• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया

एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया

स्मार्टफोन में उसकी बैटरी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण पार्ट्स में से एक है। अगर बैटरी पूरी तरह से खराब हो गई है तो फोन चल ही नहीं पाएगा।

एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक,  जानें आसान प्रक्रिया

Photo Credit: Pexels/Ron Lach

स्मार्टफोन में उसकी बैटरी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण पार्ट्स में से एक है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में उसकी बैटरी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण पार्ट्स में से एक है।
  • अगर बैटरी पूरी तरह से खराब हो गई है तो फोन चल ही नहीं पाएगा।
  • जैसे-जैसे फोन पुराना होता है तो वैसे-वैसे उसकी बैटरी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन में उसकी बैटरी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण पार्ट्स में से एक है। अगर बैटरी पूरी तरह से खराब हो गई है तो फोन चल ही नहीं पाएगा। जैसे-जैसे स्मार्टफोन पुराना होता है तो वैसे-वैसे ही उसकी बैटरी खराब होने लग जाती है। हर चार्ज साइकिल के साथ एंड्रॉयड फोन की बैटरी कुछ हद तक खराब हो जाती है। फोन की बैटरी हेल्थ इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितना चार्ज होल्ड कर सकती है, जिससे फोन की कुल बैटरी लाइफ कम या ज्यादा हो सकती है। अगर आप अपने फोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो फोन की बैटरी हेल्थ की सामान्य तौर पर जांच करना जरूरी है। अधिकतर एंड्रॉयड फोन बैटरी हेल्थ का अनुमानित प्रतिशत दिखाते हैं, जिससे यूजर्स अपनी चार्जिंग और इस्तेमाल की आदतों में बदलाव कर सकते हैं और बैटरी बदलने का प्लान कर सकते हैं। यहां हम आपको एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ को आसानी से चेक करने में मदद करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक:


सबसे पहले आपको अपना एंड्रॉयड फोन लेना है और उसमें सेटिंग्स मीनू खोलना है।
उसके बाद नीचे स्क्रॉल करना है और बैटरी और चार्जिंग मीनू पर जाना है।
अब एक नई स्क्रीन खुलेगी, यहां पर बैटरी हेल्थ ऑप्शन पर टैप करना है।
फिर आपको बैटरी कैपेसिटी सेक्शन के तहत एंड्रॉयड फोन की सटीक बैटरी हेल्थ नजर आएगी।
यहां आप बैटरी हेल्थ टिप्स बटन पर क्लिक करके यह भी देख सकते हैं कि आप अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ को कैसे बरकरार रख सकते हैं।
आप इसी स्क्रीन से अडैप्टिव चार्जिंग भी ऑन कर सकते हैं और बैटरी चार्जिंग को सीमित कर सकते हैं।

एंड्रॉयड फोन की बैटरी हेल्थ कैसे बनाएं बेहतर:

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यूजर्स को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट करना चाहिए।
यूजर्स को अपने एंड्रॉयड फोन पर अडैप्टिव चार्जिंग ऑन रखनी चाहिए, जिससे डिवाइस उनके इस्तेमाल के हिसाब से चार्ज हो सके।
एंड्रॉयड फोन की बैटरी को ओवरचार्ज होने और ज्यादा गर्म होने से बचाना चाहिए।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बहुत ज्यादा तापमान वाली जगहों पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बैटरी हेल्थ तेजी से कम हो सकती है।
यूजर्स को अपने एंड्रॉयड फोन पर उन फीचर्स को बंद कर देना चाहिए जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है जैसे कि बैकग्राउंड ऐप्स एनर्जी की खपत करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »