Ai Tips

Ai Tips - ख़बरें

  • ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
    ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को अक्सर अपनी जरूरत के मुताबिक जवाब पाने के लिए बार-बार निर्देश देने पड़ते हैं। हालांकि प्लेटफॉर्म में ऐसे कई Personalization फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Memory, Personality और Custom Instructions जैसे फीचर्स ChatGPT को आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं। अगर आप हिंदी में ज्यादा सटीक और उपयोगी जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। यहां जानिए ChatGPT को पर्सनलाइज करने का आसान तरीका।
  • धुंधली फोटो एक क्लिक में होगी साफ, जानें Google Photos ऐप की ये ट्रिक
    स्मार्टफोन से फोटो लेते समय कई बार तस्वीरें ब्लर हो जाती हैं। इसकी वजह कैमरा हिलना, गलत फोकस या कम रोशनी हो सकती है। ऐसी तस्वीरों को ठीक करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। Google Photos में मौजूद Photo Unblur फीचर AI तकनीक की मदद से फोटो की क्लैरिटी बढ़ाने का काम करता है। यह टूल तस्वीर के डिटेल्स को पहचानकर उसे पहले से ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपके फोन में Google Photos ऐप है तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ब्लर फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है।
  • पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
    WhatsApp ने Meta AI आधारित AI Stickers फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर Custom Stickers बना सकते हैं। WhatsApp AI यूजर के डिस्क्रिप्शन के हिसाब से कुछ सेकंड में Sticker ऑप्शन्स तैयार कर देता है। इसके अलावा कुछ डिवाइसेज पर फोटो से Sticker बनाने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यह फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स और डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
    Amazon Great Summer Sale 2026 लाइव हो चुकी है और इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दिखाए जा रहे हैं। हालांकि कई बार सेल में दिखाई गई कीमतें असली बचत नहीं होतीं। ऐसे में Amazon का Price Insights फीचर यूजर्स के लिए काम आ सकता है। यह टूल किसी भी प्रोडक्ट की पिछले 30 दिनों से 1 साल तक की कीमत हिस्ट्री दिखाता है, जिससे पता चलता है कि मौजूदा डील सच में सस्ती है या नहीं। यह फीचर Rufus AI के साथ काम करता है और यूजर्स को प्राइस ग्राफ, लोएस्ट प्राइस और दूसरे समान प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देता है।
  • Chrome Keyboard Shortcuts (2026): ये शॉर्टकट्स सीख लिए तो माउस छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी!
    Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है, लेकिन इसके कई जरूरी Keyboard Shortcuts के बारे में ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते। Chrome के 2026 अपडेट्स के साथ अब नए AI और Side Panel शॉर्टकट्स भी जोड़े गए हैं, जिनसे बिना माउस इस्तेमाल किए ब्राउजिंग काफी तेज हो जाती है। इस गाइड में टैब मैनेजमेंट, एड्रेस बार कंट्रोल, पेज नेविगेशन, डाउनलोड हिस्ट्री और Incognito मोड जैसे जरूरी Chrome Shortcuts बताए गए हैं। इन कमांड्स की मदद से यूजर्स तेजी से टैब स्विच कर सकते हैं, बंद टैब वापस ला सकते हैं और अपने रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल को ज्यादा आसान बना सकते हैं।
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
    AI टूल्स ने सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यूजर्स सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सीधे जवाब और काम पूरा करने वाले समाधान चाहते हैं। ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, Microsoft Copilot और Neurorank जैसे प्लेटफॉर्म्स सर्च को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। ये टूल्स कंटेंट लिखने, जानकारी समझने, रिसर्च करने और प्लानिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। वहीं Neurorank जैसे टूल्स AI में ब्रांड विजिबिलिटी को समझने पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर, AI अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट बन चुका है।
  • Gemini-ChatGPT को बनाएं अपना पर्सनल टीचर, Prompts से लेकर Pro Tips तक सीखें सब कुछ
    आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और AI टूल्स इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। Google Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म्स को अब पर्सनल ट्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी मदद से आप किसी भी सब्जेक्ट को आसान भाषा में समझ सकते हैं, अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं, मॉक टेस्ट दे सकते हैं और कोडिंग या भाषा सीख सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट और तरीके से इस्तेमाल करने पर AI आपकी सीखने की स्पीड और समझ दोनों को बेहतर बना सकता है, वह भी बिना किसी महंगे कोर्स के।
  • अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
    अगर आपको किसी व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है और आपको उसके बारे में थोड़ी कंफ्यूजन है कि आप ब्लॉक हैं या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि कई यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो और स्टेटस को हटा कर रखते हैं, जिससे सामने वाले को कुछ भी पता नहीं चलता है कि उनका प्रोफाइल एक्टिव है या नहीं। मगर एआई टेक्नोलॉजी के बदौलत यह पता लगाना आसान है कि किसी ने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक किया हुआ है या नहीं।
  • Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
    Gmail में कई एडवांस फीचर्स आते हैं जिनको इस्तेमाल करके आप सुपर स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं और अपना कीमत समय बचा सकते हैं। Google के Gmail में आपको Gemini AI का सपोर्ट मिलता है जिसे आप ईमेल पढ़वाने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। Gmail का Inbox अगर अनचाहे ईमेल से भर गया है तो आप गैर जरूरी ईमेल से तुरंत सब्सक्रिप्शन हटा सकते हैं।
  • Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
    Google का Nano Banana Pro टूल फ्री में यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। जी हां आप Nano Banana Pro को फ्री में यूज कर सकते हैं। Google आपको यह मौका प्रदान कर रहा है, लेकिन आपको इसके बारे में पता ही नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में फोटो बनाना और उसे एडिट करना काफी आसान हो गया है, जिससे आसानी से फोटो एडिट किया जा सकता है।
  • क्या AI छीन लेगा 2026 में आपकी नौकरी! इन 40 पदों पर खतरा, जानें क्या आप भी हैं शामिल?
    अब 2025 खत्म हो रहा है और 2026 बस आने वाला है तो ऐसे में लोगों के मन में सवाल होंगे कि एआई के ज्यादा एडवांस होने से क्या इंसानों द्वारा किए जाने वाली नौकरियां खत्म हो जाएंगी या नहीं। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें उन 40 नौकरियों को शामिल किया गया जो कि एआई निसंदेह खत्म कर सकता है।
  • साल 2025 की यादों को Google Photos की मदद से करें तैयार, ये है आसान तरीका
    Google 2025 रीकैप वीडियो पूरा होने के बाद यूजर्स को ऐप में ही एक नोटिफिकेशन मिलेगी। रीकैप ऐप के टॉप पर मौजूद मेमोरीज कैरोसेल में मौजूद है, जहां आप इसे देख सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं। Google का AI बेहतरीन फोटोज और क्लिप का चयन करता है, लेकिन आप कई लोगों या फोटो को छिपाकर और वीडियो को तब तक रीजनरेट करके रीकैप को कस्टमाइज कर सकते हैं।
  • मैसेज ट्रांसलेशन से लेकर AI समरी तक WhatsApp के ये टॉप 5 फीचर्स बदल देंगे आपका अनुभव
    WhatsApp कई दमदार फीचर्स को पेश करता है जिससे चैटिंग आसान होती है और सुरक्षा बेहतर हो जाती है। WhatsApp अब काफी अपग्रेड हो चुका है। यूजर्स बेहतर फोटो शेयर करने से लेकर समरी के लिए एआई का उपयोग कर सकते हैं। एक प्रकार से ऐप ज्यादा पावरफुल और यूजर्स के अनुकूल होता जा रहा है। इन टूल के जरिए यूजर्स का मैसेजिंग अनुभव बेहतर किया जा रहा है और सुरक्षित को मजबूत किया जा रहा है।
  • WhatsApp पर सीधे कैसे पूछे ChatGPT से सवाल, ये है तरीका
    WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सीधे ChatGPT से सवाल पूछा जा सकता है और मैसेज की सटीकता की जांच की जा सकती है। अगर आप वॉट्सऐप पर किसी से बात कर रहे हैं और आपको पुष्टि करनी है कि आपने जो मैसेज टाइप किया है वो सही है या नहीं और आप जो जानकारी सामने वाले यूजर्स के साथ साझा कर रहे हैं तो कितनी सटीक या सही है या नहीं, इसके बारे में आर्टिफिशियल इंटेलिसेंज (AI) चैटबॉट ChatGPT से पूछ सकते हैं।
  • आपका फोन बताएगा कि कपड़े या जूते आप पर कैसे लग रहे हैं, Google के इस टूल से फिटिंग रूम आएगा घर
    Google का ट्राई इट ऑन टूल यूजर्स को अपनी एक फोटो अपलोड करके टॉप, बॉटम, ड्रेस, जैकेट और जूतों को भी वर्चुअल स्तर पर ट्राई करने की सुविधा देते हुए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी ज्यादा निजी और मजेदार बनाता है। यह फीचर फैशन के लिए गूगल के कस्टम AI मॉडल पर चलता है जो इंसानी शरीर और कपड़ों की छोटी-छोटी चीजों जैसे कि अलग-अलग कपड़ों के अलग-अलग आकार के शरीर पर कैसे फोल्ड, स्ट्रेच और ड्रेप होते हैं आदि को समझता है।

Ai Tips - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »