Ai Latest News

Ai Latest News - ख़बरें

  • AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
    OpenAI CEO Sam Altman ने AI के तेजी से हो रहे डेवलपमेंट को लेकर सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि AI मॉडल्स की क्षमता जिस तेजी से बढ़ रही है, उसके साथ सुरक्षा और निगरानी के उपायों को भी आगे बढ़ाना जरूरी है। Altman ने साफ किया कि AI के विकास की रफ्तार कम करने का मतलब इसे पूरी तरह रोकना नहीं है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर कंपनियों को विकास की गति कम करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिस्पर्धा का दबाव AI कंपनियों को लापरवाही करने का कारण नहीं बनना चाहिए। Altman ने इंसानों के AI पर नियंत्रण खोने और इसकी ताकत किसी एक समूह के हाथ में जाने को बड़ा खतरा बताया है।
  • Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
    Vivo Y600i और Y600i AI Edition को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा होता है। 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Vivo V2617A मॉडल नम्बर के साथ इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में लिस्ट किया गया है।
  • ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
    Zoom में एक गंभीर सिक्योरिटी खामी सामने आई है, जिसके जरिए हमलावर बिना किसी क्लिक या फाइल डाउनलोड के मीटिंग में मौजूद यूजर के डिवाइस को निशाना बना सकता था। साइबर सिक्योरिटी कंपनी A Security के मुताबिक, यह खामी Zoom के Annotation फीचर से जुड़ी थी और इसे Zero-Click Attack के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। रिसर्च में तीन खामियों को CVE-2026-53413, CVE-2026-53414 और CVE-2026-53415 के नाम से दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि रिसर्चर्स ने AI की मदद से खामी खोजने और हमले का तरीका तैयार करने का दावा किया है। Zoom ने इसके लिए सुरक्षा अपडेट जारी कर दिए हैं।
  • फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
    IndiGo ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर घरेलू यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच की गई योग्य घरेलू फ्लाइट बुकिंग में से 20,000 यात्रियों का रैंडम चयन करेगी। चयनित यात्रियों को एक आसान सवाल का सही जवाब देने पर उनके टिकट का किराया अधिकतम 10,000 रुपये तक रिफंड किया जाएगा। यह ऑफर केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और AI असिस्टेंट 6Eskai के जरिए की गई बुकिंग पर लागू होगा। रिफंड 3 से 5 कार्यदिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा।
  • PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
    Sony ने भारत में PlayStation 5 (PS5) Disc Edition की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कंसोल 54,990 रुपये की जगह 69,990 रुपये में मिलेगा। नई कीमत Sony के आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर दिखाई गई है। हालांकि फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक है। इससे पहले कंपनी अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण-पूर्व एशिया समेत कई देशों में भी PS5 की कीमतें बढ़ा चुकी है। Sony ने पहले वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और AI की वजह से बढ़ी मेमोरी व स्टोरेज डिमांड जैसी चुनौतियों का जिक्र किया था।
  • OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
    OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-Rosalind (जीपीटी रोसलिंड) लॉन्च कर दिया है। यह एआई मॉडल विशेष रूप से जीव विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान के मकसद से लॉन्च किया गया है जो वैज्ञानिकों के काम में और अधिक तेजी लाने में मदद करेगा। लाइफ साइंसेज साइंटिफिक रिसर्च के लिए डिज़ाइन किया गया यह अत्याधुनिक AI मॉडल प्रोटीन, जीनोमिक्स और दवाईयों की खोज (drug discovery) में तेजी लाएगा।
  • फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
    Google ने अपने AI वीडियो मेकर प्लेटफॉर्म Google Vids में लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब हरेक यूजर Google Vids में Veo 3.1 पावर्ड AI वीडियो बना सकता है और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
  • e-Aadhaar App: घर बैठे कर सकेंगे आधार में ये सारे अपडेट, आ रहा नया मोबाइल ऐप
    यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक ऐसा ऐप लॉन्च करने वाली है जिससे यूजर घर बैठे ही इसमें जानकारी अपडेट कर पाएगा। यह अपकमिंग ई-आधार ऐप (e-Aadhaar App) होगी। इसके माध्यम से यूजर घर बैठे आधार में अपनी डेट ऑफ बर्थ (D.O.B) फोन नम्बर, और निवास का पता आसानी से अपडेट कर पाएगा। इन कामों के लिए आपको अब आधार सेवा केंद्र या आधार सेंटर पर विजिट करने की जरूरत नहीं होगी।
  • Microsoft अपने 6 हजार कर्मचारियों को निकालेगी! जानें वजह
    माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े स्तर पर छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह मैनेजमेंट में से गैरजरूरी पदों की छंटनी करने जा रही है। स्पष्ट रूप से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लगभग 6000 कर्मचारियों के निकाले जाने की बात सामने आई है। कंपनी अपने कर्मचारियों की 3% संख्या को कम करने जा रही है। इसमें होम स्टेट वाशिंगटन के 1,985 कर्मचारी शामिल हैं।
  • Manus AI: चीन का एक और धमाका! दुनिया का पहला जनरल AI मॉडल Manus लॉन्च, खुद लेता है फैसले
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में चीन ने एक और धमाका कर दिया है। AI मॉडल Manus दुनिया में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसकी खासियत यह है कि यह एक जनरल AI एजेंट है जो खुद से निर्णय लेने की क्षमता रखता है। यानी यह आपके कमांड्स तो फॉलो करेगा ही, लेकिन खुद भी निर्णय ले सकेगा और उस पर खुद ही काम भी कर सकेगा।
  • Amazon चलेगी AI में बड़ा दांव, 10 हजार करोड़ डॉलर के निवेश की तैयारी!
    Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AI में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है। Amazon इस साल में AI के लिए 100 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रही है। भारतीय करंसी के हिसाब से देखें तो यह राशि 87.8 खरब रुपये बनती है। ChatGPT जैसे AI मॉडल बनाने में लाखों करोड़ों डॉलर का खर्च आता है। यह बहुत आसान नहीं है, इसलिए अमेजन का यह कदम काफी हैरान करने वाला है। 
  • Google ने फिर किया छंटनी का ऐलान, इतने कर्मचरियों की जाएगी नौकरी!
    Google में बड़ी छंटनी होने जा रही है। छंटनी में बड़े पदों पर कंपनी कटौती करने जा रही है। इनमें मैनिजिरीअल और डायरेक्टर्स जैसे रोल शामिल होंगे। कंपनी 10% कर्मचारियों को कंपनी से हटाने की तैयारी कर रही है। यह कदम आर्टिफिशियल इंटिलेंस (AI) कंपिटीटर जैसे कि OpenAI के चलते लिया गया है। कंपनी में यह इस साल की चौथी छंटनी है।
  • 'ये हेलमेट सब जानता है'! वैज्ञानिकों ने बनाया दिमाग पढ़ने वाला हेलमेट! जानें इसके बारे में
    हेलमेट में इलेक्ट्रोएंसीफेलोग्राम लगा है जिसे EEG भी कहते हैं। यह दिमाग में चल रही विद्युतीय गतिविधि को खोपड़ी की त्वचा के माध्यम से कैप्चर करता है।
  • Alia Bhatt Deepfake Video : रश्मिका मंदाना, काजोल के बाद आलिया भट्ट का डीपफेक Video, जानें पूरा मामला
    Alia Bhatt Deepfake Video : नए वीडियो ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के गलत इस्‍तेमाल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
  • वकीलों की जॉब भी खतरे में! अगले महीने ‘रोबोट’ लड़ने जा रहा अपना पहला केस, जानें पूरा मामला
    इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट को ‘DoNotPay’ नाम के स्टार्टअप ने बनाया है। यह कंपनी आमतौर पर लोगों को ट्रैफ‍िक चालान के मामलों में फाइट करने में मदद करती है।

Ai Latest News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »