Ai On Jobs

Ai On Jobs - ख़बरें

  • पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
    Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं। कंपनी ने 40% स्टाफ को कम करने की बात कही है क्योंकि इसका मानना है कि AI के चलते कम लोगों के रहते भी कंपनी बेहतरीन बिजनेस कर रही है। Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है। कहा है कि छंटनियां बिजनेस में मंदी के कारण नहीं की गई हैं, बल्कि वजह ये है कि AI के आ जाने से अब बहुत अधिक संख्या में कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है।
  • क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
    OpenAI के CEO Sam Altman ने CNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ कंपनियां AI के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जिसे उन्होंने “AI washing” कहा। उनके मुताबिक, हर जॉब कट AI की वजह से नहीं हो रहा, हालांकि कुछ सेक्टर में असली बदलाव भी देखने को मिल रहा है। Altman ने माना कि आने वाले सालों में AI का रोजगार पर प्रभाव और स्पष्ट होगा, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI इंडस्ट्री के अन्य लीडर्स ने भी इस मुद्दे पर अलग अलग राय रखी है।
  • AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों पर असर दिखाई देने लगा है, ऐसा आयरलैंड के वित्त विभाग का कहना है। देश के वित्त विभाग ने एक शोध किया है जिसमें कहा गया है कि देश की टेक्नोलॉजी केंद्रित अर्थव्यवस्था में AI अब रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर रहा है
  • AI Job Cuts: कॉल सेंटर, HR समेत AI से इन जॉब्स को बड़ा खतरा! IBM के सीईओ ने चेताया
    IBM सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा है कि AI के आने से कई जॉब्स जैसे IT, HR और कस्टमर सर्विस आदि में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिल सकती है। लेकिन यह सिक्के का सिर्फ एक पहलू है। AI नई नौकरियां भी पैदा करेगा।
  • AI Job Impact: क्लर्क, कोडिंग समेत इन जॉब्स को खतरा! AI का होगा तेज असर, रिपोर्ट में दावा
    AI ऑटोमेशन तेजी से इंडस्ट्री के जॉब स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है। Goldman Sachs की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI इंटीग्रेशन बहुत जल्द 25% नौकरियों पर कब्जा कर चुका होगा। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बहुत जल्द यह इंसानी भूमिका को खत्म कर देगा। ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक की ओर से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले कुछ ही वर्षों में AI बहुत तेजी से बढ़ेगा।
  • जॉब अलर्ट! AI, कोडिंग समेत इन 3 क्षेत्रों से जल्द कर देगा नौकरी खत्म ...
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर OpenAI के एक AI प्रवक्ता ने चिंताजनक बात कही है। पोडकास्ट 'अनसुपरवाइज्ड लर्निंग' में OpenAI बिजनेस प्रोडक्ट्स के हेड ऑलीवियर गॉडेमेंट ने कहा कि तीन ऐसी जॉब कैटिगरी हैं जिन पर बहुत जल्द AI की गाज गिरने वाली है। ये तीन क्षेत्र बहुत जल्द AI ऑटोमेशन से प्रभावित हो सकते हैं। इसमें कोडिंग, कस्टमर सर्विस, और लाइफ साइंसेज पर सबसे ज्यादा असर होगा।
  • 80 प्रतिशत नौकरियों पर लटक रही तलवार! AI एक्सपर्ट का डराने वाला बयान
    AI के डेवलेपमेंट में बड़ा योगदान देने वाला ब्रिटिश प्रोफेसर स्टुअर्ट जोनाथन रसल (Stuart Jonathan Russell) ने एक बयान में कहा है कि आने वाले समय में AI के कारण 80% नौकरियां खत्म हो जाएंगी। यहां तक कि यह CEO की जगह भी ले सकता है। हाल ही में स्टुअर्ट रसल एक पॉडकास्ट में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने नौकरियों पर AI की लटकती तलवार के बारे में बात की।
  • AI अभी भी खा सकता है इतने लोगों की नौकरी! हेल्थ, फाइनेंस पर सबसे ज्यादा असर के आसार
    पहले के मुकाबले अब अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंसानों की जगह AI से काम चलाया जा रहा है। मैसाच्यूट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की नई रिपोर्ट कई लोगों के मन में चिंता पैदा कर सकती है। MIT ने रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में 12% जॉब्स AI के हवाले होने वाली हैं। कई सेक्टर्स को यह प्रभावित करने वाला है जिनमें सबसे ज्यादा खतरा फाइनेंस, हेल्थकेयर और प्रोफेशनल सर्विसेज दे रहे लोगों की नौकरियों को है।
  • AI खा जाएगा 2045 तक अधिकतर नौकरियां, सिर्फ नेतागिरी और ये दो काम ही बचेंगे
    कुछ लोगों का मानना है कि यह धीरे-धीरे इंसानों की नौकरियों पर असर डालेगा और नौकरियों में कमी होने की आशंका है। अब RethinkX के रिसर्च डायरेक्टर एडम डोर ने इस पर बारिकी से साफ जानकारी प्रदान की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि AI और रोबोटिक्स इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि 2045 तक अधिकतर इंसानों द्वारा की जाने वाली नौकरियां खत्म हो सकती हैं।
  • AI अगले पांच सालों में लाखों नौकरियां खा जाएगा- सर्वे
    सर्वे कहता है कि दुनियाभर में बड़ी कंपनियां अगले पांच सालों में अपने कर्मचारियों को बड़ी संख्या में हटाने जा रही हैं।
  • IBM अब 7 हजार से ज्यादा जॉब्स पर लोगों के बजाए मशीनों (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से लेगी काम!
    आर्टिफिशिअल इंटेलीजेंस (AI) यानि कि कृत्रिम बुद्धि की मदद से अब कंपनियां वर्कफोर्स को घटाने की राह पर चल पड़ी हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »