Ai Store

Ai Store - ख़बरें

  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • आपकी फोटो सेफ नहीं? App Store में खुलेआम मौजूद हैं AI से कपड़े ‘हटाने’ वाले ऐप्स!
    एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Apple App Store और Google Play Store पर दर्जनों AI आधारित nudify ऐप्स उपलब्ध हैं, जो बिना सहमति के फोटो को न्यूड या कम कपड़ों वाली इमेज में बदल सकते हैं। Tech Transparency Project के मुताबिक, इन ऐप्स को सैकड़ों मिलियन बार डाउनलोड किया गया है और इनसे करोड़ों डॉलर की कमाई हुई है। यह तब है जब दोनों प्लेटफॉर्म्स की पॉलिसी इस तरह के यौन और अपमानजनक कंटेंट की अनुमति नहीं देती। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ऐप्स प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
  • मारूति सुजुकी की जल्द EV सेल्स बढ़ाने के बजाय इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की प्रायरिटी
    मारूति सुजुकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री को सपोर्ट देने वाला एक विस्तृत इकोसिस्टम तैयार कर रही है। इससे EV के मालिकों को बेहतर एक्सपीरिएंस की गारंटी होगी e-Vitara में एडवांस्ड सिस्टम ADAS लेवल 2 दिया है। इसमें वे फीचर्स दिए हैं जो AI के जरिए ड्राइविंग के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं। कंपनी की 1,000 शहरों में ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज और इमजरेंसी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
  • चीनी AI मॉडल DeepSeek पर गिरी गाज, इस देश ने हटाया ऐप
    DeepSeek का ऐप इटली में ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। ऐप को अचानक हटाने का निर्णय इटली के डेटा प्रोटेक्शन ऑथेरिटी की जांच के बाद लिया गया है, जिसमें जांच की गई है कि DeepSeek यूजर्स डेटा को कैसे एकत्रित और प्रोसेस करता है। इटली की प्राइवेसी मॉनिटर करने वाली संस्था ने DeepSeek और उसकी संबंधित कंपनियों को अपने डेटा प्रोसेस के बारे में अहम खुलासा करने के लिए 20 दिन का समय दिया है।
  • DeepSeek: ChatGPT को पछाड़ने वाला चाइनीज AI चैटबॉट फ्री में है उपलब्ध, फोन और लैपटॉप पर ऐसे करें यूज!
    DeepSeek काफी हद तक ChatGPT के समान काम करता है। इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर वेब या ऐप दोनों के जरिए यूज किया जा सकता है। इसका ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। वहीं, वेब पर इसे chat.depseek.com URL पर यूज किया जा सकता है। दोनों ही जगह आपको सबसे पहले Google या एक ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए साइन अप करना होगा। यह वन-टाइम होता है, जिसके बाद आपको जरूरत पड़ने पर केवल लॉग-इन करना होगा।
  • चाइनीज AI स्टार्टअप का DeepSeek अमेरिकी ChatGPT को पछाड़ बना टॉप फ्री ऐप!
    अमेरिका में Apple के App Store पर DeepSeek टॉप फ्री ऐप बन चुका है। इसने ChatGPT को पछाड़ा है। डेवलपर्स का कहना है कि यह "ओपन-सोर्स मॉडल के बीच लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर है और विश्व स्तर पर सबसे उन्नत क्लोज्ड-सोर्स मॉडल को टक्कर देता है।" ऐप डेटा रिसर्च फर्म सेंसर टॉवर के अनुसार, 10 जनवरी को रिलीज होने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लिकेशन की अमेरिकी यूजर्स के बीच पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है।
  • यह AI ऐप बता रहा है लोगों के मरने की तारीख, लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड
    AI पर आधारित एक नया ऐप - Death Clock लोगों के बीच तेजी से जगह बना रहा है, जो खास AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर यूजर्स के मरने की भविष्यवाणी कर रहा है। ऐप यूजर्स की कुछ निजी जानकारियां लेता है, जैसे उनकी डायट, वह कितना व्यायाम करते हैं, स्ट्रेस लेवल और सोने का समय। इस डेटाबेस के जरिए खास एल्गोरिदम चला कर ऐप यूजर को उसके मरने के समय के बारे में बताता है।
  • गूगल के चीफ Sundar Pichai जल्द बन सकते हैं बिलिनेयर, AI से ग्रोथ का असर
    पहली तिमाही में कंपनी का रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहने के कारण पिछले सप्ताह के अंत में इसके शेयर ने नया हाई बनाया था। इसकी क्लाउड कंप्यूटिंग यूनिट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) में ग्रोथ का फायदा मिला है
  • Google Play Store पर आया Copilot चैटबॉट, आपकी बातों का जवाब देगा और बनाएगा लुभावने विजुअल!
    Copilot, OpenAI के GPT-4 और DALL-E 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल तक मुफ्त पहुंच प्रदान करता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह यूजर्स को "तेज, जटिल और सटीक प्रतिक्रिया के साथ-साथ लुभावने विजुअल बनाने की क्षमता प्रदान करने में मदद करता है।"

Ai Store - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »