Ai Tablet

Ai Tablet - ख़बरें

  • Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Ai+ ने भारत में अपना नया टैबलेट Ai+ NovaTab लॉन्च किया है। Ai+ NovaTab के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  ₹20,999 है। यह टैबलेट बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह टैबलेट डार्क ब्लू और सिनेनमन ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस टैबलेट की सेल 7 अक्टूबर से बाजार में शुरू होगी
  • Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
    Ai+ Nova Tab में 11.97 इंच की टचस्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T760 दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 2.2 GHz की है। इस टैबलेट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। Ai+ Nova Tab में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
  • Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
    Ai+ भारत में अपना नया टैबलेट LapTab बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। इसकी खास बात है कि कंपनी ने इसे लैपटैब कहा है, यानी यह टैबलेट जैसा कॉम्पेक्ट होगा लेकिन काम इससे लैपटॉप जैसा लिया जा सकेगा। Ai+ LapTab के नए फीचर्स का खुलासा कंपनी ने किया है। इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है।
  • Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
    Honor Pad X10 Pro Max को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह टैबलेट 13 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी के साथ ही दो कैमरा भी मिलते हैं।
  • स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
    Xiaomi ने भारत में Redmi Pad 2 की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 29 जून 2026 से लागू हो गई हैं। अब Redmi Pad 2 के 4GB + 128GB Wi-Fi और 4G दोनों वेरिएंट 16,999 रुपये की बजाय 17,999 रुपये में मिलेंगे। हालांकि, कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के पास पुराना स्टॉक अभी भी पुरानी कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। Redmi Pad 2 में 11-इंच 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी, Dolby Atmos क्वॉड स्पीकर्स और Gemini AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
    Xiaomi Redmi Pad 2 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। दरअसल यह इस टैबलेट का एक नया वर्जन है जिसे Redmi Pad 2 Pro Learning Edition के तौर पर लॉन्च किया गया है। नाम से भी पता चलता है, कंपनी ने इसे स्टूडेंट्स आदि के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है और वैसे ही फीचर्स दिए हैं। यह AI फीचर्स से लैस होकर आता है जो स्टूडेंट्स को पढ़ाई में काफी मदद करेगा।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
    Infinix ने XPAD 30E टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए पेश किया है। इसमें 11 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है। टैबलेट Android 15 बेस्ड XOS 15 पर चलता है और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AI Tutor, Photo Solving और 120,000 फ्री एजुकेशनल रिसोर्स जैसे फीचर मिलते हैं। 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 रखी गई है।
  • 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Infinix ने नया टैबलेट Infinix XPAD 30E मार्केट में लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने विशेष AI लर्निंग टूल जोड़े हैं जो विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करेंगे। किफायती दाम में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स देने की कोशिश की है। टैबलेट 11 इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ब्लू लाइट के लिए TUV सर्टिफिकेशन भी मिलता है। MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है
  • स्टाइलस, AI फीचर्स और आंखों की केयर करने वाला डिस्प्ले! TCL ने लॉन्च किया Note A1 Nxtpaper टैबलेट
    TCL ने ग्लोबल मार्केट में TCL Note A1 Nxtpaper को लॉन्च किया है, जिसे डिजिटल रीडिंग, नोट-टेकिंग और क्रिएटिव यूज के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में 11.5-इंच का Nxtpaper Pure डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV-सर्टिफाइड आई कम्फर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ब्लू लाइट को काफी हद तक कम किया गया है। डिवाइस MediaTek G100 प्रोसेसर, T-Pen Pro स्टाइलस सपोर्ट और AI-बेस्ड टूल्स के साथ आता है। फिलहाल इसे अमेरिका में Kickstarter के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।
  • Realme Pad 3 का इंडिया लॉन्च कंफर्म: 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले समेत स्पेक्स पहले ही हुए लीक
    Realme Pad 3 को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा और इसे स्टूडेंट्स के लिए “The Smartest Tablet for Students” के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी की “Smart Learning. Less Charging” टैगलाइन से संकेत मिलता है कि इसमें बैटरी एफिशिएंसी और पढ़ाई से जुड़े AI फीचर्स पर फोकस किया गया है। realme के मुताबिक, Pad 3 में नोटबुक-इंस्पायर्ड डिस्प्ले और AI-बेस्ड टूल्स मिलेंगे, जो डिजिटल स्टडी और डेली लर्निंग रूटीन को आसान बनाएंगे।
  • चीनी कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, एंड्रॉयड और विंडोज दोनों पर करेगा काम
    चाइना यूनिकॉम ने चीनी बाजार में दो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला नया टैबलेट Cloud AI Pad लॉन्च कर दिया है। Cloud AI Pad में 12.2 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2160 × 1440 पिक्सल है। इस टैबलेट में यूनिसोक T9100 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट ड्यूल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। AI Pad की कीमत 1,799 युआन (लगभग 22,916 रुपये) है।
  • AI+ Laptap की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, लैपटॉप जैसा एक्सपीरिएंस देगा ये टैबलेट!
    Ai+ ने घोषणा की है कि उसका अपकमिंग Laptab अगले साल की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह हाइब्रिड डिवाइस टैबलेट और लैपटॉप दोनों का मिश्रित अनुभव देता है और 11, 12 और 13-इंच वेरिएंट्स में आएगा। इसमें NxtQ OS, डेडिकेटेड PC मोड, डिटेचेबल कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट शामिल है। कंपनी का कहना है कि Laptab स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए एक ऑल-इन-वन ऑप्शन बनेगा। NxtQuantum Shift Technologies के CEO माधव सेठ ने बताया कि Laptab आधुनिक भारतीय यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कीमत का खुलासा 2026 की शुरुआत में किया जाएगा।
  • Ai+ Laptab: यह टैबलेट नहीं, लैपटॉप भी है! Ai+ ने पेश किया कमाल का डिवाइस
    Ai+ एक ऐसा डिवाइस लेकर आई है जो आपको लैपटॉप और टैबलेट दोनों का ही मिलाजुला एक्सपीरियंस देता है। कंपनी ने इसे Ai+ Laptab नाम दिया है जो कि लैपटॉप+टैबलेट को मिलाकर ही बनाया गया है। ब्रांड का कहना है कि उसका यह डिवाइस आजकल की पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिसमें स्टूडेंट, क्रिएटर, और पेशेवर शामिल हैं।
  • Samsung ने लॉन्च किया 10.9 इंच डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट वाला Galaxy Tab S10 Lite, जानें कीमत
    Samsung ने Galaxy Tab S10 Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। टैबलेट में 10.9-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह Exynos 1380 प्रोसेसर पर रन करता है और Android 15 पर आधारित है, जिसमें 7 साल तक के अपडेट्स का वादा किया गया है। इसमें 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं, साथ ही 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट है। S Pen बॉक्स में शामिल है और बैकअप के लिए 8,000mAh बैटरी दी गई है। कीमत €399 (लगभग 40,900 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »