• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Play Store पर आया Copilot चैटबॉट, आपकी बातों का जवाब देगा और बनाएगा लुभावने विजुअल!

Google Play Store पर आया Copilot चैटबॉट, आपकी बातों का जवाब देगा और बनाएगा लुभावने विजुअल!

Microsoft Copilot की Play Store लिस्टिंग में ऐप को फ्री-टू-यूज के रूप में लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि इन-ऐप खरीदारी हो सकती है।

Google Play Store पर आया Copilot चैटबॉट, आपकी बातों का जवाब देगा और बनाएगा लुभावने विजुअल!
ख़ास बातें
  • Copilot को Play Store पर फ्री-टू-यूज ऐप के रूप में लिस्ट किया गया है
  • यह यूजर्स को सटीक प्रतिक्रिया के साथ लुभावने विजुअल बनाने में मदद करेगा
  • Copilot, OpenAI के GPT-4 और DALL-E 3 AI मॉडल तक फ्री एक्सेस देता है
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Microsoft Copilot को Android यूजर्स के लिए चुपचाप जारी कर दिया गया है। लेटेस्ट OpenAI मॉडल GPT-4 और DALL-E 3 पर चलने वाला कोपायलट, मूल टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन और रिक्वेस्ट से कंटेंट और विजुअल जनरेट करने का काम करता है। यह Microsoft का Bing चैट एआई चैटबॉट है और अन्य मौजूदा एआई फीचर्स को जेनरेटिव एआई असिस्टेंट के रूप में रीब्रांड और एक साथ बंडल किया गया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रिलीज की घोषणा नहीं की है, Microsoft Copilot वर्तमान में Google के Play Store पर लिस्टेड है और सभी Android यूजर्स के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Microsoft Copilot की Play Store लिस्टिंग में ऐप को फ्री-टू-यूज के रूप में लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि इन-ऐप खरीदारी हो सकती है। प्ले स्टोर पर लिस्टिंग के अनुसार, ऐप को आखिरी बार 19 दिसंबर को अपडेट किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल सितंबर में अपने बिंग चैट एआई को Copilot में रीब्रांड किया था। हालांकि, बिंग चैट के विपरीत, नया ऐप पूरी तरह से Microsoft के AI कन्वर्सेशन हेल्पर का एक्सेस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रिवॉर्ड्स जैसा सिस्टम तो नहीं है, लेकिन विज्ञापन इस नए ऐप में कभी-कभी दिखाई देंगे।

जैसा कि लिस्टिंग में बताया गया है, Copilot, OpenAI के GPT-4 और DALL-E 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल तक मुफ्त पहुंच प्रदान करता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह यूजर्स को "तेज, जटिल और सटीक प्रतिक्रिया के साथ-साथ लुभावने विजुअल बनाने की क्षमता प्रदान करने में मदद करता है।"

Android के लिए Microsoft Copilot ऐप के लिए यूजर्स को Microsoft अकाउंट में साइन इन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, कंपनी बताती है कि Microsoft ईमेल आईडी का उपयोग करके साइन इन करने से चैटबॉट के साथ "अधिक प्रश्न" और "लंबी बातचीत" हो सकेगी। ऐप अनुमानित स्थान की अनुमति भी मांगता है लेकिन इसे साझा करना अनिवार्य नहीं है। Microsoft Copilot एप्लिकेशन के भीतर एक टॉगल यूजर्स को GPT-4 एक्सेस चालू करने में सक्षम बनाता है, जिसके बारे में ऐप यह भी चेतावनी देता है कि यह "रचनात्मक होते हुए भी धीमा" होगा।

इस बीच, आंतरिक स्रोतों का हवाला देते हुए विंडोज लेटेस्ट की एक रिपोर्ट बताती है कि माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट के iOS वर्जन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह "लगभग तैयार" है और जल्द ही लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसमें कोई समयसीमा नहीं बताई गई है। फिलहाल, iOS यूजर्स बिंग चैट ऐप के जरिए Microsoft Copilot तक पहुंच सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  2. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  8. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  9. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  10. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »