• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Amazon चलेगी AI में बड़ा दांव, 10 हजार करोड़ डॉलर के निवेश की तैयारी!

Amazon चलेगी AI में बड़ा दांव, 10 हजार करोड़ डॉलर के निवेश की तैयारी!

Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AI में बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है।

Amazon चलेगी AI में बड़ा दांव, 10 हजार करोड़ डॉलर के निवेश की तैयारी!

Amazon ई-कॉमर्स कंपनी AI में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AI में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है।
  • इस साल में AI के लिए 100 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना।
  • अमेजन की ओर से यह बहुत बड़ा निवेश होगा।
विज्ञापन
धीरे-धीरे दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में गहराई की ओर बढ़ रही है। कुछ ही समय पहले आए AI ने काफी तेजी से टेक वर्ल्ड में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। AI से अब कई काम होने लगे हैं। AI की इस रेस में एक और दिग्गज कंपनी उतरने जा रही है। Amazon भी अब AI की दौड़ में शामिल होने वाली है और इसमें एक बड़ी राशि निवेश करने वाली है। खबर है कि इस साल Amazon AI में बड़ा निवेश करने वाली है। क्या है कंपनी की एआई को लेकर रणनीति, कितना करेगी खर्च, आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AI में बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है। टेक रडार की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon इस साल में AI के लिए 100 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रही है। भारतीय करंसी के हिसाब से देखें तो यह राशि 87.8 खरब रुपये बनती है। अमेजन की ओर से यह बहुत बड़ा निवेश होगा। ChatGPT जैसे AI मॉडल बनाने में लाखों करोड़ों डॉलर का खर्च आता है। यह बहुत आसान नहीं है, इसलिए अमेजन का यह कदम काफी हैरान करने वाला है। 

DeepSeek ने हाल ही में दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस एआई मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि इसके डेवलपमेंट में अन्य मॉडल्स की तुलना में काफी कम खर्च आया है। Google और Microsoft जैसी कंपनियों के लिए AI अब भी एक बड़ा बिजनेस दांव है। ये कंपनियां अरबों डॉलर इसमें खर्च कर रही हैं। Amazon भी इनमें शामिल होने जा ही है। लेकिन यह काफी हैरान करने वाली बात है कि कंपनी एआई में इतना बड़ा निवेश करने जा रही है। दरअसल, अमेजन एआई में इतना बड़ा निवेश करने वाली कुछ चुनिंदा कंपनियों में से होगी। 

Amazon के सीईओ एंडी जेसी ने इशारा दिया था कि ब्रांड 2025 में 100 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि Alexa में इसके बाद अभूतपूर्व इम्प्रूवमेंट और बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि AI अब बीतते समय के साथ दुनिया की जरूरत बनता जा रहा है। भारत भी अपना खुद का AI मॉडल बनाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में भारत की यात्रा पर आए ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत में एआई (AI) की स्थिति पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि भारत को अपने पूर्ण मॉडल के साथ एआई क्रांति के अग्रणी देशों में शामिल होना चाहिए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »