऐप्स का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें। जरूरी फाइलें हटाने से पहले उनका बैकअप जरूर लें।
  • वाटरप्रूफ फोन है तो भी न करें ये गलती! मानसून में ऐसे रखें मोबाइल का ख्याल
    मानसून के दौरान बारिश और नमी की वजह से स्मार्टफोन के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ IP रेटिंग पर भरोसा करना पर्याप्त नहीं है। फोन को बारिश से बचाने, गीले हाथों से चार्जिंग न करने, भीगने पर सही तरीके से सुखाने और डेटा का नियमित बैकअप लेने जैसी छोटी-छोटी सावधानियां बड़े नुकसान से बचा सकती हैं। अगर फोन पानी में गिर जाए तो उसे तुरंत चार्ज करने या ऑन करने की बजाय पहले पूरी तरह सूखने दें। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप मानसून में अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • Android Auto नहीं किया है सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
    Android Auto एक ऐसा फीचर है जो आपके स्मार्टफोन को कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन से कनेक्ट कर देता है। इसके जरिए Google Maps, Music, Calls, Messages और Google Assistant जैसे फीचर्स का इस्तेमाल सीधे कार की स्क्रीन पर किया जा सकता है। Android Auto ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करता है और बेहतर अनुभव देता है। अगर आपकी कार Android Auto सपोर्ट करती है, तो इसे USB केबल या वायरलेस तरीके से आसानी से सेटअप किया जा सकता है। यहां जानें Android Auto को सेटअप करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और उससे जुड़े जरूरी टिप्स।
  • बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
    आजकल ज्यादातर Android स्मार्टफोन्स में PDF स्कैन करने के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। Google Drive और कई स्मार्टफोन्स के Camera App में Document Scan फीचर पहले से मौजूद होता है। इसकी मदद से आधार कार्ड, PAN कार्ड, बिल, रसीद या किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट को कुछ ही मिनटों में PDF फाइल में बदला जा सकता है। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि फोन की स्टोरेज भी बचाता है। अगर आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के PDF स्कैन करना चाहते हैं तो Google Drive और फोन के बिल्ट-इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Smartphone Hacks: फोन खो जाए तो कैसे मिलेगा? अभी ऑन कर लें यह जरूरी सेटिंग
    स्मार्टफोन में आज बैंकिंग ऐप्स, फोटो, वीडियो और कई जरूरी जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में फोन खोना बड़ी परेशानी बन सकता है। Android यूजर्स के लिए Google Find My Device नाम का फीचर देता है, जिसकी मदद से खोए हुए फोन की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इसके अलावा फोन को रिंग कराया जा सकता है, लॉक किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर डेटा भी मिटाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए फोन में पहले से Find My Device, Location और इंटरनेट कनेक्शन जैसी जरूरी सेटिंग्स ऑन होना जरूरी है। इस लेख में पूरा तरीका बताया गया है।
  • क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
    आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। कई बार किसी प्रोडक्ट या जगह के बारे में बात करने के बाद उसी से जुड़े Ads सोशल मीडिया पर दिखने लगते हैं। इसकी बड़ी वजह माइक्रोफोन एक्सेस, लोकेशन ट्रैकिंग और पर्सनलाइज्ड विज्ञापन जैसी सेटिंग्स हो सकती हैं। यूजर्स Hey Google और Hey Siri जैसे फीचर्स बंद करके, माइक्रोफोन परमिशन चेक करके और ट्रैकिंग सेटिंग्स बदलकर अपनी प्राइवेसी बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा Android और iPhone दोनों में Ads ट्रैकिंग बंद करने और ऐप परमिशन सीमित करने के विकल्प भी मिलते हैं।
  • फोन को बनाओ TV रिमोट! नॉन-स्मार्ट टीवी पर भी काम आएंगे ये तरीके
    अगर TV का रिमोट काम नहीं कर रहा या खो गया है, तो आप अपने स्मार्टफोन को ही रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी के लिए ऑफिशियल ऐप्स और Wi-Fi कनेक्शन के जरिए फोन को रिमोट बनाया जा सकता है। वहीं पुराने TV के लिए IR Blaster वाले फोन में यूनिवर्सल रिमोट ऐप काम करता है। इसके अलावा सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज को भी मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। सही सेटअप के बाद आप चैनल, वॉल्यूम और ऐप्स को आसानी से फोन से मैनेज कर सकते हैं।
  • खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
    फोन खो जाने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप दूर बैठकर फोन को लॉक कर सकते हैं। Android में Find My Device और iPhone में Find My फीचर की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके जरिए फोन को लॉक करने के साथ-साथ मैसेज दिखाना या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करना भी संभव है। हालांकि इसके लिए कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • चिलचिलाती गर्मी में फोन को कैसे रखें ठंडा? ये 8 टिप्स काम आएंगे
    भारतीय गर्मियों में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों प्रभावित होती हैं। ज्यादा तापमान, डायरेक्ट धूप और हेवी यूसेज इसके मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से इस समस्या को कम किया जा सकता है, जैसे चार्जिंग के दौरान फोन का कम इस्तेमाल करना, बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करना और सही चार्जर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा फोन को धूप से बचाना और मोटे कवर हटाना भी मददगार होता है। सही यूसेज और सावधानी से फोन की लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर रखी जा सकती है।
  • खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
    एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर खोए हुए मोबाइल को बिना IMEI नंबर के ट्रैक करने के लिए फाइंड माय डिवाइस फीचर सबसे ज्यादा काम आता है। आज के समय में मोबाइल डिवाइस का खोना बहुत ज्यादा दुखद हो सकता है, क्योंकि इसके बिना आपका कनेक्शन टूट जाता है, ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाती है और कई बार तो कीमती डाटा भी फोन के अंदर चले जाता है। वैसे तो खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने के कई तरीके हैं।
  • हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
    एडवांस्ड प्रोटेक्शन जून 2025 में पेश किया गया था। एडवांस्ड डिवाइस प्रोटेक्शन गूगल क्रोम, मैसेज और फोन ऐप्स जैसे ऐप्स में सिक्योरिटी सेटिंग्स के लिए सिंगल कंट्रोल प्वाइंट के तौर पर काम करता है। यह फीचर किसी भी खराब वेबसाइट की पहचान करके ब्लॉक करता है, जिनकी पहले से रिपोर्ट की गई होती है। इसके अलावा इन वेबसाइट के खराब लिंक के लिए अलर्ट भी दिखाता है।
  • Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!
    Android फोन स्लो होने पर Developer Options की कुछ सेटिंग्स बदलकर परफॉर्मेंस बेहतर की जा सकती है। इसमें Animation scale कम करना, Background process limit सेट करना और GPU rendering ऑन करना शामिल है। ये hidden सेटिंग्स फोन को ज्यादा स्मूद और फास्ट बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि गलत सेटिंग्स से परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। सही तरीके से इन ऑप्शन्स को एडजस्ट करके बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के फोन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

Android Phone Tips - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »